किसी को पसंद करना या फिर उससे प्यार करना एक आम बात है, लेकिन जिसे आप पसंद करते हैं या प्यार करते हैं जरूरी है कि वो भी आपको पसंद करे तभी एक अच्छे रिश्ते की शुरुआत होती है। रिश्तों को शुरू करने से पहले आप जिसे भी पसंद करते हैं उसके लिए जरूरी होता है कि आप पहले उनका दिल पूरी तरह से जीत लें, तभी आप अपने रिलेशनशिप को एक नई दिशा दे सकते हैं। अक्सर देखा जाता है कि लड़के, लड़कियों का दिल जीतने के लिए काफी मेहनत करते हैं जिसमें कई लड़के पास होते हैं तो कई फेल। ये तो आप भी जानते हैं कि लड़कियों का दिल जीतना कोई आसान बात नहीं है, इसके लिए खास मेहनत करनी पड़ती है।
कई लोगों अपनी पसंद की लड़की का दिल जीतने या उसके दिल में जगह बनाने की कई सालों तक कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी वो कामयाब नहीं हो पाते, वजह ये कि उन्हें इस बारे में पता ही नहीं होता कि वो सामने वाली लड़की का दिल कैसे जीतें। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी स्थिति हैं तो अब आपको किसी भी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे कि जिन्हें आप पसंद करते हैं उस लड़की का दिल कैसे आसानी से जीत सकते हैं और उनके दिल में कैसे अपनी जगह बना सकते हैं।
सज्जन बनो (Be A Gentleman)
लड़की कभी भी नहीं चाहेगी कि आप उनसे नीचे रहे लेकिन हां वो ये जरूर चाहेंगी कि आप उन्हें भी ऊपर ही रखें। इसलिए सभी लड़कियां सज्जन यानी जेंटलमेन तरह के लड़कों को ज्यादा पसंद करती है। आप भी अपनी पसंद की लड़की का दिल जीतने के लिए सज्जन बनें जैसे: जब वो आए तो उनका स्वागत बहुत ही सामान्य तरीके के साथ इज्जत से करें, जब को कार में बैठें तो आप पहले ही दरवाजा खोल दें, कुर्सी पर बैठने से पहले आप कुर्सी को खींच कर उन्हें बैठने का ऑफर दें और कहीं भी ऑर्डर देने के लिए उनकी पसंद की चीज पहले मंगवाएं।
तारीफ करो (Be Complimentary)
अक्सर लड़कियों को तारीफ बहुत पसंद होती है, अगर आप अपनी पसंद की लड़की के साथ डेट पर जा रहे हैं तो आप उनके कपड़ों और उनके पहनावे को देख कर उनकी तारीफ कर सकते हैं। आप दिल से उन्हें बताएं कि वो कितनी खूबसूरत लग रही हैं और उनकी ओर से किए गए मेकअप की बात करें। ये एक ऐसी चीज है जिससे लड़की आपको समझने लगती है और उन्हें ये महसूस होता है कि आप उनकी छोटी-छोटी चीज पर कितना ध्यान देते हैं और आप उनकी तारीफ करते हैं ये उनके लिए बहुत अच्छी बात होती है।
इसे भी पढ़ें: इन 3 सीक्रेट टिप्स से जानें कोई लड़की आपके साथ फ्लर्ट कर रही है या नहीं?
उनकी सुरक्षा करने की कोशिश करें (Try To Protect Them)
ये तो आप सभी जानते हैं कि आजकल का माहौल किस तरह का है, ऐसे में आप जिस लड़की को पसंद करते हैं तो आपका ये फर्ज बनता है कि आप उन्हें सुरक्षा प्रदान करें और उन्हें देर रात अकेले न जानें दें। आप उन्हें अकेले रात में ड्राइविंग न करने दें, अगर वह रात को टहल रही है तो उसे बताएं कि आप उसे सुरक्षित रखने के लिए जाना चाहते हैं। हर जगह उनकी सुरक्षा को ज्यादा प्राथमिकता दें।
इसे भी पढ़ें: आपका ब्वायफ्रेंड जीवनभर साथ निभाएगा या नहीं, जानिए इन 4 संकेतों से
उनकी बातें सुनें (Be A Good Listener)
लड़की का दिल जीतने के लिए जरूरी नहीं कि सिर्फ आप उन्हें अपनी ही बात बताते रहें, ऐसे में जरूरी है कि आप उनकी बात भी पूरे दिल के साथ सुनें और किसी समस्या से उन्हें निकालने के लिए अच्छे सुझाव दें। अगर आप उनकी बातें सुनते हैं तो ऐसे में उन्हें लगेगा कि आप उनकी परवाह करते हो और आप उनकी बातों में अपनी दिलचस्पी ले रहे हैं। इसलिए आपको उनकी बातें पूरे ध्यान से सुननी चाहिए।
हमेशा खुश रखें (Always Be Happy)
कोई भी अपने पार्टनर को खुश ही देखना चाहता है, वो कभी भी नहीं चाहेगा कि उनकी पार्टनर दुखी रहे। ऐसे में अगर आपको हमेशा उनको खुश रखना चाहिए उनके दुख को समझते हुए उस स्थिति से उन्हें बाहर निकालना चाहिए। अगर आप उन्हें समझने की कोशिश करेंगे तभी वो आपको समझ सकेंगी।
Read More Article On Realtionship Tips In Hindi