Doctor Verified

देर तक काम करने से थक गई हैं आंखें? आराम के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

आजकल लगातार स्क्रीन के संपर्क में रहने के कारण आंखों की थकान एक आम समस्या बन गई है। यहां जानिए, आंखों की थकान कैसे दूर करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
देर तक काम करने से थक गई हैं आंखें? आराम के लिए अपनाएं ये 5 उपाय


आंखें हमारे शरीर का एक नाजुक हिस्सा हैं दिनभर की थकान, कंप्यूटर स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करने, मोबाइल का ज्यादा उपयोग और नींद की कमी के कारण आंखों में तनाव और थकान महसूस होना आम बात हो गई है। ऐसे में आंखों की देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है। खासकर जब लोग लंबे समय तक कंप्यूटर, मोबाइल या टीवी स्क्रीन पर नजरें टिकाए रखते हैं, तो आंखों की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे आंखों में थकान, जलन, धुंधला दिखना और कभी-कभी सिरदर्द जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में आंखों की थकान को दूर करने और उन्हें हेल्दी रखने के लिए कुछ सरल और प्राकृतिक उपाय किए जा सकते हैं। इस लेख में इटावा के शिव नाथ मेमोरियल आई सेंटर के डॉक्टर श्री नाथ से जानिए, थकी हुई आंखों को आराम देने के प्राकृतिक उपाय क्या हैं?

आंखों की थकान कैसे दूर करें?

1. आंखों की एक्सरसाइज

आंखों की थकान का एक कारण आंखों की मांसपेशियों पर पड़ने वाला तनाव भी हो सकता है। इसे दूर करने के लिए आंखों की एक्सरसाइज की जा सकती है। उदाहरण के लिए, आप हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी चीज को देखें। यह एक्सरसाइज आंखों की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करती है और आंखों की थकान को कम करती है।

इसे भी पढ़ें: मोतियाबिंद की समस्या होने पर क्या करें और क्या नहीं? जानें डॉक्टर सें

2. खीरे का स्लाइस रखें

खीरे के स्लाइस का इस्तेमाल आंखों की थकान दूर करने का एक सरल उपाय है। खीरे में मौजूद कूलिंग गुण आंखों की सूजन और जलन को कम करने में मदद करते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए, खीरे के ठंडे स्लाइस को अपनी आंखों पर 5-10 मिनट तक रखें। इससे आंखों को ठंडक और राहत मिलेगी और आप तुरंत तरोताजा महसूस करेंगे।

3. ग्रीन टी बैग्स का प्रयोग

टी बैग्स का उपयोग भी आंखों की थकान दूर करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंखों की सूजन को कम करने में प्रभावी होते हैं। इसके लिए आपको टी बैग्स को ठंडा करके अपनी आंखों पर 10-15 मिनट तक रखना है। इससे न सिर्फ आंखों की थकान दूर होगी, बल्कि आंखों के आसपास की सूजन और काले घेरे भी कम होंगे।

eye care

इसे भी पढ़ें: आंखों के नीचे के काले घेरों को कम करने के लिए लगाएं आलू, शहद और कॉफी से बना आई मास्क, मिलेगा फायदा

4. बादाम तेल से मसाज

आंखों के आसपास की त्वचा नाजुक होती है और इसे नमी और पोषण की जरूरत होती है। बादाम का तेल इसमें बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें विटामिन E होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट करता है। सोने से पहले अपनी आंखों के आसपास के हिस्से में हल्के हाथों से बादाम के तेल की मालिश करें। इससे आपकी त्वचा को गहराई से पोषण मिलेगा और आंखों की थकान भी दूर होगी।

5. पर्याप्त नींद

आंखों की थकान को दूर करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप पूरी और गहरी नींद लें। कम नींद लेने से आंखों में जलन, थकान और काले घेरे जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।

निष्कर्ष

दिनभर की थकान के बाद आपकी आंखों को सही देखभाल और आराम की जरूरत होती है। ऊपर बताए गए प्राकृतिक उपायों से आप अपनी थकी हुई आंखों को न सिर्फ राहत दे सकते हैं, बल्कि उन्हें तरोताजा भी कर सकते हैं। इसलिए इन उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और अपनी आंखों का ध्यान रखें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

चेहरे को ठंडक देने के लिए केसर के साथ करें हल्दी और चंदन का प्रयोग, जानें तरीका और फायदे

Disclaimer