Causes Of Watery Eyes In Winter Prevention In Hindi: देश के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ चुकी है। यह मौसम भले ही सुहाना लगता है, लेकिन इसके साथ कई तरह के हेल्थ रिस्क भी जुड़े होते हैं। सर्दी के मौसम में तापमान तेजी से गिर जाता है और ठंडी हवाएं भी चलने लगती हैं। लेकिन हवा काफी ड्राई होती है। ड्राई हवा के कारण आंखों से जुड़ी कई तरह के चैलेंजेस सामने आने लगते हैं। आंखों में ड्राईनेस और जलन जैसी समस्या भी होने लगती है। यही कारण है कि विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि इस मौसम में अपनी आंखों का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए। यहां यह भी जान लेना जरूरी हो जाता है कि क्या तापमान में गिरावट के कारण आंखों से पानी आने की समस्या भी हो सकती है? हालांकि, कई लोग इस तरह की शिकायत करते देखे जा सकता हैं। आइए, इस सच्चाई को जानते हैं कि क्या वाकई सर्दियों में आंखों से पाना (aankhon se pani kyon aata hai) आ सकता है? जानते हैं इसका कारण क्या है और इससे कैसे बचाव जा सकता है।
सर्दी में आंखों से पानी क्यों आता है?- What Causes Watery Eyes During Winter In Hindi
Healthline के अनुसार, "आमतौर पर व्यक्ति जब बहुत दुखी या खुश होता है या फिर बहुत ज्यादा हंसता है, तब उसकी आंखों से पानी आ सकता है। इसे हम सामान्य भाषा में रोना कहते हैं। वहीं, अगर मौसम की बात करें, तो उसी मौसम में आंखों से पानी बहता है, जब आंखें सहज रूप से लुब्रिकेंट तैयार नहीं कर पाती हैं। ठंड के दिनों में ऐसा होना सामान्य माना जाता है। ठंड के दिनों में हवा में ड्राईनेस (What Causes Eye Dryness) होती है। नमी की कमी के कारण आंखें से जुड़ी कई समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। इसमें एक आंखों से पानी बहना भी शामिल है।" यह कोई गंभीर समस्या नहीं है। लेकिन, कुछ उपचार की मदद से आंखों से आ रहे पानी को रोका जा सकता है। हालांकि, आपको यह पता होना चाहिए कि आंखों से पानी आना कई अन्य स्वास्थ्य कारणों से भी हो सकता है। इसमें आंखों की ऑयल ग्लैंड्स में दिक्कत होना, पलकों में सूजन और कॉर्निया में चोट लगना आदि शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: लंबे समय तक रखना चाहते हैं आंखों को स्वस्थ, तो डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 आदतें
आंखों से पानी आने पर क्या करें?- Prevention Of Watery Eyes During Winter In Hindi
सर्दियों की वजह से अगर आपके आंखों से पानी बहता है, तो जरूरी है कि आप कुछ उपायों को अपनाएं, जैसे-
- आंखों को साफ रखें। अगर आपको अपनी आंखों से बहुत ज्यादा पानी बहता है, तो आपको चाहिए कि आंखों को समय-समय पर धोते रहें। ऐसा करने से एलर्जी या अन्य समस्याओं से भी राहत मिल सकती है।
- आंखों से पानी आने पर ठंडी या गर्म सिंकाई कर सकते हैं।
- आंखों की मालिश करने से भी आपको वॉटरी आई (Watery Eyes) से राहत मिल सकती है। आंखों की मालिश करने से आंखें अपनी प्राकृतिक प्रक्रिया को करने में सहज हो जाती है और पलकों में मौजूद ऑयल ग्लैंड सही तरह से काम करने लगती हैं। नतीजतन, आंखों से पानी आने की समस्या कम हो जाती है।
- जब ठंड की वजह से आंखों से पानी बहे, तो इसे जबरन रोकने की कोशिश न करें। अपने साथ एक साफ सूती का कपड़ा रखें। पानी आने पर हल्के हाथों से आंखों को पोंछ लें।
Image Credit: Freepik