Doctor Verified

फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या होने पर महिलाओं में नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Signs Of Reproductive Disorders In Women: फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या होने पर महिलाएं में इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या होने पर महिलाओं में नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज


Signs Of Reproductive Disorders In Women: मां बनना हर महिला का सपना होता है। लेकिन आज के समय में खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी और तनाव के कारण फर्टिलिटी से जुड़ी परेशानियां बढ़ रही हैं। फर्टिलिटी की समस्या होने पर महिला को गर्भधारण में परेशानी होने के साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे पीसीओएस, थॉयराइड और वजन बढ़ने जैसे कारक। कई बार फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या होने पर महिला को कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, जिसको महिला आम समझकर नजरअंदाज कर देती है। लेकिन महिलाओं को इन संकेतों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय पर इन लक्षणों का इलाज करवाने से फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या दूर हो सकती हैं। साथ ही इन समस्याओं का बढ़ जाने पर कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ता हैं। आइए जानते हैं सौरभ क्लीनिक की गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर मंजू कुमारी से फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या होने पर महिलाओं में किस तरह के लक्षण नजर आते हैं।

पीरियड्स के समय ज्यादा दर्द होना

फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या होने पर महिलाओं में पीरियड्स के समय ज्यादा दर्द का अनुभव होता है। कई बार दर्द के साथ ऐंठन और भारी रक्तस्राव का अनुभव भी हो सकता है। फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या होने पर कई बार दर्द इतना बढ़ जाता हैं कि मितली की समस्या हो सकती हैं।

मोटापा

फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या होने पर महिलाओं में वजन भी बढ़ जाता है। ऐसा असंतुलित हार्मोन के कारण हो सकता हैं। वजन बढ़ने के साथ कई बार बैली फैट बढ़ने की समस्या हो जाती हैं। असंतुलित हार्मोन की वजह से वजन कम करने में दिक्कत हो सकती हैं।

stress

पीसीओएस

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) एक ऐसी स्थिति है जो हार्मोन के असंतुलन के कारण होती है। ये समस्या आजकल महिलाओं में काफी ज्यादा देखने को मिलती है। ये समस्या बढ़ने पर हेयरफॉल बढ़ने के साथ चेहरे पर बालों की समस्या भी बढ़ जाती हैं।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं में बच्चेदानी खिसकने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

यूरिन में खून आना

फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या होने पर यूरिन में खून आने की समस्या हो सकती हैं। यूरिन में खून आने से प्रजनन क्षमता को कम कर सकती हैं। लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि अगर यूरिन में खून आने के साथ दर्द, पेशाब करते समय जलन और बुखार जैसे लक्षण नजर आएं, तो डॉक्टर को जल्दी दिखाएं।

अनियमित पीरियड्स

अनियमित पीरियड्स भी फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या होने का संकेत हो सकता है। कई बार महिलाओं को अनियमित पीरियड्स के साथ कई 1 से 2 महीने तक पीरियड्स नहीं आते हैं, जो अनियमित पीरियड्स के लक्षण हो सकते हैं। अनियमित पीरियड्स होने के कारण कंसीव करने में परेशानी आ सकती हैं। 

फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या होने पर महिलाओं में ये लक्षण नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस तरह के लक्षण आने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं। वहीं इस बात का भी ख्याल रखें कि हर महिला अलग होती है, तो ऐसे में लक्षणों में बदलाव हो सकता हैं।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

पेरिमेनोपॉज के दौरान हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स, जोड़ों के दर्द में भी मिलेगा आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version