What Causes Bloating In The Stomach: कुछ लोगों को सुबह उठते ही पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में पेट भरा हुआ महसूस होना, बैचेनी होना, पेट दर्द और अपच की समस्याएं होने लगती हैं। कभी-कभार कुछ भारी खाने के कारण ये समस्याएं होती हैं लेकिन अगर आपको अक्सर ये समस्याएं होती हैं, तो आपको ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। इस समस्या को ब्लोटिंग कहा जाता है, जिसमें व्यक्ति को पेट फूलना, एसिडिटी, पेट में भारीपन और बैचेनी होने जैसी परेशानियां होने लगती हैं। हमारी दिनचर्या की कुछ गलतियां ब्लोटिंग का कारण बनने लगती हैं जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं। आइये इस लेख में जानें ब्लोटिंग के कुछ अनदेखे कारण।
ब्लोटिंग की समस्या बढ़ाने वाले कारण- Hidden Causes of Bloating
ज्यादा तनाव लेना
अगर आप अक्सर तनाव में रहते हैं, तो यह ब्लोटिंग का कारण बन सकता है। दरअसल, मानसिक स्वास्थ्य हमारे शारीरिक स्वास्थ्य से सीधी तौर पर जुड़ा होता है। इसलिए ज्यादा तनाव लेने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण आपको पेट फूलना, अपच, एसिडिटी जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
टॉप स्टोरीज़
खाने के बाद बैठे रहना
खाने के बाद लंबे समय तक बैठे रहना या सो जाना भी ब्लोटिंग का कारण बन सकता है। इसके कारण खाना ठीक से पच नहीं पाता। जोअपच, पेट फूलना, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याओं का कारण बनने लगता है।
इसे भी पढ़े- पेट फूलने की समस्या होने पर करें ये 3 उपाय, झटपट मिलेगा आराम
कच्ची चीजों का ज्यादा सेवन
कुछ लोगों को कच्ची सब्जियों के ज्यादा सेवन की आदत होती है। लेकिन ज्यादा कच्ची चीजों के सेवन से भी पाचन क्रिया पर असर पड़ सकता है। कच्ची सब्जियों में कार्ब्स की अधिक मात्रा होती है, इसके ज्यादा सेवन से पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है। इसलिए इन चीजों के ज्यादा सेवन से परहेज रखना चाहिए।
फूड इंटॉलरेंस
फूड इंटॉलरेंस के कारण भी आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। यह एक ऐसी समस्या है जिसमें शरीर कुछ खास खाद्य पदार्थों को नहीं पचा पाता है। दरअसल, यह एक तरह का इंफेक्शन होता है, जिसमें पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। जैसे कि आपने कोई ऐसी चीज खाई है जो कि आपका पेट पचा नहीं पा रहा है तो इससे आपके पेट में सूजन हो जाएगी और आप ब्लोटिंग महसूस करने लगेंगे।
खाने के साथ ज्यादा पानी पीना
काफी लोगों को खाने के बीच ज्यादा पानी पीने की आदत होती है। ऐसे में शरीर को खाना पचाने में ज्यादा समय लग सकता है। इसके कारण पेट दर्द, पेट फूलना, अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए खाने से आधे घण्टे पहले या एक घण्टे बाद पानी का सेवन करें। जिससे पाचन दुरुस्त रहे और ब्लोटिंग की समस्या न हो।
इसे भी पढ़े- Bloating: ब्लोटिंग (पेट फूलने) की समस्या क्यों होती है? जानें इसके कारण, लक्षण और आसान उपचार
खाने को ठीक से न चबाना
खाने को ठीक से न चबाने के कारण भी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण खाना ठीक से पच नहीं पाता है जिससे ब्लोटिंग होने लगती है। इसके कारण खट्टी डकार आना, एसिडिटी होना, कब्ज रहने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए हर निवाले को कई बार चबाकर ही खाएं।
पेट से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें, अन्यथा समस्या ज्यादा बढ़ भी सकती है। डॉक्टर से संपर्क करें और अपना पूरा इलाज कराएं। उम्मीद करते हैं आपको इस लेख में दी गई जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।