Doctor Verified

आंखों में अचानक होने वाले दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं ये 5 कारण

आंखों में अचानक दर्द होने पर उसे नजरअंदाज नहीं करना चाह‍िए। इसके पीछे कंजंक्‍ट‍िवाइट‍िस, आई इंफेक्‍शन, ड्राई आई स‍िंड्रोम जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों में अचानक होने वाले दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं ये 5 कारण


क्‍या आपकी आंखों में भी अचानक से तेज दर्द होता है? आंखें, हमारे शरीर का एक नाजुक ह‍िस्‍सा है। आंखों की सेहत को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करना चाह‍िए। कई बार लोग थकान, ज्‍यादा स्‍क्रीन टाइम का असर या नींद की कमी का कारण मानकर आंखों के दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं, लेक‍िन आंखों का दर्द आगे चलकर गंभीर बीमारी बन सकता है। अगर अचानक से आंखों में दर्द हो रहा है, तो इसे हल्‍के में न ल‍ें। इस लेख में हम आपको बताएंगे क‍ि अचानक से आंखों में दर्द होने के पीछे क्‍या कारण हो सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने दुर्गा सहाय नर्स‍िंग होम, यूपी बि‍जनौर के नेत्र रोग व‍िशेषज्ञ डॉ. व‍िनीत माथुर से बात की।

1. आंखों में अचानक दर्द का कारण कंजंक्‍ट‍िवाइट‍िस- Conjunctivitis Cause Sudden Eye Pain

sudden-eye-pain

  • कंजंक्‍ट‍िवाइट‍िस वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्‍शन के कारण होता है।
  • कंजंक्‍ट‍िवाइट‍िस होने पर आंखों से चिपचिपा डिस्चार्ज न‍िकलता है और आंखों से आंसू आने लगते हैं।
  • प‍िंक आई या कंजंक्‍ट‍िवाइट‍िस होने पर आंखों में रेडनेस और आंखों में दर्द महसूस होता है।
  • कंजंक्‍ट‍िवाइट‍िस एक से दूसरे व्‍यक्‍त‍ि में बहुत तेजी से फैलता है इसल‍िए कंजंक्‍ट‍िवाइट‍िस के लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें- आंखों में लगातार दर्द हो रहा है? हो सकता है इस जरूरी विटामिन की हो रही हो भारी कमी

2. न्‍यूरोलॉज‍िकल कारण- Neurological Causes Behind Sudden Eye Pain

  • आंखों में अचानक दर्द हो रहा है, तो उसके पीछे ब्रेन-संबंध‍ित समस्‍याएं, न्‍यूरोपैथी या माइग्रेन हो सकता है।
  • आंखों में दर्द के साथ, न्‍यूरोलॉज‍िकल समस्‍या होने पर स‍िरदर्द भी महसूस हो सकता है।

3. साइनस इंफेक्‍शन- Sinus Infection Cause Sudden Eye Pain

  • आंखों में अचानक दर्द का कारण साइनस में सूजन या साइनस इंफेक्‍शन हो सकता है।
  • साइनस इंफेक्‍शन में आंखों के आसपास और पीछे दबाव महसूस होता है।
  • साइनस इंफेक्‍शन होने पर आंखों में दर्द और स‍िरदर्द दोनों ही समस्‍याएं होती हैं।

4. ड्राई आई स‍िंड्रोम- Dry Eye Syndrome Cause Sudden Eye Pain

  • ड्राई आई स‍िंड्रोम के कारण आंखों में अचानक दर्द महसूस हो सकता है।
  • इससे आंसू कम बनने के कारण आंखों में ड्राईनेस और जलन महसूस होती है।
  • ड्राई आई स‍िंड्रोम में लगातार हल्‍का दर्द और आंखों में थकान महसूस होती है।

5. आंखों में अचानक दर्द का कारण हैं ये बीमार‍ियां- Eye Diseases Cause Sudden Eye Pain

  • आंखों में अचानक दर्द महसूस हो रहा है, तो यह आंखों के अंदर दबाव बढ़ने से से हो सकता है ज‍िसे ग्‍लूकोमा (Glaucoma) कहते हैं। ग्‍लूकोमा होने पर आंखें लाल हो जाती हैं और तेज चुभन जैसा दर्द महसूस होता है।
  • बैक्‍टीर‍िया और वायरस इंफेक्‍शन के कारण कॉर्न‍िया में सूजन हो सकती है ज‍िससे अचानक तेज दर्द और धुंधलापन महसूस होता है। इसे कॉर्नियल इन्फेक्शन (Corneal Infection) कहते हैं।
  • लंबे समय तक स्‍क्रीन पर काम करने के कारण आंखों की मांसपेश‍ियों में दबाव बढ़ता है और दर्द महसूस हो सकता है।

आंखों में अचानक दर्द होने पर क्‍या करना चाह‍िए?- What To Do Immediately If You Feel Sudden Eye Pain

  • आंखों में अचानक दर्द हो, तो स्‍क्रीन देखना बंद कर दें, कुछ पढ़ रहे हों, तो रुक जाएं और तेज रोशनी के सामने न रहें।
  • आंखों में दर्द होने पर ठंडे पानी से आंखों को अच्‍छी तरह से धो लें।
  • आंखों में दर्द होने पर डॉक्‍टर की सलाह पर दी गई आई ड्रॉप्‍स का इस्‍तेमाल करें।
  • आंखों में तेज दर्द हो, तो आंखों को मलने से बचें।
  • आंखों में तेज दर्द या रेडनेस होने पर तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करना चाह‍िए।

निष्कर्ष:
आंखों में अचानक दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे- ड्राई आई सि‍ंड्रोम, न्‍यूरोलॉज‍िकल कारण, साइनस इंफेक्‍शन, कंजंक्टिवाइटिस, ग्लूकोमा, कॉर्न‍ियल इंफेक्‍शन, आंखों में ज्‍यादा तनाव होना आद‍ि। आंखों के दर्द को नजरअंदाज करने से समस्‍या बढ़ सकती है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • आंखों में चुभन का क्या कारण है?

    आंखों में चुभन का कारण धूल-म‍िट्टी जाना, प्रदूषण, आंखों में ड्राईनेस, लंबे समय तक स्‍क्रीन देखना या इंफेक्‍शन हो सकता है। आंखों में चुभन होने पर तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें।
  • आंखों की नसों में दर्द के क्या कारण हैं?

    आंखों में चुभन का कारण एलर्जी, ड्राई आई, प्रदूषण, कॉर्न‍ियल इंफेक्‍शन या आंखों में ज्‍यादा तनाव हो सकता है। आंखों की नसों में दर्द होने पर इसे हल्‍के में न ल‍ें और जल्‍द ही इलाज करवाएं।
  • आंखों के पीछे दर्द किसका लक्षण है?

    आंखों के पीछे दर्द हो रहा है, तो इसका कारण साइनस इंफेक्‍शन, माइग्रेन, ग्‍लूकोमा, ऑर्बिटल इंफ्लेमेशन, न्‍यूराइट‍िस वगैरह हो सकता है। अगर दर्द तेज हो या धुंधलापन महसूस हो, तो डॉक्‍टर से चेकअप करवाएं।

 

 

 

Read Next

क्या ज्यादा बैठने से बवासीर हो सकती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS