Doctor Verified

पुरुषों और महिलाओं की सेहत को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है शराब, जानें कैसे?

शराब पीने से शरीर को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन आइए जानते हैं शराब पुरुषों के मुकाबलें महिलाओं को कैसे प्रभावित करती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों और महिलाओं की सेहत को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है शराब, जानें कैसे?


शराब पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, ये बात हम सभी बचपन से सुनते और शायद देखते भी आ रहे हैं। शराब का ज्यादा सेवन हमारे ओवरऑल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है, जिससे डायबिटीज, हार्ट से जुड़ी समस्याएं और वजन बढ़ने के साथ कई गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर का कारण का कारण भी बन सकता है। इतना ही नहीं, शराब का सेवन महिलाओं और पुरुषों के सेक्सुअल हेल्थ और प्रोडक्टिविटी को भी प्रभावित कर सकता है। लेकिन क्या आपको पता है, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के स्वास्थ्य पर शराब पीने का अलग असर होता है। जी हैं, महिलाओं के शरीर की बनावट और मेटाबॉल्जिम पुरुषों से अलग होता है, जिस कारण शराब पीना का असर दोनों के स्वास्थ्य पर अलग-अगर तरह से होता है। ऐसे में आइए दिल्ली के सी.के. बिरला अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की एमबीबीएस, एमडी डॉ. अंजलि कुमार से जानते हैं कि महिलाओं के स्वास्थ्य पर पुरुषों के मुकाबले शराब पीने का असर कैसे और किस तरह से होता है? 

महिलाएं पुरुषों की तुलना में शराब से अधिक प्रभावित क्यों होती हैं?

1. अवशोषण और चयापचय

पुरुषों की तुलना में, महिलाओं के शरीर में फैट का प्रतिशत ज्यादा होता है और पानी की मात्रा कम होती है, इसलिए शराब महिलाओं के शरीर में रह जाती है, जिससे पुरुषों की तुलना में महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण कम और चयापचय धीमा हो सकता है। 

2. लिवर और हार्ट से जुड़ी समस्याएं

पुरुषों के मुकाबले शराब से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं जैसे कि लिवर से जुड़ी परेशानी और दिल की बीमारियां महिलाओं में ज्यादा आम हैं। शराब का सेवन महिलाओं में स्तन कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकती है।

इसे भी पढ़ें: शराब कैसे पहुंचाती है लिवर को नुकसान, डॉक्टर से जानें कैसे करें बचाव 

3. नशा करने की क्षमता में कमी 

पुरुषों की तुलना में, महिलाएं जल्दी नशे में आ जाती हैं। शराब के सेवन के बाद महिलाओं में खुद को संभालने की हिम्मत कम होती है, जिस कारण दुर्घटनाओं और चोट की संभावनाएं बढ़ा सकती है।

4. फर्टिलिटी पर असर

जो महिलाएं शराब का ज्यादा सेवन करती हैं, उन्हें लत, प्रजनन संबंधी समस्याएं और ऑस्टियोपोरोसिस सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं का अनुभव हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: शराब पीने वाले लोग हो रहे हैं हैंग्जाइटी का शिकार, जानें इसके लक्षण और बचाव 

5. मानसिक स्वास्थ्य 

शराब पीने वाली महिलाओं में चिंता और उदासी का अनुभव होने की संभावना पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होती है। शराब महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों को बदतर बना सकती है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Maitri | Dr Anjali Kumar (@maitriwoman)

महिला हो या फिर पुरुष दोनों के स्वास्थ्य के लिए शराब का सेवन हानिकारक होता है, लेकिन इन दोनों पर इसका असर समझने के लिए इन अंतरों को समझना जरूरी है।

Image Credit: Freepik 

Read Next

Scanty Periods: पीरियड्स में 1-2 दिन ही होती है ब्लीडिंग, तो अपनाएं ये 5 नेचुरल तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version