Expert

लिवर को हेल्दी रखने के लिए पिएं सिंहपर्णी (डंडेलियन) की चाय, जानें बनाने का तरीका

Dandelion Tea Benefits For Liver: संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लिवर का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। रोज डंडेलियन टी पीने से लिवर स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Mar 14, 2023 20:30 IST
लिवर को हेल्दी रखने के लिए पिएं सिंहपर्णी (डंडेलियन) की चाय, जानें बनाने का तरीका

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Dandelion Tea Benefits For Liver: जब आपकी लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो इसके कारण शरीर में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों में बहुत अहम भूमिका निभाता है। यह रक्त को फिल्टर करने का काम करता है। साथ ही उसे संसाधित करने और तोड़ने में मदद करता है। इसके अलावा पोषक तत्वों के निर्माण में मदद करता है। शरीर से हानिकारक कणों को बाहर निकालने और डिटॉक्स करने में भी लिवर की अहम भूमिका होती है। सिर्फ इतना ही नहीं भोजन के बेहतर पाचन के लिए लिवर बाइल जूस रिलीज करता है, जिससे भोजन आसान से पच पाता है और उससे पोषक तत्वों अवशोषण भी अच्छी तरह होता है। अगर हमारा लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो इसके सेहत पर कई दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं जैसे फैटी लिवर की समस्या, लिवर में इन्फेक्शन, हेपेटाइटिस ए, बी, सी, पीलिया, मल्टीपल ऑर्गन फैलियर, मोटापा, नींद ठीक से न आना और सुबह उठने के बाद बहुत अधिक थकान आदि। इसलिए संपूर्ण स्वास्थ्य की भलाई के लिए लिवर की हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। लेकिन सवाल यह है कि आप लिवर को स्वस्थ कैसे रख सकते हैं?

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, तो लिवर को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करना बहुत जरूरी है। जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम करें, शराब और स्मोकिंग से परहेज करें, संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें, नियमित एक्सरसाइज करें। इसके अलावा कुछ फूड्स को डाइट में शामिल करने से भी आपको बहुत लाभ मिल सकता है, ऐसा ही एक बेहतरीन सुपर फूड है सिंहपर्णी की चाय या डंडेलियन टी। इस लेख में हम आपको लिवर के लिए इसके फायदे और बनाने का तरीका बता रहे हैं।

Dandelion Tea Benefits For Liver in hindi

लिवर के लिए कैसे फायदेमंद है डंडेलियन टी- Dandelion Tea Benefits For Liver In Hindi

डंडेलियन की जड़ और फूल में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है। यह लिवर के लिए बहुत जरूरी मिनरल है, साथ ही एक इलेक्ट्रोलाइट भी। यह लिवर से टॉक्सिन्स से बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही लिवर फंक्शन में सुधार करता है। यह दिल की धड़कन बढ़ाता है और ब्लड फ्लो में सुधार करता है। यह टॉक्सिन्स को फिल्टर करने में भी मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद पॉलीसेकेराइड लिवर के तनाव को कम करने में मदद करते हैं, साथ ही पित्त के उत्पादन को कंट्रोल करते हैं। अगर आप नियमित डंडेलियन की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे लिवर फंक्शन को बेहतर बनाने में बहुत लाभ मिल सकता है।

इसे भी पढें: नारियल पानी में मिलाकर पिएं शहद, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

इसे भी पढें: क्या गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए? डायटीशियन से जानें फायदे-नुकसान

डैंडेलियन टी कैसे बनाएं- How to make dandelion tea in hindi

इस चाय को बनाने के लिए आपको बस डंडेलियन की 5-8 ग्राम जड़ या फूल का पाउडर लेना है। एक पैन में आपको 150 ml पानी और डंडेलियन पाउडर या जड़ डालकर उबालना है। जब यह अच्छी तरह उबाल जाय तो इसे एक कप में निकाल लें। अब इसमें 1-2 चम्मच शहद मिलाएं और घूंट-घूंट कर सेवन करें। इसका दिन में 2-3 बार सेवन करने से लिव को स्वस्थ रखने के अलावा कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।

Al Image Source: Freepik

Disclaimer