
Why do I have eye pain everyday: तकनीकी बदलाव होने के साथ डिजिटल डिवाइजेस की तरफ लोगों का झुकाव ज्यादा बढ़ गया है। अब बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र का व्यक्ति मोबाइल पर अपना ज्यादा वक्त दे रहा है। इस कारण आजकल बच्चों में भी आंखे कमजोर होने के मामले सामने आ रहे हैं। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में आंखों में दर्द होने की समस्या देखी जा रही है। इसका एक बड़ा कारण स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना भी हो सकता है। लेकिन वहीं, कई लोगों को स्क्रीन टाइम कंट्रोल होने के बावजूद आंखों में दर्द की समस्या रहती है। अगर कभी-कभार यह समस्या होती है तो यह नॉर्मल है। लेकिन अगर अक्सर ही आंखों में दर्द रहता है, तो यह किसी बीमारी से भी जुड़ा हो सकता है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने फरीदाबाद स्थित अमृता हॉस्पिटल के ऑप्थेल्मोलॉजी डिपार्टमेंट की सीनियर कंसल्टेंट डॉ रश्मि मित्तल से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से समझें इसके कारण।
स्क्रीन टाइम कंट्रोल होने के बावजूद आंखों में दर्द होने के कारण- Causes of Eye Pain Even With Controlled Screen Time
ड्राई आई सिंड्रोम- Dry Eye Syndrome
ड्राई आई सिंड्रोम के कारण भी आंखों में दर्द की समस्या हो सकती हैं। इस समस्या में आसुओं का पर्याप्त प्रोडक्शन न होने और गुणवत्ता खराब होने के कारण डिस्कंफर्ट, जलन और दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इस सिंड्रोम के कारण आंखों में अक्सर दर्द की समस्या रहती है।
ऑक्युलर माइग्रेन- Ocular Migraine
ऑक्युलर माइग्रेन की समस्या में भी कई लोगों को आंखों में दर्द रहता है। इसके कारण आंखों में तेज दर्द, लाइट सेंसिटिविटी और देखने में धुंधलापन होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ये माइग्रेन स्ट्रेस, नींद की कमी और डाइट के कारण ज्यादा जल्दी ट्रिगर होता है।
इसे भी पढ़ें- आंखों में दर्द होने का कारण क्या स्ट्रेस हो सकता है? जानें डॉक्टर से
साइनस इंफेक्शन- Sinus Infection
साइनस इंफेक्शन के कारण भी आंखों में जोर पड़ता है। इस कारण आंखों में दर्द हो सकता है। ऐसे में साइनस में सूजन आने और प्रेशर ज्यादा पड़ने के कारण आंखों में दर्द हो सकता है।
हाइपरोपिया- Hyperopia
हाइपरोपिया के कारण भी आंखों की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है। इसके कारण स्क्रीन टाइम कम होने के बाद भी आंखों में दर्द हो सकता है। ग्लूकोमा की समस्या में भी कुछ लोगों को आंखों में दर्द रहता है। ऐसे में आंखों में तेज दर्द, देखने में धुंधलापन या चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- आंखों में प्रेशर महसूस होने का कारण क्या स्ट्रेस हो सकता है? जानें डॉक्टर से
अन्य कारण- Other Reasons
अन्य कारण जैसे प्रदूषण या ड्राई एयर के संपर्क में ज्यादा देर रहने से भी आंखों में दर्द हो सकता है। इसके कारण चोट लगने या बार-बार आंखों को रगड़ने के कारण भी कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है।
न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर- Neurological Disorder
ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया या ऑप्टिक न्यूरिटिस जैसी न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर भी आंखों में तेज दर्द का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा, कभी-कभार देखने में भी परेशानी हो सकती है।
लेकिन अगर आपको दर्द बना रहता है या बिगड़ जाता है और देखने में परेशानी होती है, तो आई चेकअप जरूर करवाएं। इन कारणों से स्क्रीन टाइम कंट्रोल होने के बावजूद भी आंखों में दर्द हो सकता है। अगर आपको तीन दिन से ज्यादा आंखों में दर्द रहता है, तो ऐसे में डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version