गर्मी में होने लगती है पेट फूलने की समस्या, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

How to Reduce Stomach Bloating: ब्लोटिंग, पाचन से जुड़ी एक समस्या है। ब्लोटिंग होने पर आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में होने लगती है पेट फूलने की समस्या, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय


Home Remedies to Reduce Stomach Bloating: गर्मी में अधिकतर लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें एसिडिटी, अपच, गैस और पेट फूलना शामिल हैं। ये सभी समस्याएं एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं। कई लोगों को खाना खाने के बाद ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की दिक्कत होने लगती है। इस स्थिति में पेट का आकार बढ़ने लगता है। यह पेट में बनने वाली गैस की वजह से हो सकता है। पेट फूलने पर आपको घबराहट, बेचैनी, दर्द, कब्ज, थकान, गैस बनना, ऐंठन और भूख कम लगने जैसे लक्षणों का अहसास हो सकता है। अगर आपको ब्लोटिंग की समस्या रहती है, तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं पेट फूलने की समस्या ठीक करने के लिए घरेलू उपाय (Pet Fulne ke Liye Gharelu Upay)- 

गर्मी में पेट फूलने की समस्या को ठीक करने के लिए घरेलू उपाय

1. सौंफ- Fennel for Bloating in Hindi 

गर्मी में पेट फूलने की समस्या होने पर सौंफ का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। सौंफ में मौजूद गुण अपच से राहत दिलाते हैं। पेट फूलने, अपच या एसिडिटी होने पर आप सौंफ को चबाकर खा सकते हैं। हर मील के बाद सौंफ चबाने से आराम मिल सकता है। आप चाहें तो सौंफ का पानी (Fennel Water) भी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ के बीज डालें। अब इसे छान लें और फिर पी लें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- पेट में दर्द, अपच होने पर करवा सकते हैं ये 5 टेस्ट, ताकि पता चले सही वजह

2. केला- Banana for Bloating in Hindi

केला खाने से भी पेट फूलने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। केले में पोटैशियम की मात्रा काफी अधिक होती है। अगर आप पेट फूलने पर केला खाएंगे, तो इससे सूजन को कम करने में मदद मिलेगी। केला (Banana Benefits for Stomach) डाइजेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। पेट फूलने पर आप एवोकाडो, कीवी या संतरे का सेवन भी कर सकते हैं। 

3. दही- Curd for Bloating in Hindi

दही में हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं, जो गट हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद करते हैं। दही में मौजूद गुण पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं। ये गुण पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे अपच, एसिडिटी और ब्लोटिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आपको ब्लोटिंग की दिक्कत रहती है, तो अपने हर मील में दही जरूर शामिल करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

lemon water for bloating

4. नींबू पानी- Lemon Water for Bloating in Hindi

ब्लोटिंग की दिक्कत होने पर आप नींबू पानी भी पी सकते हैं। रोजाना नींबू पानी (Lemon Water) पीने से ब्लोटिंग में काफी आराम मिलता है। इसके लिए आप गुनगुना पानी लें। इसमें नींबू का रस और काला नमक मिलाएं। अब इसे रोज सुबह खाली पेट पी लें। आप चाहें तो शाम के समय भी नींबू पानी पी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं अजवाइन चूर्ण, अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्या होगी दूर

5. अजवाइन- Ajwain for Bloating in Hindi

पेट फूलने यानी ब्लोटिंग होने पर अजवाइन खाना लाभकारी हो सकता है। आप अजवाइन के पत्तों या बीजों का सेवन कर सकते हैं। दोनों ही ब्लोटिंग के राहत दिलाने में असरदार होते हैं। अजवाइन आंतों और पाचन को मजबूत बनाता है। अजवाइन खाने से सूजन कम होती है। गैस, एसिडिटी और अपच में काफी आराम मिलता है। 

अगर आपको भी ब्लोटिंग की दिक्कत रहती है, तो आप सौंफ, अजवाइन, दही, नींबू पानी और केले का सेवन कर सकते हैं। इन चीजों को खाने से पेट फूलन की समस्या से निजात मिल सकता है।

Read Next

प्रेग्नेंसी के दौरान आती है शरीर से बदबू? इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

Disclaimer