ब्रेकअप के तुरंत बाद नए रिश्ते में आना हो सकता है रिबाउंड रिलेशनशिप, इन संकेतों से पहचाने कैसा है आपका रिश्‍ता

ब्रेकअप के तुरंत बाद एक नए रिश्ते में आना, रिबाउंड रिलेशनशिप भी हो सकता है। आइए यहां इन संकेतों को देखकर पहचाने कि आपका रिश्‍ता कैसा है?

Sheetal Bisht
Written by: Sheetal BishtUpdated at: Jun 12, 2020 17:12 IST
ब्रेकअप के तुरंत बाद नए रिश्ते में आना हो सकता है रिबाउंड रिलेशनशिप, इन संकेतों से पहचाने कैसा है आपका रिश्‍ता

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

अक्‍सर दिल टूटने के बाद हमें एक हमदर्दी और सहारे की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कई मामलों में कुछ लोग ब्रेकअप के तुरंत बाद एक नए रिश्ते में आ जाते हैं। जिसमें मुश्किल से कुछ दिन, हफ्ते या फिर महीने लगते हैं और वे एक नया रिश्ता शुरू करते हैं। ऐसे में संभव हो सकता है कि वह एक रिबाउंड रिलेशनशिप है। क्योंकि पहले प्‍यार को भुलाना इतना आसान नहीं और न ही किसी से प्यार कर पाना या प्‍यार पाना इतना आसान है...  खैर, कुछ मामलों में यह अच्छा हो सकता है, जहां किसी को एक खराब या टूटे रिश्ते से बाहर निकलने के बाद एक सच्चा और प्‍यार करने वाला पार्टनर मिल जाता है। लेकिन ज्यादातर मामलों में, यह एक रिबाउंड रिलेशनशिप के अलावा कुछ भी नहीं है। 

रिबाउंड रिलेशनशिप क्‍या है?

What Is Rebound Relationship

रिबाउंड रिलेशनशिप का मतलब है, जब एक व्यक्ति अपने मन के भार को हल्का करने और भावनात्मक बोझ को साझा करने के लिए दूसरे व्यक्ति के प्रति आकर्षित होता है। वह रिबाउंड रिलेशनशिप कहा जाता है। ब्रेकअप से बाहर निकल पाना इतना आसान नहीं है, खासकर जब आप उस रिश्ते में भावनात्मक रूप से जुड़े हों। टूटे दिल वाले लोग कमजोर होते हैं और रिबाउंड रिलेशनशिप में आना उनके लिए आसान होता है। यह पता लगाने के लिए कि कोई व्यक्ति रिबाउंड रिलेशनशिप में है, तो यहां किसी रिबाउंड रिलेशनशिप के कुछ सामान्य संकेत हैं। इससे पता लगाने में मदद मिल सकती है कि रिश्‍ता कैसा है?

इसे भी पढ़ें: मैसेज करने के इन 5 तरीकों से पहचानें, लड़की के मन में आपके लिए प्‍यार है या सिर्फ दोस्‍ती

# 1 अभी भी अपने Ex के बारे में ज्‍यादा सोचना 

ब्रेकअप उस व्यक्ति के लिए आसान नहीं है, जो गहरा और बिना शर्त के प्यार करता था। आपका दिल अचानक यादों को मिटा नहीं सकता है, यही वजह है कि आप खुद को रोक नहीं सकते हैं। लेकिन यदि आप अभी भी अपने Ex के बारे में भी सोचते हैं, जब आप एक नए रिश्ते में हैं, तो यह रिबाउंड रिलेशन का संकेत है। यह एक प्रमुख संकेत है कि आप किसी और से प्यार करने के लिए तैयार नहीं हैं, बल्कि सिर्फ अपने दिल को शांत करने के लिए ये सब कर रहे हैं। इसे अलावा, आप अभी भी सोशल मीडिया पर अपने Ex को स्‍टॉक करते हैं। ये सब रिबाउंड रिलेशन के संकेत हैं।

After Breackup Relationship

# 2 अपने पार्टनर की अपने Ex से तुलना करना 

यदि आप अपने पार्टनर की तुलना अपने Ex बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से करते हैं, जैसे- उसके गुण, गतिविधियाँ आदि। आपका हमेशा अपने वर्तमान और अतीत की तुलना करने से खुद को रोक नहीं पाना रिबाउंड रिलेशन का संकेत हे। आप हर चीज में सकारात्मकता और नकारात्मकता खोजने की कोशिश करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: रिलेशनशिप में आने से पहले पार्टनर से पूछें जरूर ये 50 सवाल, सही इंसान पहचानने में मिलेगी मदद

# 3 आप अपने Ex पार्टनर को नए पार्टनर के साथ देखना चाहते हैं

ईर्ष्या या जलन किसी भी रिश्ते में गेम-चेंजर है। यदि आप अपने Ex को यह दिखाने के लिए बस एक रिश्ते में हैं, तो आप निश्चित रूप से एक रिबाउंड रिश्‍ते में हैं। यह उन मामलों में होता है, जब व्यक्ति अपने Ex द्वारा धोखा खाता है। फिर वह इन सभी चीजों को अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए करता है। आप बस अपने Ex को दिखाना चाहते हैं कि आप अपने नए रिश्ते में आगे बढ़ चुके हैं और खुश हैं। 

# 4 नया पार्टनर केवल एक रोने के लिए कंधा और सहारा है 

एक रिबाउंड रिलेशनशिप में ज्यादातर लोग भावनात्मक रूप से व्यक्ति से जुड़े नहीं होते हैं। आप केवल उन्हें फोन करते हैं, जब आपको उनकी आवश्यकता हो। इसमें कोई लव फैक्टर शामिल नहीं है। यदि यह सबसे अधिक समय के लिए होता है, तो यह रिबाउंड रिश्ते का सबूत है। साथ ही, यह आपके साथी के साथ अन्याय भी है क्‍योंकि शायद वह आपको दिल से चाहता हो। इस तरह के रिश्‍मे लंबे समय तक नहीं चलते हैं। 

इसे भी पढ़ें: रिश्‍तों का तनाव खराब कर सकता है आपकी सेहत, हो सकती हैं ये 5 गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं

Rebound Relationship Signs

# 5 आप बहुत तेजी से आगे बढ़े हैं

हार्टब्रेक या ब्रेकअप सबसे खराब चीजों में से एक है, जो आपको उदास और हतास बना देता है। ब्रेकअप न केवल आपके भावनात्मक स्‍वास्‍थ्‍य, बल्कि मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। आपके दिल को ठीक करने और अपने मस्तिष्क को आगे बढ़ने के लिए शांत करने में समय लगता है। यदि कोई व्यक्ति ब्रेकअप के बाद बहुत तेजी से आगे बढ़ा है, तो यह एक रिबाउंड रिलेशनशिप है। 

Read More Article On Dating Tips in Hindi

Disclaimer