Doctor Verified

आंखों में प्रेशर महसूस होने का कारण क्या स्ट्रेस हो सकता है? जानें डॉक्टर से

Can Stress Cause High Eye Pressure In Hindi: कई बार स्ट्रेस के कारण आंखों में प्रेशर महसूस होता है। डॉक्टर से जानें इसे मैनेज करने के टिप्स।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों में प्रेशर महसूस होने का कारण क्या स्ट्रेस हो सकता है? जानें डॉक्टर से


Can Stress Cause High Eye Pressure In Hindi: मौजूदा समय में हर व्यक्ति किसी न किसी वजह से तनाव में है। कोई अपने कामकाजी जीवन से परेशान है, तो कोई पारिवारिक जिम्मेदारियों से घिरा हुआ है, तो वहीं कोई पैसों से जुड़ी समस्याओं से परेशान है। यही कारण है कि लोगों के बीच तनाव का स्तर बढ़ रहा है। इसके अलावा, शारीरिक गतिविधियों में कमी, एक ही जगह पर घंटों बैठकर काम करना आदि चीजें भी लोगों के जीवन में तनवा के स्तर को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। बढ़ते तनाव के कारण कई बार आपने महसूस किया होगा कि आंखें भारी हो रही हैं या थकान महसूस कर रही हैं। यहां यह सवाल भी उठता है कि क्या आंखों में प्रेशर महसूस होने का कारण स्ट्रेस हो सकता है? आइए, इस बारे में आईक्यू अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अजय शर्मा से जानते हैं।

क्या स्ट्रेस के कारण आंखों पर दबाव बढ़ सकता है?- Can Stress Cause High Eye Pressure In Hindi

can-stress-cause-high-eye-pressure-01

तनाव का असर हमारे शरीर के सभी हिस्सों पर पड़ता है। आंखें पर भी यह प्रभाव देखने को मिलता है। आंखों के दबाव को इंट्राओकुलर फ्लेक्स (आईओपी) कहा जाता है। हमारी आंखों में एक तरह का तरल पदार्थ मौजूद होता है। जब इस तरल पदार्थ के जरिए आंखों की वॉल्स पर दबाव बनता है, तभी हम अंखों पर प्रेशर महसूस करते हैं। सामान्य स्थिति में आंखों पर किसी तरह की प्रेशर महससू नहीं होता है। लेकिन, अगर यह दबाव बढ़ जाए, तो ग्लूकोमा जैसी गंभीर आंखों की बीमारी का कारण बन सकता है। सवाल है आंखों का दबाव का तनाव से क्या संबंध है? इस बारे में डॉक्टर आगे समझाते हैं, ‘तनाव की वजह से हमारे शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज होता है। कोर्टिसोल हार्मोन के रिलीज होने के कारण शरीर पर निगेटिव इंपैक्ट नजर आने लगता है। इसी तरह, कोर्टिसोल की वजह से आंखों में मौजूद तरल पदार्थ का प्रवाह भी बदल जाता है, जिससे आंखों पर दबाव बनने लगता है। यही नहीं, तनाव के कारण शरीर में शरीर में एड्रेनालाईन का स्तर भी बढ़ सकता है, जो आंखों में ब्लड फ्लो को प्रभावित करता है। नतीजतन, आंखों पर दबाव देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: देर तक काम करने से थक गई हैं आंखें? आराम के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

तनाव के कारण हुए आंखों के प्रेशर को कैसे कम करें

तनाव को मैनेज करें

तनाव से संबंधित किसी भी तरह की समस्या से निपटने के लिए जरूरी है कि आप तनाव को मैनेज करना सीखें। सवाल है, ऐसा कैसे कर सकते हैं? इसके लिए योग, प्रणायाम, मेडिटेशन करें। इससे आंखें भी रिलैक्स होती हैं, जिससे आंखों में प्रेशर भी कम महसूस होता है।

पर्याप्त रेस्ट करें

तनाव को कम करने के लिए बहुत जरूरी है कि आप रेस्ट जरूर करें। वहीं, रेस्ट करने यानी पर्याप्त नींद लेने से मन-मस्तिष्क रिलैक्स होता है। ऐसा करने से आपको अच्छा फील होता है और आंखें भी रिलैक्स होती हैं।

इसे भी पढ़ें: आंखों की थकान दूर करने के लिए रोज करें ये 3 एक्सरसाइज, सूजन और दर्द में भी मिलेगा आराम

आंखों की रेगुलर जांच करवाएं

तनाव के कारण अगर आंखों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, तो इसकी अनदेखी न करें। इस कंडीशन में अपनी आंखों की जांच जरूर करवाएं। संभवतः लंबे समय तक आंखों पर प्रेशर महसूस करना किसी अन्य बीमारी की ओर इशारा कर सकता है।

अच्छी डाइट लें

बॉडी सही तरह से चले इसके लिए आवश्यक है कि आप अच्छी डाइट जरूर लें। अच्छी डाइट की मदद से बॉडी के सभी ऑर्गन सही तरह से काम करते हैं, जिससे आपकी बीमारियों से दूर रहते हैं। आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी डाइट बहुत मायने रखती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

देर से डिनर करने की आदत हार्मोन्स पर डालती है बुरा असर, एक्सपर्ट से जानें नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version