Rebound Relationship: ब्रेकअप के तुरंत बाद नए रिश्ते में आने से मेंटल हेल्थ पर पड़ता है असर, जानें कैसे?

ब्रेकअप के कुछ दिनों बाद ही नए रिश्ते में आने को रिबाउंड रिलेशनशिप कहा जाता है। जानें इससे मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
Rebound Relationship: ब्रेकअप के तुरंत बाद नए रिश्ते में आने से मेंटल हेल्थ पर पड़ता है असर, जानें कैसे?

Rebound Relationship: ब्रेकअप से डील करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। क्योंकि ऐसे में आप उस इंसान से अलग होते हो, जिसके साथ आपके भविष्य के सपने सजाए होते हैं। ब्रेकअप से हर व्यक्ति अपने तरीके से डील करता है। ऐसे में कुछ लोग खुद को बेहतर इंसान बनाकर आगे बढ़ जाते हैं। वहीं कुछ लोग पुरानी यादों को समेट कर बैठे रहते हैं। ऐसे में लोगों को अकेलापन सबसे ज्यादा परेशान करता है। कुछ लोग ब्रेकअप के तुरंत बाद ही नए रिश्ते में आ जाते हैं। हालांकि, इसका अहसास भी हर किसी के लिए अलग-अलग होता है। कुछ लोगों को अपने लिए अच्छा पार्टनर मिल जाता है, इसलिए वो नए रिश्ते की शुरुआत कर लेते हैं। लेकिन वहीं कई लोग ब्रेकअप के दर्द को भुलाने के लिए नए रिश्ते में आ जाते हैं। ब्रेकअप के तुरंत बाद नए रिश्ते की शुरुआत करने को रिबाउंड रिलेशनशिप कहा जाता है। क्या आप जानते हैं जल्दबाजी में शुरु किया गया यह रिश्ता आपकी मेंटल हेल्थ पर क्या असर डालता है?

relationship

रिबाउंड रिलेशनशिप मेंटल हेल्थ को कैसे प्रभावित कर सकता है? How Rebound Relationship Can Affect Mental Health

हर किसी के लिए इसका अहसास अलग-अलग होता है. लेकिन अगर ब्रेकअप को भूलने के लिए इसकी शुरुआत हुई है. तो जानें इससे क्या असर पड़ता है-

गलत फैसले करना

किसी भी नए रिश्ते को समझने में समय लगता है। क्योंकि आप नए व्यक्ति के साथ नए रिश्ते की शुरुआत करते हैं। लेकिन अगर आप रिश्ता खत्म होने के तुरंत बाद ही नए रिश्ते में आ जाते हैं, तो आप मेंटली रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं होते हैं। ऐसे में आप पुराने डर के साथ ही नए रिश्ते में जीते हैं। आप रिश्ता खत्म होने के डर से पार्टनर को कंट्रोल करने की कोशिश कर सकते हैं या किसी टॉक्सिक रिलेशनशिप में आ सकते हैं। 

पार्टनर पर भरोसा न कर पाना

पुराने रिश्ते के खत्म होने के बाद उससे बाहर निकलने में समय लगता है। ऐसे में व्यक्ति को दुबारा अपना भरोसा बनाने और एक्स को भुलाने में समय लगता है। लेकिन ऐसे में तुरंत नए रिश्ते में आने से आपको ट्रस्ट इशुज हो सकते हैं। आपके लिए नए पार्टनर पर पूरी तरह से भरोसा कर पाना मुश्किल हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- ब्रेकअप के तुरंत बाद नए रिश्ते में आना हो सकता है रिबाउंड रिलेशनशिप, इन संकेतों से पहचाने कैसा है आपका रिश्‍ता

नई चीजें स्वीकार करने में मुश्किल होना

जल्दबाजी में शुरू किया गया रिश्ता आपकी मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आपके लिए नई चीजें स्वीकार करना बहुत मुश्किल हो सकता है। आपके लिए पार्टनर और रिश्ते में चल रही चीजों को समझना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप गलत फैसले भी कर सकते हैं।

पुरानी रिश्ते की बातें याद आना

मूव ऑन करने से पहले नए रिश्ते में आना बहुत टॉक्सिक हो सकता हैं। ऐसे में आपको बार-बार पुरानी रिश्ते की बातें याद आ सकती हैं। जैसे कि आप पहले पार्टनर के साथ कहां-कहां जाते थे या आपकी क्या यादें थी। ये सभी चीजें बार-बार आपके मन में आ सकती हैं। ऐसे में आपको लग सकता है कि आप अब भी एक्स के प्यार में हैं या उनको भूला नहीं पा रहे हैं। ये नए रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ने की वजह भी बन सकता है। 

इसे भी पढ़ें- ब्रेकअप के बाद कभी न करें ये 5 गलतियां, बंद हो जाएंगे दोबारा पैचअप के रास्ते

इस लेख में हमने जाना कि जल्दबाजी में रिश्ते में आने से क्या नुकसान हो सकते हैं। इसलिए नए व्यक्ति को समझने में समय दें। इसके साथ ही, मूव ऑन करने के बाद ही किसी को अपनी जिंदगी में लाएं। अन्यथा यह गलतफहमियां बढ़ने की वजह हो सकता है। 

Read Next

युवाओं में बढ़ रहा है बेंचिंग डेटिंग का क्रेज, जानें इस रिलेशनशिप ट्रेंड के बारे में

Disclaimer