Expert

आंखों के नीचे मसाज करने के लिए इन 3 चीजों का करें इस्तेमाल, दूर होंगी कई समस्याएं

आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स और पफीनेस को दूर करने के लिए अक्सर लोग मसाज करते हैं। यहां जानिए, आंखों के नीचे क्या लगाकर मसाज करनी चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों के नीचे मसाज करने के लिए इन 3 चीजों का करें इस्तेमाल, दूर होंगी कई समस्याएं

महिला हो या पुरुष सभी के चेहरे में आंखें सबसे अहम होती हैं। अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो या फिर नींद की कमी के कारण आंखों के नीचे सूजन आ जाए तो पूरे चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है। वर्तमान समय में कई लोग डार्क सर्कल्स और फूली-फूली यानी पफीनेस वाली आंखों की समस्या से बचने के लिए रोजाना हल्के हाथों के आंखों के नीचे मसाज करते हैं। लेकिन कई लोगों को ये नहीं पता होता है कि मसाज कैसे यानी क्या लगाकर करनी चाहिए। दरअसल, आंखों के नीचे बिना कुछ लगाए मसाज करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर आपकी स्किन ड्राई होगी तो मसाज करने से रैसेज आ सकते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) आंखों के नीचे मसाज कैसे करनी चाहिए इस बारे में बता रहे हैं।

आंखों के नीचे क्या लगाकर मसाज करनी चाहिए - What To Use To Massage Under Eyes In Hindi

डॉक्टर ने बताया कि अगर किसी महिला या पुरुष को अपने चेहरे की सुंदरता को बरकरार रखना है तो सबसे पहले उसे अपनी दिनचर्या को सुधारना चाहिए। डॉक्टर ने कहा कि आज के समय में कई समस्याएं बिगड़ी दिनचर्या के कारण हो रही हैं। अगर आप समय से खाना खाएंगे और पर्याप्त मात्रा में नींद लेगें तो आपकी स्किन हेल्दी होगी और सेहत से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। डॉक्टर ने बताया कि जो लोग आंखों के नीचे की स्किन को बेहतर बनाना चाहते हैं उन्हें मसाज करने से पहले इन 3 चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए लगाएं शहद से बने ये 3 आई मास्क, जानें बनाने का तरीका

1. घी - Ghee

डॉक्टर ने बताया कि आयुर्वेद में गाय के घी के अनेक फायदे बताए गए हैं। गाय के घी का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं तो वहीं अगर आप आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स की समस्या से बचना चाहते हैं तो इसके लिए भी घी का इस्तेमाल लाभदायक साबित हो सकता है। आप आंखों के नीचे मसाज करने से पहले घी लगाएं और फिर इससे ही मसाज करें। ऐसा करने से आंखों के नीचे की सूजन और रैसेज की समस्या कम हो सकती है। घी में विटामिन ई के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं। घी से आंखों के नीचे मसाज करने से सूजन की समस्या भी कम हो सकती है।

Massage

इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल से बेजान दिखने लगा है चेहरा? राहत पाने के लिए लगाएं ये पेस्ट

2. महुआ का तेल - Mahua oil

महुआ का तेल स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है, ऐसे में जब आप आंखों के नीचे मसाज करें तो महुआ तेल का इस्तेमाल करते हुए करें। ऐसा करने से न सिर्फ डार्क सर्कल्स और पफीनेस की समस्या कम होगी बल्कि स्किन हेल्दी भी होगी। महुआ के तेल में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को जवां बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।

3. एलोवेरा जेल - Aloe vera Gel

आंखों के नीचे आप ताजे एलोवेरा जेल से मसाज कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं और डार्क सर्कल्स और पफीनेस की समस्या भी कम हो सकती है। एलोवेरा जेल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनसे त्वचा को नमी मिलती है और स्किन खिली-खिली नजर आती है। मसाज करने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं और फिर इसे अच्छी तरह से त्वचा में अवशोषित होने दें। 

आंखों के नीचे मसाज करते हुए इन तीनों चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं तो डॉक्टर की सलाह पर भी इसका इस्तेमाल करें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए फॉलो करें ये आयुर्वेदिक टिप्स, चमक उठेगा चेहरा

Disclaimer