आपकी आंखें आपके चेहरा का सबसे सुंदर भाग होता है। कहते हैं कि आंखें आपके मन का आइना होती है। लेकिन कई बार काम के तनाव और खानपान के कारण आपकी आंखें कमजोर हो सकती है। साथ ही आंखों के नीचे काले घेरे, फाइन लाइन्स और रिंकल्स दिखाई देने लगते हैं। नींद की कमी के कारण भी आपके आंखें सूजी और थकी हुई नजर आ सकती है। अपनी आंखों को सुंदर और खूबसूरत बनाने के लिए आप कई तरह की एक्सरसाइज और मसाज का अभ्यास कर सकते हैं। इससे आंखें सुंदर और खूबसूरत नजर आ सकती है। साथ ही यह उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी कम कर सकता है। इससे आंखों के नीचे की सूजन कम हो सकती है। आइए ऐसे ही मसाज और स्टेप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
आंखों की मसाज कैसे करें
1. आईब्रो को खूबसूरत बनाएं
आईब्रो आपकी आँखों को खूबसूरत बना सकता है। लटकती आईब्रो को ठीक करने के लिए आप एक्सरसाइज कर सकते हैं। आप अपनी आईब्रो के प्रेशर प्वाइंट्स को दबाते हुए उन्हें ऊपर उठाने की कोशिश करें। इसके लिए आप तीन उगंलियां (इंडेक्स फिंगर, मिडिल फिंगर और रिंग फिंगर) की मदद से आईब्रो को अच्छे से दबाएं। आप आईब्रो को अपनी उंगलियों धीरे-धीरे ऊपर-नीचे की ओर घुमाएं। इससे भी आपकी आंखों को काफी आराम मिलेगा।
2. फाइन लाइन्स दूर करने के लिए
आउटर कॉर्नर पर होने वाली फाइन लाइन्स सबसे पहले चेहरे पर नजर आने लगती हैं। फाइन लाइन्स के कारण आपकी आंखों की उम्र बहुत अधिक नजर आती है। इसके लिए आप इंडेक्स फिंगर की मदद से आंखों के साइड कॉर्नर को दबा सकते हैं। लेकिन कॉर्नर को दबाते समय आंखों की मांसपेशियों पर अधिक जोर न दें। बल्कि हल्के हाथों से आंखों के आसपास वाले हिस्सों को दबाएं। इससे काफी आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें- आंखों की रौशनी बढ़ाना चाहते हैं तो खाएं ये 5 फल, जानें फायदे
3. आंखों की सूजन में आराम
अगर सोकर उठने के बाद आपकी आंखें सूजी हुई नजर आती है, तो आपको अपनी आंखों के लिए एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके लिए आप आंखों के अंदर वाले भाग को दो उंगलियों की मदद से धीरे-धीरे दबाएं और V शेप में मसाज करें। इससे आंखों की सूजन कम हो सकती है। लेकिन त्वचा पर अधिक स्ट्रेच न दें।
4. डार्क सर्कल्स के लिए मसाज
डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए आप अपने आंखों के नीचे हल्के हाथों से मसाज कर सकते हैं। इससे आंखों को काफी आराम मिलता है। हाथों में नारियल तेल लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। इससे आपको अच्छी नींद आती है।
(All Image Credit- Freepik.com)