
Osteoporosis in Hindi: हम सभी खाने में नमक का इस्तेमाल करते हैं। शरीर के लिए नमक बहुत जरूरी होता है। नमक में सोडियम और पोटैशियम होता है। सोडियम, शरीर में पानी का सही लेवल बनाए रखता है। इसके अलावा, ऑक्सीजन को भी शरीर के अंगों तक लेकर जाता है। सोडियम से वैस्कुलर हेल्थ को एनर्जी मिलती है। लेकिन स्वस्थ रहने के लिए नमक का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। नमक का ज्यादा सेवन हृदय और हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। नमक का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम बढ़ सकता है।
क्या ज्यादा नमक खाने से ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम बढ़ता है?- Does Eating Too Much Salt Increase Osteoporosis Risk
- रिसर्च के अनुसार ज्यादा नमक खाने से ऑस्टियोपोसिस रोग हो सकता है।
- जब हम नमक ज्यादा खाते हैं, तो इसमें मौजूद सोडियम, कैल्शियम को शरीर को बाहर निकाल देता है। इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। दरअसल, ज्यादा नमक खाने से कैल्शियम पेशाब के माध्यम से बाहर निकल जाता है। इससे हड्डियां कमजोरी होती हैं और ऑस्टियोपोसिस का जोखिम बढ़ जाता है।
- नमक का अधिक सेवन करने से शरीर में मौजूद पानी भी निकल जाता है। इससे हड्डियों की कोशिकाएं कमजोर हो जाती हैं। इससे ऑस्टियोपोसिस होने की संभावना बढ़ जाती है।
रोजाना कितनी मात्रा में नमक खाना चाहिए?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार रोजाना 5 ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए। इससे अधिक नमक का सेवन करना शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। कई अध्ययनों में साबित हुआ कि अधिक नमक खाने से हृदय रोगों और ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम बढ़ता है।
ऑस्टियोपोरोसिस रोग क्या है?- What is Osteoporosis in Hindi
ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इस स्थिति में हड्डियां काफी पतली नजर आने लगती हैं। ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित लोगों में फ्रैक्चर होने की संभावना बढ़ जाती है। अधिक उम्र के लोगों में यह बीमारी ज्यादा देखने को मिलती है। पीठ के निचले हिस्से में दर्द होना या आगे की तरफ झुकना इसके लक्षण (Osteoporosis Symptoms in Hindi) हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- हड्डियां कमजोर होने पर दिख सकते हैं ये 6 लक्षण, न करें नजरअंदाज
ऑस्टियोपोरोसिस रोग के जोखिम कारक- Osteoporosis Risk Factors in Hindi
- ज्यादा नमक खाने से ऑस्टियोपोरोसिस रोग होने का जोखिम बढ़ता है।
- पारिवारिक इतिहास वाले लोग
- धूम्रपान या तंबाकू का सेवन करना
- अधिक उम्र
- अंतःस्रावी विकार
- ऑटोइम्यून डिजीज
अगर आप भी अधिक मात्रा में नमक का सेवन करते हैं, तो इसे सीमित कर दें। क्योंकि अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। अधिक नमक, ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को भी बढ़ा सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version