Expert

रोज खाएं सेब और पाएं खूबसूरत ग्लोइंग स्किन, जानें सेब से मिलने वाले Beauty Benefits

Apple Benefits For Skin: फल त्‍वचा को हेल्‍दी रखने में मदद करते हैं। गर्म‍ियों में सेब खाने से त्‍वचा को म‍िलने वाले फायदों के बारे में जान लें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज खाएं सेब और पाएं खूबसूरत ग्लोइंग स्किन, जानें सेब से मिलने वाले Beauty Benefits


Benefits of Eating Apple For Skin: बचपन से हम एक कहावत सुनते आ रहे हैं क‍ि रोजाना एक सेब का सेवन डॉक्‍टर को दूर रखता है। यानी सेब खाने से बीमार‍ियां दूर होती हैं। सेब खाने से शरीर ही नहीं बल्‍क‍ि त्‍वचा भी हेल्‍दी रहती है। गर्म‍ियों में होने वाली स्‍क‍िन प्रॉब्‍लम्‍स से छुटकारा पाने के ल‍िए इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। डाइट के अलावा स्‍क‍िन केयर उत्‍पादों में भी सेब को शाम‍िल क‍िया जाता है। घरेलू नुस्‍खों में सेब के गूदे, सेब के छ‍िलके और रस से कई तरह की त्‍वचा संबंधी श‍िकायतों को दूर क‍िया जाता है। सेब में पॉलीफेनॉल्‍स, डाइटरी फाइबर, कैरोटीनॉयड जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं, जो त्‍वचा के ल‍िए फायदेमंद माने जाते हैं। इस लेख में हम जानेंगे सेब खाने से त्‍वचा को म‍िलने वाले फायदों के बारे में। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर की रहने वाली फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट और न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट पायल अस्‍थाना से बात की।   

सेब कैसे खाना चाह‍िए?- How To Eat An Apple  

आप कई तरह से सेब खा सकते हैं। पहला और सबसे अच्‍छा तरीका है सेब को टुकड़ों में काटकर खा लें। सेब पर काला नमक डालकर फ्रूट सलाद की तरह भी खा सकते हैं। सेब की स्‍मूदी भी बनती है। 100 ग्राम सेब में करीब 55 कैलोरीज होती हैं इसल‍िए द‍िनभर में एक सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब के ज्‍यादा लाभ उठाने के ल‍िए इसका सेवन सुबह नाश्‍ते में करना चाह‍िए। शाम को स्नैक्स के साथ भी सेब खा सकते हैं।  

त्‍वचा के ल‍िए सेब खाने के फायदे- Apple Benefits For Skin

apple benefits for skin

1. यूवी रेज से बचाव होगा 

गर्मि‍यों में सूरज से न‍िकलने वाली यूवी रेज त्‍वचा के ल‍िए नुकसानदायक होती है। लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से त्‍वचा में एज‍िंग साइन्‍स नजर आने लगते हैं। सेब का सेवन करने से शरीर में व‍िटाम‍िन सी और व‍िटाम‍िन ई की कमी दूर होती है। ये दोनों व‍िटाम‍िन्‍स प्रभावशाली एंटीऑक्‍सीडेंट्स हैं। इन व‍िटाम‍िन्‍स का सेवन करने से ऑक्‍सि‍डेट‍िव स्‍ट्रेस कम होता है। इससे यूवी क‍िरणों के दुष्‍प्रभावों से बचा जा सकता है। एज‍िंग साइन्‍स जैसे झुर्र‍ि‍यां और फाइन लाइन्‍स को कम करने के ल‍िए भी सेब का सेवन फायदेमंद माना जाता है।       

2. गर्मि‍यों में त्‍वचा हाइड्रेट रहेगी 

सेब में व‍िटाम‍िन बी-कॉम्‍प्‍लेक्‍स, व‍िटाम‍िन ए, व‍िटाम‍िन सी और खन‍िज तत्‍वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। सेब का सेवन करने से रक्‍त संचार बेहतर होता है। त्‍वचा को हाइड्रेट रखने के ल‍िए भी सेब फायदेमंद माना जाता है। सेब में करीब 86 प्रत‍िशत पानी होता है। इसका सेवन करने से शरीर ड‍िहाइड्रेशन के लक्षण से बचता है और त्‍वचा हेल्‍दी और ग्‍लोइंग नजर आती है।  

इसे भी पढ़ें- Green Fruits Benefits: ये 5 हरे फल खाने से सेहत को म‍िलेंगे जबरदस्‍त फायदे  

3. टैन‍िंग से होगा बचाव 

गर्म‍ियों में टैन‍िंग की समस्‍या से बचने के ल‍िए भी सेब का सेवन फायदेमंद होता है। गर्म‍ियों में धूप और प्रदूषण की वजह से त्‍वचा की रंगत काली पड़ जाती है। चेहरा मुरझाया हुआ नजर आता है। ऐसे में सेब को अपनी डाइट में शाम‍िल कर लेना चाह‍िए। सेब में व‍िटाम‍िन सी पाया जाता है। सेब एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भी भरपूर होता है। इसका सेवन करने से आंखों के नीचे नजर आने वाले काले घेरे भी कम हो सकते हैं क्‍योंक‍ि सेब में व‍िटाम‍िन ए भी पाया जाता है ज‍िसे ब्‍लैक स्‍पॉट्स के इलाज में असरदार माना जाता है।  

4. मुंहासों की समस्‍या नहीं होगी 

गर्म‍ियों में मुंहासों की समस्‍या बढ़ जाती है। मुंहासों का इलाज करने के ल‍िए हम न जाने क्‍या-क्‍या करते हैं। लेक‍िन डाइट पर गौर करना भूल जाते हैं। गर्म‍ियों में तला-भुना खाना खाने के कारण मुंहासे की समस्‍या बढ़ जाती है। पानी का सेवन कम करने से भी चेहरे पर प‍िंपल्‍स बढ़ जाते हैं। गर्मियों में मुंहासे कम करने के ल‍िए डाइट में सेब को शाम‍िल करें। सेब में मौजूद व‍िटाम‍िन सी की मदद से मुंहासे कम करने में मदद म‍िलती है। 

इसे भी पढ़ें- सेंस‍िट‍िव स्किन है तो गर्म‍ियों में फॉलो करें ये स्‍क‍िन केयर रूटीन, नहीं होंगी परेशानियां

5. सूजन और रेडनेस से बचाव 

सेब में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। सेब का सेवन करने से त्‍वचा में सूजन, रेडनेस, खुलली, लाल चकत्तों से छुटकारा म‍िलता है। गर्म‍ियों के द‍िनों में तापमान ज्‍यादा होने के कारण रक्‍त वाह‍िकाएं फैलती हैं ज‍िससे त्‍वचा में सूजन नजर आती है। इसके साथ ही गर्म‍ियों में नमक का ज्‍यादा सेवन करने से भी त्‍वचा में सूजन नजर आ सकती है। सूजन कम करने के ल‍िए सेब का सेवन फायदेमंद माना जाता है।  

Apple Benefits For Skin in Hindi: गर्मि‍यों में सेब का सेवन करने से सूजन, रेडनेस, मुंहासे और टैन‍िंग आद‍ि समस्‍याओं से बचाव होगा। सेब का सेवन करने से यूवी रेज से बचाव होता है और त्‍वचा हाइड्रेट रहती है। 

Read Next

रातभर भीगे हुए अदरक का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, रहेंगे स्वस्थ

Disclaimer