प्रेगनेंट महिलाएं पिएं सिंहपर्णी (डंडेलियन) की चाय, कई समस्याएं होंगी दूर

Dandelion Tea Benefits For Pregnancy: सिंहपर्णी की चाय का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है, जानें प्रेगनेंसी में इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंट महिलाएं पिएं सिंहपर्णी (डंडेलियन) की चाय, कई समस्याएं होंगी दूर

Dandelion Tea Benefits For Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें सबसे आम अपच, कब्ज, पीठ दर्द, बार-बार यूरिन आना, पैर में ऐंठन, वैरीकॉज वीन्स, मतली और उल्टी की समस्या। हालांकि सभी महिलाओं में समान लक्षण देखने को नहीं मिलते हैं। वहीं कुछ महिलाओं में इस तरह के लक्षण काफी गंभीर देखने को मिलते हैं। प्रेगनेंट महिलाओं के लिए यह समय काफी परेशानी भरा होता है। बहुत बार महिलाएं इन लक्षणों को कम करने के लिए दवाएं या कई घरेलू नुस्खों का सहारा लेती हैं। लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना इस तरह के कदम नहीं उठाने चाहिए। लेकिन महिलाएं इस बात को लेकर भी काफी परेशान रहती हैं कि वे  प्रेगनेंसी के दौरान इन समस्याओं से कैसे राहत पा सकती हैं?

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, तो अगर गर्भवती महिलाएं दिन में 2-3 बार डंडेलियन टी या सिंहपर्णी की चाय का सेवन करें, तो उन्हें इससे काफी राहत मिल सकती हैं। यह प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली कई समस्याओं से राहत प्रदान कर सकती हैं। साथ ही इसका सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी भी होता है। इस लेख में हम आपको प्रेगनेंसी में डंडेलियन टी पीने के फायदे और सेवन का तरीका बता रहे हैं।

Dandelion Tea Benefits For Pregnancy

प्रेगनेंसी में सिंहपर्णी की चाय पीने के फायदे- Dandelion Tea Benefits In Pregnancy In Hindi

डायटीशियन गरिमा की मानें, तो डंडेलियन विटामिन ए, बी, सी, डी जैसी जरूरी विटामिन्स का एक अच्छा स्रोत है। साथ ही इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन जैसे मिनरल्स भी मौजूद होते हैं।  डंडेलियन की चाय प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं की कई समस्याएं दूर कर सकते हैं जैसे..

इसे भी पढें: लिवर को हेल्दी रखने के लिए पिएं सिंहपर्णी (डंडेलियन) की चाय, जानें बनाने का तरीका

  1. यह शरीर में वॉटर रिटेंशन को रोकती है
  2. कब्ज से राहत प्रदान करने में मदद करती है
  3. यह प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली थकान को कम करती है
  4. आयरन से भरपूर होने की वजह यह खून की कमी से बचाती है
  5. मांसपेशियों की एंठन, पीठ और पैरों के दर्द की समस्या से राहत प्रदान करती है
  6. बार-बार मतली और उल्टी से राहत प्रदान करती है

प्रेगनेंट महिलाएं सिंपहर्णी की चाय का सेवन कैसे करें- How To Consume Dandelion Tea Benefits During Pregnancy

डायटीशियन गरिमा सुझाव देती हैं कि डंडेलियन की चाय के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी चीज का सेवन करने से परहेज करें। इस चाय को बनाने के लिए आपको सिंपहर्णी की जड़ या फूल का 5-8 ग्राम पाउडर 150 ml पानी में उबालना है। उसके बाद छानकर इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें शहद मिलाकर भी पी सकती हैं। इससे भी कई लाभ मिलेंगे। दिन में 2-3 बार, भोजन से आधा घंटा पहले इसका सेवन करें।

All Image Source: Freepik

Read Next

वजाइना को साफ और इंफेक्शन-फ्री रखने में मदद कर सकते हैं ये फूड्स, डायटीशियन से जानें इनके बारे में

Disclaimer