Expert

नारियल पानी में मिलाकर पिएं नींबू का रस और शहद, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

Coconut Water Lemon And Honey Benefits: सुबह नारियल पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने सेहत को कई फायदे मिलते हैं, जानें इनके बारे में।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Mar 16, 2023 08:00 IST
नारियल पानी में मिलाकर पिएं नींबू का रस और शहद, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Coconut Water Lemon And Honey Benefits: हम में से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ करना पसंद करते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट चाय का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि सुबह का पहला भोजन हमेशा ऐसा होना चाहिए, जो न सिर्फ आपको एनर्जी प्रदान करे बल्कि सेहत के लिए लाभकारी भी हो। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो सुबह की शुरुआत करने के लिए नारियल पानी को सबसे बेस्ट ड्रिंक माना जाता है। क्योंकि यह पोषण से भरपूर होता है, शरीर को हाइड्रेट रखता है और कई लाभ प्रदान करता है। लेकिन अगर नारियल पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर इसका सेवन करते हैं तो इसके स्वास्थ्य लाभ और भी अधिक बढ़ जाते हैं। क्योंकि नींबू और शहद दोनों ही विटामिन सी और कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। जो कई गंभीर रोगों को आपसे दूर रखने में मदद करते हैं। इस लेख में हम आपको नारियल पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने के 5 फायदे बता रहे हैं।

Coconut Water Lemon And Honey Benefits In Hindi

नारियल पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने के फायदे- Coconut Water Lemon And Honey Benefits In Hindi

1. हृदय स्वास्थ को देता है बढ़ावा

जब आप नारियल पानी, नींबू का रस और शहद का सेवन करते हैं तो यह रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इससे हृदय को ऑक्सीजन और पोषण से भरपूर रक्त मिलती है। यह आपकी हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और ब्लड प्रेशर कम करने में सहायक है।

इसे भी पढें: प्रेगनेंट महिलाएं पिएं सिंहपर्णी (डंडेलियन) की चाय, कई समस्याएं होंगी दूर

2. किडनी को रखे स्वस्थ

नारियल पानी को किडनी फंक्शन में सुधार करने के लिए जाना जाता है। वहीं नींबू का रस और शहद एक बेहतरी डिटॉक्सिफायर के रूप में काम करते हैं। यह किडनी को फिल्टर, टॉक्सिन्स नष्ट करने और किडनी स्टोन के जोखिम करनेकम करने में मदद करता है।

3. ब्लड शुगर रखे कंट्रोल

डायबिटीज रोगियों के लिए यह कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी है। इसके न सिर्फ डायबिटीज के जोखिम को कम करने और बल्कि ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है और इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है। जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद मिलती है। यह वजन कंट्रोल में भी मददगार है।

4. पाचन शक्ति बढ़ाए

सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करने से पेट में गैस, अपच, कब्ज आदी जैसी समस्याएं दूर होती हैं। यह पाचन में सुधार करने में मदद करता है। यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी लाभकारी है। यह ड्रिंक ब्लोटिंग और आंत की सूजन से राहत प्रदान करने में मदद करती है।

इसे भी पढें: लिवर को हेल्दी रखने के लिए पिएं सिंहपर्णी (डंडेलियन) की चाय, जानें बनाने का तरीका

5. शरीर को करे डिटॉक्स

शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में नारियल पानी, नींबू और शहद का कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी है। यह रक्त को शुद्ध करने में भी मदद करता है। जिससे यह कई रोगों के जोखिम को कम करता है। यह त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है, शरीर को हाइड्रेट रखता है और इम्यूनिटी मजबूत बनाता है।

All Image Source: Freepik

Disclaimer