
Benefits Of Eating Green Fruits In Hindi: हरे फलों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ऐसा माना जाता है कि हरे फल या सब्जियों में क्लोरोफिल की मात्रा ज्यादा होती है। हरे फलों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण में रहता है। डाइजेशन बेहतर होता है। हाई बीपी और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी हरे फलों का सेवन करना चाहिए।यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक के प्रो ओसवाल्ड ने अपनी एक रिसर्च में बताया है कि हरी सब्जियां और फल खाने वाले लोग ज्यादा खुश रहते हैं। हरे फल खाने वाले लोगों को दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। आगे जानेंगे 5 हरे फल के नाम और उनके फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर की रहने वाली न्यूट्रिशनिस्ट पायल अस्थाना से बात की।

1. कीवी- Kiwi
कीवी फल में विटामिन ई, सी और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीहाइपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं। कीवी में फोलेट होता है। गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करना चाहिए। प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए डॉक्टर कीवी का सेवन करने की सलाह देते हैं। कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं।
2. हरा सेब- Green Apple
हरे सेब में आयरन, कैल्शियम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। हरे सेब में मौजूद क्यूरसेटिन तत्व से मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हैं उन्हें हरे सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। हरे सेब में ढेर सारा फाइबर होता है जिसका सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
3. अमरूद- Guava
अमरूद में मैग्नीशियम पाया जाता है। इसका सेवन करने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इसका सेवन करने से तनाव भी कम होता है। अमरूद में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। वजन कम करने के लिए अमरूद का सेवन फायदेमंद होता है। ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल करने के लिए अमरूद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। आंखों की सेहत के लिए भी अमरूद फायदेमंद होता है। इस फल में विटामिन ए, सी, फोलेट, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं।
इसे भी पढ़ें- आयुर्वेदिक तरीके से पूरा करें फिटनेस लक्ष्य, एक्सपर्ट से जानें 5 फायदेमंद हर्ब्स के बारे में
4. आंवला- Gooseberry
आंवला में विटामिन C, विटामिन AB कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और डाययूरेटिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।आंवले में क्रोमियम नाम का तत्व पाया जाता है जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आंवला का सेवन करने से डाइजेशन बेहतर होता है। संक्रमण से लड़ने के लिए आंवला का सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
5. अंगूर- Grapes
अंगूर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी,पोटैशियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंगूर में फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। अंगूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण में रहता है। अंगूर खाने से क्विक एनर्जी मिलती है और थकान की समस्या नहीं होती। जो लोग अंगूर का सेवन करते हैं उन्हें हाई बीपी और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
हरे फलों का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर संक्रमण से बचता है। सर्दियों में हरे फल खाना सेहतमंद माना जाता है।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version