Why Are My Eyes Watering When Looking At A Screen: आपने कई बार नोटिस किया होगा कि स्क्रीन पर काम करते-करते अचानक आंखों से पानी आने लगता है। ऐसे में आंखों में दर्द भी हो जाता है। ज्यादातर लोग ऐसी स्थिति में आंखों को सादे पानी से धो लेते हैं और कुछ समय के लिए स्क्रीन पर काम करने से ब्रेक ले लेते हैं। सवाल है, क्या आंखों के लिए इतना किया जाना काफी है? क्या कभी आपने सोचा कि स्क्रीन पर काम करते हुए आंखों से पानी क्यों आ रहा है? क्या यह नॉर्मल है? आइए, जानते हैं कि इस बारे में नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Opthalmology डॉ. गरिमा चौधरी का क्या कहना है।
स्क्रीन पर काम करते हुए आंखों से पानी आने के कारण- What Causes Watery Eyes While Working On The Screen In Hindi
1. पलकें कम झपकना
आपने ध्यान दिया होगा कि जब भी आप स्क्रीन पर पूरे फोकस के साथ काम करते हैं, तो अक्सर अपनी पलकों को कम झपकते हैं। ऐसा अनजाने में हो जाता है, लेकिन इसकी वजह से आंखें ड्राई हो जाती हैं। नतीजतन, आंखों में इरिटेशन होने लगती है, जिससे आंखों से पानी आने लगता है।
इसे भी पढ़ें: आंखों से बहुत ज्यादा पानी आने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें
2. आंखों में थकान
जब आप लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते हैं, तो ऐसे में न सिर्फ आप दिमागी तौर पर थक जाते हैं, बल्कि इसका नेगेटिव असर आंखों पर भी पड़ता है। लगातार स्क्रीन देखने की वजह से आंखों की मसल्स थकान से भर जाती हैं, जिससे आपको असहजता होने लगती है। अंत में आंखों से पानी निकलने लगता है।
3. खराब स्क्रीन की लाइटें
निश्चित रूप से आपको यह जानकरी नहीं होगी, लेकिन यह सच्चाई है कि जब आप ऐसे स्क्रीन पर काम करते हैं, जिसकी ब्राइटनेस सही नहीं है और उससे हार्मफुल रेज निकलती हैं। इसका नेगेटिव असर आपकी आई हेल्थ पर पड़ता है। परिणामस्वरूप आंखों से पानी बहने लगता है। ध्यान रखें कि अगर आपने लंबे समय तक इसी तरह की स्क्रीन पर काम किया, तो संभवतः आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: Blocked Tear Duct: क्या है 'आंसू नली में रूकावट'? जानें लक्षण, कारण और उपचार
4. आंखों से जुड़ी परेशानी
अगर आपको पहले से ही आंखों से जुड़ी कोई समस्या है, जैसे ड्राई आई सिंड्रोम आदि। इस स्थिति में स्क्रीन पर काम करना सही नहीं होता है। इसके बावजूद, अगर आप स्क्रीन पर काम करते हैं, तो आंखों में ड्राइनेस बढ़ सकती है और आंखों से पानी निकल सकता है।
निष्कर्ष
आंखें हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए, आंखों को स्वस्थ बनाए रखना आपकी अपनी जिम्मेदारी है। हालांकि, हाल के सालों में मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करने का चलन तेजी से बढ़ा है। ऐसे में आंखों से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ी हैं। खासकर, आई ड्राइनेस और आंखों से पानी आने की समस्या। आपको चाहिए कि स्क्रीन टाइम लिमिट करें और आंखों की प्रॉपर केयर करें। इससे आंखों रोशनी को भी नुकसान होने से बचाया जा सकता है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
मेरे फोन का उपयोग करते समय मेरी आंखों में पानी क्यों आ रहा है?
घंटों मोबाइल चलाने की वजह से आंखें ड्राई हो जाती हैं। ऐसे में आंखों से पानी आने की समस्या हो सकती है। मौजूदा समय में इस तरह की समस्या हर उम्र वर्ग में देखी जा रही है। विशेषकर, बच्चे इसकी चपेट में हैं।ज्यादा फोन चलाने से आंखों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
ज्यादा फोन चलाना ओवर ऑल हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है। जहा तक सवाल इस बात का है कि मोबाइल का आंखों पर क्या असर पड़ता है? इस बार विशेषज्ञ बताते हैं कि इसकी वजह से आंखों में डिजिटल आई स्ट्रेन या ड्राई आई सिंड्रोम हो सकता है। इसकी वजह से आंखों में थकान, कमजोरी, ड्राइनेस, जलन और नजर कमजोर होना जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं।आंख खराब होने के क्या लक्षण हैं?
आंख खराब होने पर आपको कई लक्षण नजर आ सकते हैं, जैसे नजर कमजोर होना, आंखों में दर्द, सूखापन या जलन, लगातार सिरदर्द आदि।