Expert

महिलाओं की सेहत को कैसे प्रभावित करता है टेस्टोस्टेरोन हार्मोन? डाइट में इन बदलावों से मिल सकता है आराम

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के शरीर को कम टेस्टोस्टेरोन की जरूरत होती है। ऐसे में आइए जानते हैं महिलाओं के शरीर को टेस्टोस्टेरोन हार्मोन कैसे प्रभावित करता है? 
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं की सेहत को कैसे प्रभावित करता है टेस्टोस्टेरोन हार्मोन? डाइट में इन बदलावों से मिल सकता है आराम


How Testosterone Hormone Affect Women Health: महिला और पुरुष दोनों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में हार्मोन्स एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन, टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को अक्सर पुरुष स्वास्थ्य से जोड़ा जाता है। महिलाओं में भी टेस्टोस्टेरोन हार्मोन होता है, लेकिन कम मात्रा में। हालांकि, अगर महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ता है, तो इसका उनके सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। महिलाओं के शरीर के लिए टेस्टोस्टेरोन हार्मोन भले ही जरूरी होता है, लेकिन इसका थोड़ा भी स्तर बढ़ने पर आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए मैटरनल और चाइल्ड न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट रमिता कौर से जानते हैं कि महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ने के संकेत क्या हैं और यह महिलाओं के शरीर को कैसे प्रभावित करता है?

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन महिलाओं के शरीर पर कैसे असर डालता है? - How Does Testosterone Affect The Female Body in Hindi?

1. पुरुष पैटर्न हेयर ग्रोथ

महिलाओं के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर पुरुषों के पैटर्न का हेयर ग्रोथ, जिसे हिर्सुटिज्म भी कहते है। महिलाओं के शरीर में हाई टेस्टोस्टेरोन का स्तर चेहरे, छाती और पीठ पर ज्यादा बालों के विकास का कारण बन सकता है, जो महिलाओं के आत्मविश्वास को भी कम कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन लेवल और स्पर्म क्वालिटी पर असर डालती हैं ये 3 चीजें, जानें कैसे करें सुधार

2. ठोड़ी या जबड़े पर एक्ने

महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ने पर स्किन पर तेल का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे ठोड़ी और जबड़े पर एक्ने हो सकते हैं। यह मुहांसे दर्दनाक और ठीक करने में मुश्किल हो सकता है।

3. अनियमित पीरियड साइकिल

शरीर में हाई टेस्टोस्टेरोन लेवल पीरियड साइकिल को बाधित कर सकता है, जिससे अनियमित पीरियड्स या एमेनोरिया हो सकता है। यह समस्या महिलाओं में प्रजनन क्षमता और ओवरऑल प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

4. बालों का पतला होना या झड़ना

महिलाओं के बालों का पतला होना या झड़ना एंड्रोजेनिक एलोपेसिया का लक्षण हो सकता है, जो शरीर में ज्यादा टेस्टोस्टेरोन बढ़ने के कारण बो सकता है। इस समस्या के कारण महिलाओं के बालों के पतले होने या झड़ने की समस्या बढ़ सकती है।

How Does Testosterone Affect A Women

5. वजन बढ़ने का कारण

टेस्टोस्टेरोन वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ने के कारण आपको वजन कम करने में भी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों में इन 5 कारणों से हो सकती है लो-टेस्टोस्टेरोन की समस्या, एक्सपर्ट से जानें क्या करें?

क्या खाने से टेस्टोस्टेरोन कम होता है? - What To Eat To Reduce Testosterone in Females in Hindi

  • टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को संतुलित करने के लिए आप अपनी डाइट में ज्यादा फाइबर शामिल करें।
  • अपनी डाइट में हेल्दी फैट शामिल करने से बचें।
  • साबुत अनाज, नट्स, सीड्स, फलियां आदि जैसे कम जीआई वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
  • एंटी इंफ्लेमेटरी खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
  • दोपहर के खाने के बाद मुलेठी की चाय जरूर पिएं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

निष्कर्ष

अगर आपको ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण, जैसे चेहरे पर अनचाहे बाल, ठोड़ी या जबड़े पर एक्ने, अनियमित पीरियड्स और बालों के पतला होने या झड़ने की समस्या बनी रहती है तो यह आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के बढ़ने का संकेत हो सकता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में हेल्दी बदलाव करके इसे कंट्रोल कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik

Read Next

इन हार्मोन्स के कारण हो सकती है प्रेग्नेंसी कंसीव करने में परेशानी, जानें इसे ठीक करने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version