मानसून का मौसम आते ही लोगों तपती गर्मी से राहत की सांस लेते हैं। मानसून के बाद तापमान में गिरात्वरट आती है, ऐसे में लू और गर्मी के कारण बीमार पड़ने वाले लोगों को आराम मिलता है। लेकिन इस दौरान भी आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ती है। दरअसल, एक्सपर्ट और डॉक्टर बताते हैं कि बरसात के दिनों में लोगों को बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के बाद वातावरण में बढ़ती नमी बैक्टीरिया को पनपने के लिए जिम्मेदार होती है। ऐसे में लोगों की आंखों में इंफेक्शन के लक्षण (Eye Infection During Monsoon) देखने को मिलते हैं। इस मौसम में आंखों से जुड़ी समस्या होना एक आम बात है। इस लेख में सीनियर नेचुरोपैथी डॉक्टर एस के पाठक से जानेंगे कि बारिशों में आंखों में किस तरह के इंफेक्शन हो सकते हैं और इससे आयुर्वेदिक तरीके से कैसे बचा जा सकता है।
मानसून में आंखों के किस तरह के इंफेक्शन होने का जोखिम बढ़ जाता है?
आंख आना (Conjunctivitis)
मानसून में आंख आने की समस्या बेहद ही आम बात है। इसमें आंखे लाल हो जाती है और आपको किसी भी तरह के काम करने में परेशानी हो सकती है। कंजक्टिवाइटिस की समस्या बैक्टीरियल इंफेक्शन, एलर्जन और कॉन्जक्टिवा में सूजन की वजह से हो सकती है।
पलकों में सूजन आना
मानसून आने के बाद लोगों को आंखों में गुलेरी (styes) के लक्षण देखने को मिलते हैं। इस समस्या में पलकों पर लाल रंग का एक छोटा सा दाना हो जाता है। इस दाने में दर्द भी हो सकता है। यह समस्या ऑयल ग्लैंड में बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण हो सकती है। ऐसे में आपको साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
ड्राई आईज
बारिशों के दिनों में ड्राई आईज घर के अंदर एयर कंडीशनर में घंटो बैठने की वजह से हो सकती हैं। इस दौरान आपको आंखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बाहर से आने के बाद आप तुरंत हाथों को साबुन से साफ करें।
मानसून में आंखों में होने वाली समस्याओं को दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय
ठंडे पानी से सिकाई
इस मौसम में आंखों में इंफेक्शन होने पर आप ठंंडे पानी की सिकाई कर सकते है। इससे कुछ ही दिनों आपको पूरा आराम मिल जाएगा। इसके लिए आप एक कपड़े जैसे रूमाल को ठंडे पानी में ढुबोएं। इसके बाद इसे निचोड़कर आंखों को साफ करें।
त्रिफला का पानी
त्रिफला के पानी को सूती कपड़े से छानकर आप इससे आंखों को धो सकते हैं। इसके लिए आप रात को करीब एक गिलास पानी में करीब एक से दो चम्मच त्रिफला पाउडर डालकर भिगो दें। अगली सुबह पानी को अच्छी तरह से छानकर इसे आंखे धोने से सभी तरह के इंफेक्शन आसानी से दूर हो सकते हैं।
गुलाब जल
आंखों के इंफेक्शन में आप गुलाब जल को आंखों में डालते हैं। इससे आंखों का इंफेक्शन धीरे-धीरे कम होने लगता है। साथ ही, आंखों में होने वाली जलन में भी तेजी से आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें : आंखों के नीचे काले घेरे क्यों हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के तरीके
मानसून में आंखों की समस्या को दूर करने को लिए आप आयुर्वेदिक उपायों को अपना सकते हैं। इस मौसम में आंखों के इंफेक्शन से बचने के लिए आपको साफ-सफाई पर ध्यान रखना चाहिए और किसी दूसरे का तौलिया या साबुन इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version