
Can Late Menopause Cause Osteoporosis in Hindi: मेनोपॉज महिलाओं में होने वाली एक आम प्रक्रिया है। महिलाओं को पीरियड्स की तरह ही मेनोपॉज से होकर भी गुजरना पड़ता है। कुछ महिलाओं में मेनोपॉज देर से होता है तो कुछ महिलाओं में यह 40 से 44 की उम्र तक होता है। मेनोपॉज देर से होने या समय से पहले होना दोनों ही सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। हाल ही में एक स्टडी सामने आई थी, जिसमें यह साबित होता है कि मेनोपॉज देर से होना महिलाओं में अस्थमा के जोखिम को बढ़ाता है। कुछ महिलाएं इस बात को लेकर भी संदेह में रहती हैं कि क्या मेनोपॉज देर से होने से ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बनता है? आइये वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं इसके बारे में।
क्या मेनोपॉज में देरी ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकता है?
डॉ. गुप्ता के मुताबिक कुछ महिलाओं में मेनोपॉज देर से होता है। कई बार यह आम हो सकता है या किसी स्वास्थ्य समस्या के कारण भी हो सकता है। यह बात सही है कि मेनोपॉज में देरी होने से कहीं न कहीं ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ता है। दरअसल, मेनोपॉज होने के बाद शरीर में बोन लॉस तेजी से होता है, जिसके चलते महिलाएं ऑस्टियोपोरोसिस का शिकार हो सकती हैं। आमतौर पर मेनोपॉज के 5 साल के भीतर महिलाओं में 10 फीसदी तक का बोन लॉस होता है, जिसके बाद ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण दिखाई देना शुरू हो जाते हैं।
फ्रैकेचर का रहता है खतरा
इसपर एक स्टडी भी सामने आ चुकी है, जिसमें यह साबित होता है कि मेनोपॉज में देरी ऑस्टोयोपोरोसिस के खतरे को बढ़ाता है। दरअसल, मेनोपॉज के बाद शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल भी कम होने लगता है, जो ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकता है। यही नहीं इससे हड्डियों से जुड़ी अन्य समस्यएं भी हो सकती हैं। इसलिए मेनोपॉज में देरी होने पर आपको सावधान रहना चाहिए। ऐसी स्थिति में आपको ऐसी डाइट पर ध्यान देना चाहिए, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद हो।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version