Doctor Verified

वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक पीना पड़ सकता है सेहत पर भारी, डायटीशियन से जानें नुकसान

Protein Shake Side Effects: जिम करने के तुरंत बाद प्रोटीन शेक का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, जानें सावधानियां।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Mar 15, 2023 20:57 IST
वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक पीना पड़ सकता है सेहत पर भारी, डायटीशियन से जानें नुकसान

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Protein Shake Side Effects: आज के समय में बॉडी बिल्डिंग और जिम जाने का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ा है। जिम जाने वाले ज्यदातर लोग डेली प्रोटीन डोज पूरा करने के लिए प्रोटीन शके और सप्लीमेंट्स का भी सेवन करते हैं। प्रोटीन शेक का सही ढंग से और संतुलित मात्रा में सेवन तो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन अगर इसका डोज बढ़ जाए या फिर गलत तरीके से सेवन किया जाए तो यह सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। जिम जाने वाले कुछ लोग वर्कआउट से पहले प्रोटीन शेक का सेवन करते हैं, तो वहीं कुछ लोग वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक पीते हैं। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक पीने के नुकसान और इसके सेवन का सही तरीका।

जिम करने के बाद प्रोटीन शेक पीने के नुकसान- After Workout Protein Shake Side Effects in Hindi

वर्कआउट के बाद मसल पॉवर बढ़ाने के लिए लोग प्रोटीन शेक समेत कई तरह के सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। हाल ही में सामने आई यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के चार्ल्स पेरकिन्स सेंटर की एक स्टडी में कहा गया है कि प्रोटीन शेक का सेवन बहुत ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। इसमें मौजूद ब्रांच्ड चेन अमिनो एसिड सेहत के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं। वर्कआउट के तुरंत बाद प्रोटीन शेक पीने से आपको नुकसान का खतरा और बढ़ जाता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डायटीशियन डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि वर्कआउट के तुरंत बाद प्रोटीन शेक पीने से बचना चाहिए। वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक का सेवन करने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा लो क्वालिटी वाले प्रोटीन शेक का सेवन करने से इसमें मौजूद मरक्यूरी, आर्सेनिक, कैडमियम और लेड जैसे हानिकारक तत्व आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Protein Shake Side Effects

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या ज्यादा प्रोटीन खाने से लिवर डैमेज हो सकता है? जानें डॉक्टर की राय

वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक पीने के नुकसान

1. वर्कआउट के तुरंत बाद प्रोटीन शेक पीने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियों का खतरा रहता है। प्रोटीन शेक में मौजूद कार्ब्स की अधिक मात्रा पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है।

2. प्रोटीन शेक में मौजूद BCCA की अधिक मात्रा से आपके शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसका बहुत ज्यादा सेवन आपको मोटापे का शिकार बना सकता है।

3. वर्कआउट के तुरंत बाद प्रोटीन शेक पीने से आपकी नींद खराब हो सकती है। इसकी वजह से आपके शरीर में हैप्पी हॉर्मोन या सेरोटोनिन का स्तर बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: खाली पेट प्रोटीन शेक (Whey Protein) लेने से हो सकते हैं ये नुकसान, जानें सावधानियां

4. लो क्वालिटी प्रोटीन शेक का सेवन करने से आपके शरीर में कई हानिकारक तत्व पहुंच सकते हैं।

5. वर्कआउट के आड़ आपकी मसल्स और शरीर के अन्य अंग एक्टिव होते हैं। ऐसे में तुरंत प्रोटीन शेक का सेवन करने से आंतरिक अंगों को नुकसान का खतरा रहता है।

प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन करने की जगह डाइट में प्रोटीन की अधिक मात्रा वाले फूड्स को शामिल करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए काबुली चना, राजमा, दही, दूध, अंडा, पनीर आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा डाइट में कद्दू के बीज को शामिल करने से भी आपको प्रोटीन इंटेक पूरा करने में मदद मिलेगी।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer