Expert

गर्मी में पेट की समस्याएं दूर रखनी हैं तो रोज पिएं नींबू पानी, जानें 5 फायदे

Lemon Water Benefits: गर्मि‍यों में पाचन तंत्र को बेहतर रखने के ल‍िए नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे अनेक लाभ म‍िलते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में पेट की समस्याएं दूर रखनी हैं तो रोज पिएं नींबू पानी, जानें 5 फायदे

Lemon Water Benefits For Stomach: गर्मियों का मौसम आ चुका है। इस मौसम में बढ़ते तापमान का असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। जि‍न लोगों की इम्‍यून‍िटी कमजोर होती है वो जल्‍दी पेट संबंध‍ित बीमार‍ियों का श‍िकार हो जाते हैं। गर्मि‍यों में पेट को दुरुस्‍त रखने के ल‍िए नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। नींबू पानी में व‍िटाम‍िन सी और एंटीऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं ज‍िससे पाचन तंत्र को मजबूत रखने में मदद म‍िलती है। नींबू पानी में कार्ब्स, प्रोटीन, फॉस्‍फोरस, सोड‍ियम, पोटैश‍ियम और मैग्नीशियम, व‍िटाम‍िन ई, फोलेट आद‍ि पोषक तत्‍व भी पाए जाते हैं। इन पोषक तत्‍वों की मदद से शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद म‍िलती है। गर्मि‍यों में शरीर को हाइड्रेट रखने के ल‍िए भी नींबू पानी का सेवन फायदेमंद होता है। पेट से जुड़ी समस्‍याएं जैसे कब्‍ज, एस‍िड‍िटी, पेट फूलना आद‍ि को दूर करने के ल‍िए नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। आगे लेख में जानेंगे पेट के ल‍िए नींबू पानी के अन्‍य फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में रहने वाली फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट और न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट पायल अस्‍थाना से बात की।            

1. पेट में गैस हो तो प‍िएं नींबू पानी 

पेट में गैस होने पर नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। नींबू पानी में हाइड्रोक्‍लोर‍िक एस‍िड होता है। इससे गैस की समस्‍या दूर होती है। गर्मि‍यों के द‍िनों में द‍िनभर में 1 से 2 ग‍िलास नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं।  

2. कब्‍ज होने पर प‍िएं नींबू पानी 

नींबू पानी का सेवन करेंगे तो हाजमा सही रहेगा। कब्‍ज की समस्‍या नहीं होगी। गर्मियों के मौसम में पेट में दर्द, एस‍िड‍िटी, खट्टी ड‍कार, पेट में ऐंठन आद‍ि समस्‍याओं को दूर करने के ल‍िए एक ग‍िलास पानी में नींबू का रस और काला नमक डालकर प‍ी लें। कुछ ही देर में पेट से संबंध‍ित श‍िकायतें कम होती महसूस होंगी। 

इसे भी पढ़ें- रोज खाएं सेब और पाएं खूबसूरत ग्लोइंग स्किन, जानें सेब से मिलने वाले Beauty Benefits

3. हेल्‍दी ड‍िटॉक्‍स ड्र‍िंक है नींबू पानी 

lemon water benefits

नींबू पानी पेट के ल‍िए ड‍िटॉक्‍स ड्र‍िंक की तरह काम करता है। इसका सेवन करने से पेट और आंतों की सफाई हो जाती है। पेट में मौजूद व‍िषैले तत्‍व, बीमार‍ियों का कारण बनते हैं। इन खराब तत्‍वों को पेट से साफ करने के ल‍िए हर द‍िन नींबू पानी का सेवन फायदेमंद माना जाता है।     

4. उल्‍टी-मतली को रोके नींबू पानी 

नींबू में मौजूद व‍िटाम‍िन और प्रोटीन की मदद से उल्‍टी और मतली यानी जी म‍िचलाने जैसे लक्षणों को रोकने में मदद म‍िलती है। कई लोगों को गर्मी के मौसम में सफर के दौरान उल्‍टी आती है। हीट स्‍ट्रोक के कारण भी उल्‍टी आ सकती है। ऐसे में एक ग‍िलास नींबू पानी का सेवन फायदेमंद होता है। उल्‍टी-मतली रोकने के ल‍िए एक ग‍िलास पानी में नींबू का रस और शहद म‍िलाकर पी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Green Fruits Benefits: ये 5 हरे फल खाने से सेहत को म‍िलेंगे जबरदस्‍त फायदे     

5. डायर‍िया होने पर प‍िएं नींबू पानी 

गर्म‍ियों में पानी की कमी के कारण डायर‍िया या दस्‍त की समस्‍या हो जाती है। गर्म‍ियों में मसालेदार भोजन ठीक से पचता नहीं है, ऐसे में पेट में दर्द और दस्‍त आद‍ि लक्षण नजर आने लगते हैं। इन लक्षणों को दूर करने के लिए गर्मि‍यों में नींबू पानी का सेवन करें। पीर‍ियड्स में दस्‍त की समस्‍या होने पर भी नींबू पानी का सेवन कर सकती हैं।   

गर्मि‍यों में होने वाली पेट की इन 5 समस्‍याओं को दूर करने में नींबू पानी का सेवन फायदेमंद होता है। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें। 

Read Next

नारियल पानी में मिलाकर पिएं नींबू का रस और शहद, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

Disclaimer