सुबह उठने पर आंखों में सूजन होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसके लिए उपचार

सुबह उठने पर आंखों के आसपास सूजन की समस्या सामान्य नहीं होती इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जानें इसका उपचार कैसे कर सकते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठने पर आंखों में सूजन होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसके लिए उपचार


सुबह उठने के बाद अगर आपकी आंखों में थकान सी लगे या आंखों के आसपास सूजन की समस्या हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर कभी-कभार ऐसा होता है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन यदि अक्सर ही ऐसा होता है कि सुबह उठने पर आपकी आंखों में सूजन दिखाई देती है, तो इसे जरूर गंभीरता से लेना चाहिए। आंखों में इस तरह की सूजन के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से कुछ कारण सामान्य होते हैं और कुछ कारण गंभीर भी हो सकते हैं। इसलिए आपको इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

1. ज्यादा नमक का सेवन (More Salt Intake)-

सुबह अगर आपकी आंखों में सूजन है, तो इसका एक कारण ज्यादा नमक का सेवन भी हो सकता है। दरअसल खाने में नमक ज्यादा लेने से शरीर में नमक जमा हो जाता है और इसी वजह से पानी जमा होने लगता है। ज्यादातर  ये पानी आंखों के आसपास टिशूज में और निचली पलकों में जमा होता है। इस वजह से आंखें सूजी हुई नजर आती हैं।

क्या है उपचार- अगर आप खाने में नमक की मात्रा कम करके सेवन करेंगे तो सूजन की परेशानी भी कम होने लगेगी। इसके साथ ही अगर ज्यादा नमक का सेवन कर लिया है तो ढेर सारा पानी पियें।

इसे भी पढ़ें - डार्क सर्कल हटाने के लिए योग: आंखों के नीचे काले घेरे को हटाने के लिए करें ये 7 योगासन

2. एलर्जी की समस्या (Eyes Allergy Problem)

आँखों में सूजन के पीछे एक कारण किसी तरह की एलर्जी भी हो सकती है। इसमें मौसमी एलर्जी, धूल से एलर्जी, स्किन एलर्जी आदि भी शामिल है। एलर्जी के कारण चेहरे और आंखों में सूजन हो सकती है या त्वचा पर लालपन, चकत्ते आदि भी हो सकते हैं।

क्या है उपचार- आप डॉक्टर की सलाह से एलर्जी की दवा लें। आपको ऐसी चीजों से बचने की जरूरत है जिससे एलर्जी की समस्या होती है। अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत नहीं है, तो अपने आहार में कुछ पौष्टिक चीजों को शामिल करें।

3. ज्यादा शराब का सेवन (Consuming Too Much Alcohol)

ज्यादा शराब पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन होने लगता है और सुबह उठने के बाद आंखों के नीचे सूजन होने लगती है। दरअसल शराब ब्लड वेसल्स (रक्त वाहिकाओं) को फैलाती है। और जहां ब्लड वेसल्स फैल जाती है वहां तरल जमा हो जाता है। जिससे सूजन हो आती है।

क्या है उपचार- सोने से पहले और जब आप उठते हैं, तो ढेर सारा पानी पिएं। आप आई क्रीम भी आजमा सकते हैं। साथ ही टी बैग की मदद से सूजन को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा कोशिश करें कि शराब का सेवन बहुत अधिक मात्रा में न करें।

4. आंखो को मसलना (Rubbing the Eyes)

ज्यादातर लोगों को आदत होती है कि, वो बार-बार अपनी आँखों को मलते, रगड़ते और मसलते रहते हैं। कुछ लोगों में नींद में भी ये आदत परस्पर चलती रहती है। इससे आँखों के इर्द-गिर्द नाजुक स्किन काफी प्रभावित होती है और वो सूज जाती है।

इसे भी पढ़ें - डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं Rujuta Diwekar के बताए ये 5 आसान टिप्स

क्या है उपचार- अपनी आँखों को रगड़ने से बचें। रात को सोने से पहले ठंडा दूध पिएं। ठंडे दूध में ऐसे तत्व होते हैं जिससे स्किन की सूजन कम होती है।

5. टेंशन से भी हो सकती है आंखों में सूजन (Taking Too Much Stress)

तनाव या टेंशन भी आंखों में सूजन का कारण बन सकती है। टेंशन लेने से आपके शरीर में कार्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगता है, जिससे आँखों के आस-पास सूजन होने लगती है। इसके अलावा आप जब भी रोते हैं, तो रोने से आंखों में सूजन होने लगती है। इसके पीछे के कारण नमक का एकत्र होना भी है। जो सूजन का कारण बनते हैं।

क्या है उपचार- जितना हो सके टेंशन कम लें। आप वर्कआउट का सहारा ले सकते हैं। साथ ही ठंडी चीजें जैसे खीरा और आइसक्रीम भी आजमा सकते हैं। इससे थकान भी दूर होगी और सूजन से छुटकारा मिलेगा।

आंखों के आसपास की सूजन की समस्या से आप भी जूझ रहे हैं, तो जरुर इन में से कोई न कोई कारण होगा। जिसकी वजह से आपको ये समस्या हो रही है। आप उपचार आजमाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Read Next

सुबह उठने पर आंखों में सूजन होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसके लिए उपचार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version