Doctor Verified

आंखों में इंफेक्शन होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Symptoms Of Eye Infection: आंखों में इंफेक्शन होने पर ये लक्षण नजर आ सकते है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों में इंफेक्शन होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज


Symptoms Of Eye Infection: मौसम बदलने पर या गर्मी में आंखों में इंफेक्शन की समस्या ज्यादा होती है। ये एक आंख से शुरु होकर दोनों आंखों में हो जाता है। यह इंफेक्शन बैक्टीरिया या फिर किसी संक्रमण के कारण होता है। यह बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक किसी को भी हो सकता है। आंखों में इंफेक्शन होने पर इसका जल्द ही इलाज कराना चाहिए क्योंकि ये कई बार घर के अन्य सदस्यों में भी फैल जाता है। आंखों में इंफेक्शन होने पर बाहर जाने से बचना चाहिए, आंखों पर खुजली कम करनी चाहिए और बिना डॉक्टरी सलाह के आंखों में किसी प्रकार की दवाई का उपयोग नहीं करना चाहिए। आंखों को साफ रखने के लिए हल्के गुनगुने पानी से आंखों को वॉश कर सकते है साथ ही आंखों पर जमा गंदगी को भी साफ करते रहे। आंखों में इंफेक्शन होने पर आंखे लाल हो जाती है और कई बार इनमें खुजली आदि के लक्षण भी नजर आते है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डॉक्टर केपी सरदाना से।

आंखे लाल होना 

आंखों में इंफेक्शन होने पर आंखे लाल होने लग जाती है। कई बार आंखों पर दर्द और सूजन भी हो जाता है। आंखों में इंफेक्शन होने पर हाथों को अच्छी तरह से बार-बार धोते रहें। ऐसा करने से आंखों में हो रहे इंफेक्शन से राहत मिलेगी और आंखों को आराम मिलेगा।

आंखों की पलकों के पास पपड़ी जमना 

आंखों में इंफेक्शन होने पर आंखों की पलकों पर पपड़ी जमने की समस्या भी हो सकती है। ये परेशानी तब ज्यादा होती है जब सोकर उठते है। ऐसे में आंखों को हल्के गुनगुने पानी से साफ करें। पपड़ी को उखाड़ने या मलने की कोशिश हरगिज न करें। ऐसा करने से आंखों को नुकसान हो सकता है।

eyes infection

दृष्टि का धुंधला होना

आंखों में इंफकेशन होने पर कई बार कम या धुंधला दिखने भी लगता है। ऐसे में डॉक्टर को अवश्य दिखाएं और डॉक्टर की बताई दवा का ही इस्तेमाल करें। वहीं इंफेक्शन होने पर तेज धूप या धूल मिट्टी में जाने से बचना चाहिए। क्योंकि कई बार धूल मिट्टी आंखों में जाने से समस्या बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स हटाने के लिए विटामिन ई कैप्सूल कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके

आंखों से पानी बहना

आंखों में इंफेक्शन होने पर आंखों से पानी बहने का लक्षण सबसे जल्दी नजर आता है। कई बार ये समस्या इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। आंखों से पानी पहने पर आंखों को साफ- सूती कपड़े से साफ करना चाहिए और आंखों को ड्राई रखने की कोशिश करे।

जलन होना

आंखों में इंफेक्शन होने पर आंखों में जलन होने की समस्या भी हो सकती है। कई बार ये जलन इतनी बढ़ जाती है कि जलन के साथ आंखों में दर्द भी बढ़ जाता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए धूल मिट्टी में जाने से बचें और कुछ समय के लिए स्क्रीन टाइम को भी कम करे।

आंखों में इंफेक्शन से बचने के उपाय

  • आंखों को गंदे हाथ से न छुएं और आंखों को हाथ से रगड़ने से भी बचें। ऐसा करने से आंखों में इंफेक्शन होने से बचाव होगा।
  • आंखों को लंबे समय के लिए स्वस्थ रखने के लिए भरपूर मात्रा में फल एवं सब्जियों का सेवन करें।
  • आंखों को स्वस्थ रखने के लिए धूल भरे वातावरण में जाने से बचें और स्क्रीन टाइम भी कम करें।
  •  विटामिन-सी से युक्त फलों का सेवन अधिक करें। ऐसा करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  • ज्यादा नमक का सेवन करने से बचना चाहिए। ज्यादा नमक के सेवन से आंखों को नुकसान हो सकता है।

आंखों में इंफेक्शन होने पर ये लक्षण नजर आ सकते हैं। हालांकि, समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाकर ही दवाइयों का सेवन करें।

Read Next

पैरों के तलवों में गांठ क्यों बन जाती है? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version