Doctor Verified

उमस की वजह से आंखों में हो सकती है थकान, बचाव के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स

Eye Fatigue: बार‍िश या उमस भरे मौसम में कुछ लोगों को आंखों में थकान महसूस होती है। आंखों की थकान के कारण आपकी द‍िनचर्या पर बुरा असर पड़ सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
उमस की वजह से आंखों में हो सकती है थकान, बचाव के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स


Eye Fatigue in Humidity: उमस (ह्यूमिडिटी) के कारण आंखों में थकान महसूस होना एक सामान्य समस्या है, खासकर मानसून या उमस भरे मौसम के दौरान। उमस भरे वातावरण में हवा में नमी की मात्रा ज्‍यादा होती है, जिससे शरीर और आंखों पर कई प्रभाव पड़ते हैं। उमस भरे मौसम में वातावरण में मौजूद धूल, धुआं और प्रदूषण आंखों में चिपक जाते हैं। इससे आंखों में जलन, खुजली और ड्राईनेस हो सकती है, जो थकान का मुख्य कारण बनती है। आंखें बार-बार पलक झपकाती हैं, जिससे उनमें तनाव बढ़ता है और थकान महसूस होती है। इस लेख में जानेंगे उमस भरे मौसम में आंखों की थकान से बचने के उपाय। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।   

eye fatigue in hindi

1. पानी का सेवन करें- Stay Hydrated 

उमस भरे मौसम में शरीर से ज्‍यादा पसीना निकलने के कारण डिहाइड्रेशन की संभावना बढ़ जाती है। पानी की कमी से आंखों की सतह ड्राई हो जाती है, जिससे आंखों में ड्राईनेस और थकान महसूस होती है। आंख के ट‍ियर्स आंखों को नम और आरामदायक बनाए रखते हैं, लेकिन डिहाइड्रेशन के कारण आंसू कम हो जाते हैं, जिससे आंखें ज्‍यादा थकी हुई महसूस होती हैं।

इसे भी पढ़ें- आंखों की थकान दूर करने के लिए रोज करें ये 3 एक्सरसाइज, सूजन और दर्द में भी मिलेगा आराम

2. स्‍क्रीन टाइम कम करें- Reduce Screen Time 

उमस भरे मौसम में हम घर या ऑफिस के अंदर ज्‍यादा समय बिताते हैं। लोग स्क्रीन (कंप्यूटर, मोबाइल) के सामने ज्यादा समय बिताते हैं। स्क्रीन की रोशनी और लंबे समय तक इसे देखते रहने से आंखों में थकान बढ़ती है। उमस के कारण पहले से थकी हुई आंखें स्क्रीन के संपर्क में आकर और ज्‍यादा थक जाती हैं। 20-20-20 नियम का पालन करें। हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी वस्तु को देखें। यह आपकी आंखों को आराम देगा और उसे थकान से बचाएगा।

3. नींद पूरी करें- Get Enough Sleep  

उमस भरे मौसम में नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है, क्योंकि गर्मी और नमी के कारण शरीर को आराम नहीं मिलता। नींद की कमी से भी आंखों में थकान महसूस होती है, क्योंकि पर्याप्त आराम न मिलने से आंखों की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं।

4. आंखों को ठंडे पानी से धोएं- Clean Eyes With Cold Water 

आंखों को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए आंखों को न‍ियम‍ित रूप से ठंडे पानी से धोएं। सुबह उठकर आंखों पर 6 से 7 बार ठंडे पानी के छींटें मारें। उमस भरे मौसम में आंखों की देखभाल करना जरूरी है ताकि थकान और असुविधा से बचा जा सके।

5. आंखों की एक्‍सरसाइज करें- Eye Exercise 

आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करने और उन्हें आराम देने के लिए नियमित रूप से आंखों की एक्‍सरसाइज करें। एक आसान एक्‍सरसाइज है- अपनी आंखों को गोलाई में घुमाएं, पहले क्लॉकवाइज और फिर एंटी-क्लॉकवाइज। इसके अलावा, अपनी दोनों हथेलियों को रगड़कर आंखों पर हल्के से रखें। इस प्रक्रिया को 'पामिंग' कहते हैं, और यह आंखों की थकान को कम करने के लिए यह एक बहुत असरदार तरीका है।

6. सही रोशनी में काम करें- Work in Proper Light 

उमस भरे मौसम में ज्‍यादातर लोग घर के अंदर रहते हैं, और सही रोशनी का अभाव हो सकता है। आंखों की थकान से बचने के लिए सुनिश्चित करें कि जिस जगह पर आप काम कर रहे हैं, वहां पर्याप्त रोशनी हो। बहुत तेज या बहुत कम रोशनी दोनों ही आंखों के लिए हानिकारक हो सकती हैं। प्राकृतिक रोशनी में काम करना बेहतर होता है, लेकिन अगर यह संभव न हो, तो आर्टिफ‍िश‍ियल रोशनी का सही इस्‍तेमाल करें।

7. हेल्‍दी डाइट लें- Eat Healthy Diet  

आंखों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन-ए, सी और ई से भरपूर आहार लें। गाजर, पालक, ब्रोकली, बादाम और अन्य फल और सब्जियां आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। सही पोषण से आपकी आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और उनकी थकान कम होती है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

Usher Syndrome Awareness Day: अशर सिंड्रोम क्या है जिससे बच्चे को देखने-सुनने में होती है परेशानी?

Disclaimer