Constant Redness in Eyes Causes: आंख लाल होना कई कारणों से हो सकता है। कई बार सामान्य इन्फेक्शन, नींद की कमी या डिहाइड्रेशन के कारण भी आपकी आंखें लाल हो जाती हैं। आंख के सतह पर मौजूद छोटी रक्त वाहिकाओं के आकार में बदलाव की वजह से भी आपकी आंखें लाल हो जाती हैं। इसकी वजह से आपको आंख में जलन और सूजन की समस्या भी हो सकती है। लेकिन कुछ लोगों में यह देखा गया है कि उनकी आंखें हमेशा लाल ही रहती हैं। आंखों के लाल रहने के पीछे खानपान और जीवनशैली से जुड़े कारक भी जिम्मेदार होते हैं। स्मोकिंग और शराब का बहुत ज्यादा सेवन करने वाले लोगों की भी आंखें लाल रहती हैं। अगर आपकी आंखें भी हमेशा लाल रहती हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं आंखें हमेशा लाल क्यों रहती हैं और इस समस्या से बचाव के टिप्स।
आंखें हमेशा लाल क्यों रहती हैं?- What Causes Constant Redness in Eyes in Hindi
एलर्जी, इन्फेक्शन, इंजरी और आंख से जुड़ी कई अन्य परेशानियों की वजह से आपकी आंखें लाल हो सकती हैं। ज्यादातर मामलों में आंखों के लाल होने की समस्या समय रहते अपने आप ठीक हो जाती है। कुछ लोग ओवर द काउंटर दवाओं का इस्तेमाल करके भी इसे ठीक कर लेते हैं। लेकिन जिन लोगों की आंखें हमेशा लाल रहती हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग जिनकी आंखें हमेशा लाल रहती हैं, उन्हें सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
सीतापुर आंख अस्पताल के नेत्रे रोग विशेषज्ञ डॉ धर्मेंद्र कहते हैं कि हमेशा आंखों का लाल रहता है सामान्य नहीं होता है। यह माइग्रेन, आंख से जुड़ी किसी गंभीर समस्या या लाइफस्टाइल में खराबी का संकेत भी हो सकते हैं। स्मोकिंग और शराब का अभूत ज्यादा सेवन करने के अलावा हमेशा आंख लाल रहने के कुछ प्रमुख कारण इस तरह से हैं-
1. ग्लूकोमा
लंबे समय तक आंखों का लाल रहना ग्लूकोमा का भी संकेत हो सकता है। ग्लूकोमा की समस्या से लंबे समय तक ग्रसित रहने पर आपी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसकी वजह से आपके आंख की रोशनी जाने का खतरा भी रहता है। अगर आपकी भी आंखें लंबे समय तक लाल रहती हैं तो डॉक्टर से संपर्क कर जांच जरूर करानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या 3D में फिल्में देखने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है? जानें एक्सपर्ट की राय
2. एलर्जी
एलर्जी की समस्या के कारण भी आपकी आंखें लंबे समय तक लाल रहती हैं। एलर्जी से लड़ने के लिए आपके शरीर में हिस्टामाइन रिलीज होता है, इसकी वजह से आपके आंख में मौजूद ब्लड वेसल्स बढ़ जाती हैं और इसकी वजह से आंखें लाल रहती हैं।
3. ब्लेफराइटिस
ब्लेफराइटिस की समस्या के कारण भी आपकी आंखें लंबे समय तक लाल रह सकती हैं। इसकी वजह से आपकी पलकों में सूजन आ सकती है और आपकी पलकों ऑयल ग्लैंड और ब्लॉकेज में बैक्टीरियल इन्फेक्शन हो सकता है। इस समस्या की वजह से आपकी आंखें हमेशा लाल रह सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: आंखों की बीमारियों का कारण बनती हैं आपकी ये 5 गलतियां, जानें इनसे बचाव के उपाय
4. कंजक्टिवाइटिस
कंजक्टिवाइटिस की वजह से भी आपकी आंखें लंबे समय तक लाल रहती हैं। इस समस्या में आपकी आंखों में जलन और रेडनेस लंबे समय तक बना रह सकता है।
5. कॉर्नियल अल्सर
कॉर्नियल अल्सर की समस्या के कारण भी आपकी आंखें लंबे समय तक लाल रहती हैं। यह समस्या बहुत गंभीर होती है और इसके लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
आंखों का लालपन दूर करने के टिप्स- How to Prevent Eye Redness?
अगर आंखें लंबे समय तक लाल रहती हैं, तो आपको घरेलू उपाय या ओवर द काउंटर दवाओं का इस्तेमाल करने की जगह डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। इस समस्या को नजरअंदाज करने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आंख में लालपन या रेडनेस कई कारणों से होते हैं। आंख को लाल होने से बचाने के लिए आप हाथों से बार-बार इसे रब न करें। अगर आप कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें साफ रखें और लगाते या निकलते समय सावधानियों का ध्यान रखें। अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करते हैं तो बीचे-बीच में ब्रेक जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)