Doctor Verified

आयुर्वेद में कैसे किया जाता है आंखों में इंफेक्शन का इलाज? जानें डॉक्टर से

Eye Infection Treatment According to Ayurveda in Hindi: आंखों में इंफेक्शन होने पर आयुर्वेदिक इलाज कराया जा सकता है। आइये डॉक्टर से जानते हैं आयुर्वेद में इसका इलाज।
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद में कैसे किया जाता है आंखों में इंफेक्शन का इलाज? जानें डॉक्टर से


Eye Infection Treatment According to Ayurveda in Hindi: आंखों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी होता है। आजकल दूषित हवा में आंखों को स्वस्थ रख पाना लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल साबित हो रहा है। प्रदूषण के चलते न केवल आंखों में जलन, आंखों में दर्द और धुंधला दिखाई देने की समस्या हो रही है, बल्कि लोग आंखों में इंफेक्शन का भी सामना कर रहे हैं। इंफेक्शन होने पर कई बार लोग डॉक्टर की सलाह के बिना ही आंखों में आई ड्रॉप डाल लेते हैं। जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसी समस्या होने पर आयुर्वेदिक इलाज कराना भी फायदेमंद माना जाता है। आइये जगत फार्मा के नेत्र विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. मनदीप सिंह बासु से जानते हैं आयुर्वेद में आंखों में इंफेक्शन का इलाज कैसे किया जाता है।

शोधाहारा (Shothahara)

डॉ. बासु के मुताबिक आयुर्वेद में आंखों का इलाज काफी विस्तारपूर्वक विधि से किया जाता है। आंखों के इंंफेक्शन को ठीक करने के लिए मरीज को शोधाहारा दिया जाता है। दरअसल, इलाज में दिए जाने वाला शोधाहारा दवाओं का एक समूह है। जो आंखों में होने वाली सूजन और लालिमा आदि को ठीक करने के लिए दिया जाता है। इससे आंखों के इंफेक्शन में भी लाभ मिलता है।

एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)

आंखों के इंफेक्शन को ठीक करने के लिए मरीज को एलोवेरा जेल दिया जाता है। इलाज में एलोवेरा के पत्तों का फ्रेश जेल निकालकर इस्तेमाल किया जाता है। इस जेल को आंखों के किनारे या आस-पास के हिस्सों पर इस्तेमाल किया जाता है। इससे आंखों को ठंडक मिलती है और सूजन के साथ-साथ बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन से भी राहत मिलती है। 

eyeinfection-inside

त्रिफला आई वॉश (Triphala Eye Wash) 

आंखों के इंफेक्शन को ठीक करने के लिए त्रिफला आई वॉश का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक प्रकार का पाउडर होता है, जो आंवला, हरिटाकी और बिभिटाकी से मिलकर बना होता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आंखों के इंफेक्शन को कम करते हैं। इस पाउडर को पानी में मिलाकर आंखों को साफ कराया जाता है। 

इसे भी पढ़ें - आंखों में इंफेक्शन होने पर न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकती है दिक्कत

शुद्धी (Shuddhi) 

आयुर्वेद के अनुसार आंखों की शुद्धी करना जरूरी होता है। कई घरेलू उपचार देने के बाद आंखों को शुद्ध किया जाता है ताकि आंखों में मौजूद टॉक्सिन्स और गंदगी आसानी से निकल सके।

Read Next

क्‍या है नेमालाइन मायोपैथी (मसल डिजीज)? डॉक्‍टर से जानें इस दुर्लभ बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version