Exercises For Eye Fatigue: लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने से आंखों पर जोर पड़ता है और थकान होती है। पढ़ने वाले बच्चों को अक्सर यह समस्या होती है। लंबे समय तक पढ़ने से आंखों की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे थकान होती है। कमजोर रौशनी में काम करने से आंखों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और थकान होती है। पर्याप्त नमी न होने से भी आंखें जल्दी थक जाती हैं। लंबे समय तक एयर कंडीशनर , हीटर, या पंखे के सामने बैठना इस समस्या को बढ़ा सकता है। मानसिक और शारीरिक तनाव भी आंखों की थकान का कारण बन सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसी 3 एक्सरसाइज के बारे में जिसे करने से आंखों की थकान को दूर किया जा सकता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के रवींद्र योगा क्लीनिक के योगा एक्सपर्ट डॉ रवींद्र कुमार श्रीवास्तव से बात की।
1. आंखों की थकान दूर करने के लिए करें पामिंग एक्सरसाइज- Palming Exercise
- पामिंग एक्सरसाइज करने से आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है और आंखों की थकावट को कम किया जा सकता है।
- पामिंग एक्सरसाइज करने के लिए आराम से बैठ जाएं और आंखों को बंद कर लें।
- हाथों को आपस में रगड़ें जब तक वे गर्म न हो जाएं।
- हथेलियों को आंखों के ऊपर रखें और आंखों पर दबाव न डालें।
- गहरी सांस लें और इस स्थिति में कुछ मिनटों तक बैठे रहें।
2. आंखों की थकान दूर करने के लिए फॉलो करें 20-20-20 रूल- Eye Exercise
- हर 20 मिनटों में, 20 फीट दूर तक किसी चीज को 20 सेकेंड्स के लिए देखें।
- आप चाहें, तो खिड़की से बाहर देख सकते हैं या किसी दूर की वस्तु पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
- इस एक्सरसाइज को करने से आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलेगा और आंखों की थकान दूर हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- ड्राई आई की समस्या दूर करने के लिए रोज करें ये 5 योग, स्वस्थ रहेंगी आंखें
3. पलकें झपकाना- Blinking Exercise For Eye Fatigue
- एक आरामदायक स्थिति में बैठें।
- हर 2-3 सेकंड में अपनी आंखों को साधारण तरीके से झपकाएं। यह प्रक्रिया 1-2 मिनट तक करें।
- अब अपनी आंखों को धीरे-धीरे झपकाएं, उन्हें 2 सेकंड तक बंद रखें और फिर धीरे-धीरे खोलें। इस प्रक्रिया को 1 मिनट तक करें।
- अब अपनी आंखों को जल्दी-जल्दी झपकाएं। इसे भी 1 मिनट तक करें।
- एक्सरसाइज के बाद, आंखों को बंद कर 1-2 मिनट तक आराम दें और गहरी सांस लें।
- यह एक्सरसाइज आंखों को ताजगी और आराम देती है। साथ ही आंखों की नमी को बनाए रखती है।
- पलकों को झपकाने की से आंखों के ड्राईनेस को कम करने में मदद मिलती है।
आंखों की थकान कैसे दूर करें?- How to Reduce Eye Fatigue
- रात में कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। पर्याप्त नींद आंखों की थकान को कम करती है और उन्हें ताजगी देती है।
- स्क्रीन पर काम करते समय उचित रौशनी का ध्यान रखें। बहुत तेज या बहुत कम रौशनी से बचें। प्राकृतिक रौशनी, आंखों के लि ए सबसे अच्छी होती है।
- आंखों को बाएं-दाएं, ऊपर-नीचे और गोल घुमाएं। यह एक्सरसाइज आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करती है।
- आंखों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में विटामिन-ए, सी, ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि को शामिल करें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: www.healthkart.com, pbs.twimg.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version