आयुर्वेद‍िक तरीके से पूरा करें फ‍िटनेस लक्ष्‍य, एक्‍सपर्ट से जानें 5 फायदेमंद हर्ब्स के बारे में

फिटनेस लक्ष्यों को पूरा करने के ल‍िए आयुर्वेद की मदद ले सकते हैं। इससे आपको लक्ष्‍य पूरा करने में मदद म‍िलेगी। जानें 5 फायदेमंद हर्ब्स के बारे में।

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Feb 06, 2023 16:34 IST
आयुर्वेद‍िक तरीके से पूरा करें फ‍िटनेस लक्ष्‍य, एक्‍सपर्ट से जानें 5 फायदेमंद हर्ब्स के बारे में

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

फि‍टनेस फ्रीक्‍स हमेशा कोई न कोई तरीका ढूंढते रहते हैं ज‍िससे वो आसानी से अपनी फ‍िटनेस जर्नी पूरी कर सकें। वैसे तो इसके ल‍िए कई सप्‍लीमेंट्स बाजार में उपलब्‍ध हैं लेक‍िन सभी में केम‍िकल्‍स पाए जाते हैं। ये केम‍िकल्‍स हमारी सेहत को खराब करते हैं। फ‍िटनेस जर्नी को पूरा करने के ल‍िए आयुर्वेद‍ की मदद भी ले सकते हैं। आयुर्वेद की मद से बॉडी, आत्‍मा और शरीर को संतुल‍ित रखने में मदद म‍िलती है। आयुर्वेद इलाज से ज्‍यादा बचाव के ल‍िए होता है। आयुर्वेद‍िक हर्ब्स, डाइजेशन लेकर मेंटल हेल्‍थ और कई बीमार‍ियों को ठीक करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद‍िक हर्ब्स और मसाले हमारे शरीर की कई बीमार‍ियों को दूर करते हैं। शरीर को बीमार‍ियों के प्रकोप से बचाने के साथ-साथ आयुर्वेद‍िक हर्ब्स की मदद से सेहतमंद रहने में मदद म‍िलती है। अपनी डाइट में इनकी थोड़ी मात्रा जोड़ देने से आप हेल्‍दी रह सकते हैं। आगे लेख में जानेंगे 5 हर्ब्स के बारे में। 

elaichi benefits

1. इलायची- Cardamom

इलायची को 'क्‍वीन ऑफ स्‍पाइस' कहा जाता है क्‍योंक‍ि इसका इस्‍तेमाल कई तरह से और कई बीमार‍ियों को दूर करने में क‍िया जाता है। इलायची का सेवन करने से हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। इसके साथ ही सांस लेने के पैटर्न को सुधारने में भी इलायची का उपयोग क‍िया जाता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्‍हें इलायची का सेवन करना चाह‍िए। इसे डाइट में शाम‍िल करने से मेटाबॉल‍िज्‍म बेहतर होता है, ज‍िससे वजन घटाने में मदद म‍िलती है।  

2. शीलाजीत- Shilajit

शीलाजीत का सेवन करने से मसल्‍स मास और स्‍ट्रेंथ बढ़ाने में मदद म‍िलती है। शीलाजीत पाउडर का सेवन दूध के साथ क‍िया जा सकता है। जो लोग फ‍िटनेस फ्रीक हैं और अपने रूटीन के पाबंद हैं वे शीलाजीत का सेवन कर सकते हैं। शीलाजीत का सेवन करने से मेटाबॉल‍िज्‍म बेहतर बनता है। श‍िलाजीत में म‍िनरल कंटेंट ज्‍यादा होता है। शीलाजीत का सेवन करने से शारीर‍िक क्षमता बढ़ती है।  

3. त्र‍िफला- Triphala

त्रि‍फला भी एक आयुर्वेद‍िक औषधी है ज‍िसके इस्‍तेमाल से डाइजेशन और ओरल हेल्‍थ को बेहतर बनाया जा सकता है। त्र‍िफला का सेवन करने से वेट मैनेज करने में मदद म‍िलती है। त्र‍िफला का सेवन करने से पेट के आसपास अत‍िर‍िक्‍त फैट नहीं जमा होता। कोलोन ट‍िशूज की मसल्‍स को मजबूत बनाने के ल‍िए भी त्र‍िफला फायदेमंद माना जाता है।   

इसे भी पढ़ें- सर्दी, जुकाम, बुखार होने पर क्या करें और क्या नहीं? जानें डॉक्‍टर से 

4. हल्‍दी- Turmeric

हल्‍दी में पाए जाने वाले करक्‍यूम‍िन में एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हार्ट ड‍िसीज को कम करने में भी हल्‍दी फायदेमंद मानी जाती है। इसका सेवन करने से ब्‍लड फ्लो बेहतर होता है। जो लोग इंटेंस वर्कआउट करते हैं उन्‍हें अक्‍सर मसल्‍स में सूजन या दर्द की श‍िकायत होती है। इस समस्‍या को दूर करने के ल‍िए हल्‍दी का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।                

5. अश्वगंधा- Ashwagandha

अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर का तनाव कम होता है। अश्वगंधा का सेवन करने से कॉर्टि‍सोल हार्माेन को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। इससे तनाव कम होता है। मसल्‍स ग्रोथ बढ़ाने के ल‍िए और ब्‍लड शुगर लेवल कम करने के ल‍िए अश्वगंधा फायदेमंद माना जाता है। अश्वगंधा का सेवन पानी या दूध के साथ क‍िया जा सकता है।

शीलाजीत, अश्वगंधा, हल्‍दी, त्र‍िफला, इलायची आद‍ि का सेवन करने से फ‍िटनेस जर्नी को बूस्‍ट क‍िया जा सकता है। हालांक‍ि ऊपर बताए हर्ब्स का सेवन करने से पहले डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें। 

Disclaimer