
Can Protein Cause Liver Damage: शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों की संतुलित मात्रा वाली डाइट का सेवन बहुत जरूरी है। जब डाइट से शरीर को पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा नही मिलती है, तो डॉक्टर आपको सप्लीमेंट्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। प्रोटीन भी शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर में प्रोटीन की कमी के कारण आपको कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। बॉडी बिल्डिंग और जिम में एक्सरसाइज करने वाले लोग प्रोटीन की आपूर्ति के लिए प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं। लेकिन आपने इंटरनेट समेत कई जगहों पर यह जरूर पढ़ा होगा की ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से आपका लिवर खराब हो सकता है। सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई प्रोटीन का ज्यादा सेवन करने से आपको लिवर डैमेज का खतरा रहता है?
क्या ज्यादा प्रोटीन खाने से लिवर डैमेज हो सकता है?- Can Protein Diet Cause Liver Damage in Hindi
शरीर की मांसपेशियों के विकास के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी होता है। शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर आपको दुबलेपन की समस्या, कमजोरी समेत कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। लेकिन शरीर में प्रोटीन की अधिकता होने पर भी आपको कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं की बहुत ज्यादा मात्रा में प्रोटीन और कार्ब्स का सेवन करने से आपके शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा बढ़ जाती है। ट्राइग्लिसराइड्स एक तरह का फैट है जो कोशिकाओं में इकठ्ठा होने लगता है और लिवर में जमा होने लगते हैं। इसकी वजह से आपको फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक फैटी लिवर की समस्या से ग्रसित होने पर आपको लिवर डैमेज का खतरा बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: शरीर को रोजाना कितने ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है? जानें कैसे करें पूरा
डाइट में हाई प्रोटीन फूड्स बहुत ज्यादा होने और प्रोटीन पाउडर या प्रोटीन सप्लीमेंट का बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आपके लिवर को खतरा रहता है। इसकी वजह से आपके शरीर में इन्सुलिन प्रतिरोध की समस्या भी हो सकती है। इसलिए चाहे डाइट प्रोटीन की संतुलित मात्रा ही होनी चाहिए। इसके अलावा बिना डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह के प्रोटीन सप्लीमेंट या प्रोटीन पाउडर का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
कितनी मात्रा में प्रोटीन है जरूरी?- How Much Protein is Needed Daily?
एनसीबीआई पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक एक सामान्य वयस्क व्यक्ति को रोजाना अपने वजन के हिसाब से 0.8 ग्राम से 1.3 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम के हिसाब से चाहिए। इसके अलावा ऐसे लोग जो रोजाना एक्सरसाइज या व्यायाम करते हैं उनके लिए रोजाना प्रोटीन की मात्रा 1.8 ग्राम से 2.4 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम वजन के हिसाब से चाहिए होता है। इसके अलावा व्यक्ति की शारीरिक क्षमता, स्वास्थ्य स्थिति के हिसाब से प्रोटीन की मात्र अलग-अलग हो सकती है। छोटे बच्चों की बात करें तो उन्हें 5 साल से पहले की उम्र में रोजाना 10 ग्राम के लगभग प्रोटीन की आवश्यकता होती है।
(Image Courtesy: Freepik.com)