Doctor Verified

आंखों से जुड़ी इन 5 समस्यों में जरूर जाएं डॉक्टर के पास, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Eye Problem For Which You Should Visit A Doctor In Hindi: आंखों में सूजन, दर्द, जलन जैसी परेशानियां होने पर आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। ऐसा करने पर आंखों को भारी नुकसान हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों से जुड़ी इन 5 समस्यों में जरूर जाएं डॉक्टर के पास, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Eye Problem For Which You Should Visit A Doctor In Hindi: दिनों दिन लोग अपना ज्यादा से ज्यादा समय स्क्रीन पर बिता रहे हैं। इसमें बच्चों से लेकर वयस्क तक हर व्यक्ति शामिल है। जबकि, आंखों से संबंधित विशेषज्ञों को आपने अक्सर कहते सुना होगा कि आंखों के लिए स्क्रीन टाइम का बढ़ना सही नहीं है। इसकी वजह से आंखों से जुड़ी कई तरह की परेशानियां लोगों को घेर रही हैं। इसके अलावा, बदलते मौसम की मार के कारण भी आंखों से जुड़ी कुछ समस्याएं हो जाती हैं। कई लोग आंखों के लाल होने या सूजन पर डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं। जबकि, ऐसा किया जाना बिल्कुल सही नहीं है। इससे न सिर्फ आंखों की रोशनी जा सकती है, बल्कि जिंदगी भर के लिए आंखें खराब हो सकती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताएंगे, जिन समस्याओं में डॉक्टर के पास अवश्य जाना चाहिए। इस बारे में हमने आईक्यू अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अजय शर्मा से बात की। 

आंखों से जुड़ी किन समस्याओं में डॉक्टर के पास जाएं- When Should You Go To The Doctor For Something In Your Eye In Hindi

eye problem which you should definitely 01

अचानक आंखों की रोशनी कमजोर होना

अगर कभी अचानक ऐसा लगे कि एक आंख या दोनों आंखों से दिख नहीं रहा है, आंखों की रोशनी चली गई है, तो इस स्थिति में घर में रहकर कंडीशन में सुधार की उम्मीद न करें। इसके बजाय, बेहतर होगा कि आप जल्द से जल्दी डॉक्टर के पास जाएं। यह एक ऐसी कंडीशन है, जिसको लेकर तुरंतर डॉक्टर पास जाना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, यह ग्लूकोमा या रेटिनल डिटैचमेंट की ओर भी इशारा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: छोटी-छोटी गलतियों के कारण लोगों में बढ़ रही हैं आंखों की ये 4 समस्याएं, जानें कैसे रखें अपनी आंखों को स्वस्थ

आई इंफेक्शन

अगर आंखें लाल हो गई हैं, सूजन बढ़ गई है, तो यह आई इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। अक्सर लोग आई इंफेक्शन होने पर घर में ही आंखों का इलाज करना शुरू कर देते हैं, जैसे बार-बार आंखों को धोना, काला चश्मा पहनना और हाथों को छूने से बचना। इस तरह की चीजें संक्रमण को फैलने से जरूरी रोकती हैं, लेकिन ये चीजें आई इंफेक्शन का ट्रीटमेंट नहीं है। इसलिए, बेहतर है कि आई इंफेक्शन होने पर आप तुरंत डॉक्टर के पास जाकर आई चेकअप करवाएं।

आंखों में दर्द

यूं तो आंखों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे घंटों स्क्रीन पर समय बिताना, सिरदर्द, चिंता, किताब पढ़ना आदि। इन वजहों से ओ रहे आंखों में दर्द एक समय बाद अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन, अगर आपको लंबे समय से आंखों में दर्द हो रहा है, तो इसकी अनदेखी न करें। यह सही नहीं होगा। यह आंखों में ड्राइनेस या किसी अन्य गंभीर समस्या की वजह से हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: आंखों की जुड़ी समस्या एम्ब्लियोपिया के कितने प्रकार होते हैं? डॉक्टर से जानें

एलर्जी

कई किसी चीज से एलर्जी होने की वजह से भी आंखों में खुजली, जलन और आंखों से पानी आने की शिकायत हो जाती है। अगर आपको इस तरह की परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। संभवतः यह एलर्जी के संकेत हैं। अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो आंखों सूजन और अन्य समस्याएं भी होने लगती हैं।

लाइट के प्रति सेंसिटिविटी का बढ़ना

कई बार आपने नोटिस किया होगा कि न चाहते हुए लाइट की ओर देखा नहीं जाता है। रोशनी के संपर्क में आने से आंखें अपने आप बंद हो जाती हैं। यह मोतियाबिंद का संकेत हो सकता है। इस तरह की परेशानी होने पर व्यक्ति को एक आंखें से दिखना बंद हो जाता है या नाइट ब्लाइंडनेस की समस्या हो जाती है। इस तरह की समस्या होने पर भी आप बिना देरी किए डॉक्टर के पास जाएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

दिन में धूप में बैठना रात में अच्छी नींद लाने में कैसे मदद कर सकता है, जानें डॉक्टर से

Disclaimer