Uterus Prolapse Symptoms In Women: बढ़ती उम्र में महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। उसकी में से एक हैं बच्चेदानी का खिसकना या बच्चेदानी का बाहर आना। बच्चेदानी को गर्भाशय या यूट्रस भी कहा जाता है। ये समस्या अक्सर महिलाओं को 40 की उम्र के बाद ज्यादा होती हैं। ये समस्या होने पर बच्चेदानी आगे की ओर खिसकने लगती है या फिर बाहर की तरफ आने लगती हैं। ये समस्या तब होती है जब लिगामेंट्स कमजोर पड़ जाते है इनमें खिंचाव आता है। इस समस्या को यूटेराइन प्रोलैप्स भी कहा जाता है। ये समस्या होने के काई कारण हो सकते हैं जैसे ज्यादा नार्मल डिलीवरी होना, मोटापा, बाथरूम में लंबे समय तक बैठना और ज्यादा खांसी की समस्या आदि होना। बच्चेदानी खिसकने पर कई बार नॉर्मल से लक्षण नजर आते हैं, जिससे महिला आम समझकर अवॉयड कर देती हैं। लेकिन आपको बता दें, इन लक्षणों पर ध्यान न देने की वजह से समस्या बढ़ सकती हैं। बच्चेदानी के खिसकने पर कौन से लक्षण नजर आते हैं। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की सौरभ क्लीनिक की गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर मंजू कुमारी से।
कमर व पेट के निचले हिस्से में दर्द
कई बार महिलाओं को कमजोरी के कारण कमर में दर्द बना रहता है। लेकिन बच्चेदानी खिसकने पर कमर के निचले हिस्से के साथ पेट के निचले हिस्से में भी दर्द बना रहता है। ये दर्द हल्का होने के साथ तेज भी हो सकता है। बच्चेदानी के बाहर आने पर वजन तेजी से बढ़ता है, जिससे इन पर ज्यादा दबाव पड़ता है।
बार-बार पेशाब की इच्छा होना
बच्चेदानी के खिसकने पर बार-बार पेशाब आने की इच्छा हो सकती है। कई बार योनि के आसपास दबाव महसूस हो सकता है, जिससे लगता हैं कि पेशाब आ रहा है। वहीं बच्चेदानी के बाहर आने पर खांसते और छिंकते समय यूरिन पास हो सकता है। ये समस्या इसलिए बढ़ती हैं क्योंकि ब्लैडर पर दबाव महसूस होता है।
ब्लोटिंग की समस्या
महिलाओं में बच्चेदानी के बाहर आने पर ब्लोटिंग की समस्या भी बढ़ सकती है। ये समस्या इसलिए होती हैं क्योंकि बच्चेदानी के बाहर आने पर निचले अंगो पर दबाव पड़ता है, जिससे पाचन-तंत्र प्रभावित होता है और ब्लोटिंग की समस्या बढ़ती है। खाना न खाने पर भी पेट फूला हुआ महसूस होता है।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं को हेल्थ से जुड़े इन 7 लक्षणों को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज, हो सकते हैं बड़ी बीमारी के संकेत
सेक्स करने पर दर्द महसूस होना
बच्चेदानी के खिसकने पर अक्सर महिलाओं को सेक्स करने पर दर्द महसूस हो सकता है। ये दर्द कम या ज्यादा भी हो सकता है, इस कारण कई बार महिलाओं को चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। ये समस्या होने पर महिलाओं को आर्गेज्म प्राप्त करने में भी दिक्कत महसूस हो सकती हैं।
कब्ज रहना
महिलाओं के बच्चेदानी खिसकने पर कब्ज की समस्या भी कई गुना बढ़ जाती है। बच्चेदानी बाहर आने पर कब्ज की समस्या इसलिए बढ़ जाती है क्योकि पाचन-तंत्र काफी स्लो हो जाता है, जिस कारण खाना ठीक से नहीं पचता है और कब्ज की समस्या हो जाती हैय़
महिलाओं को बच्चेदानी के खिसकने पर इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस प्रकार के लक्षण नजर आने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
All Image Credit- Freepik
Read Next
प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) होने पर महिलाओं को महसूस होते हैं ये लक्षण, जानें इसके कारण भी
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version