
Coconut Water And Honey Benefits: सेहत के लिहाज से नारियल पानी और शहद दोनों का ही सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप दोनों का साथ में सेवन करें, तो इससे कई रोगों से बचाव और उनके उपचार में भी मदद मिल सकती है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ही फूड्स पोषण का खजाना हैं। नारियल पानी की बात करें, तो यह विटामिन बी, सी, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वहीं, शहद की बात करें तो इसमें यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है जैसे एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण। यह कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भी भरपूर होता है। अगर आप नियमित नारियल पानी में शहद मिलाकर पिएं, तो इससे सेहत को अद्भुत लाभ मिलेंगे। इस कॉम्बिनेशन के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके 5 फायदे बता रहे हैं।
नारियल पानी में शहद मिलाकर पीने के फायदे- Coconut Water And Honey Benefits In Hindi
1. बुढ़ापे में करे देरी
यह कॉम्बिनेशन शरीर को पोषण प्रदान करता है। साथ ही इसमें मौजूद औषधीय गुण शरीर में मौजूद हानिकारक कण जैसे फ्री-रेडिकल्स से लड़ने और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। यह कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है। जिससे यह एजिंग के लक्षणों को कम करने और आपको लंबे समय तक जवां बने रहने में मद करता है।
2. शरीर को ऊर्जावान
शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस रखने में नारियल पानी और शहद का कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी है। यह शरीर में मिनरल्स के स्तर को बनाए रखता है और शरीर को एनर्जेटिक बनाता है। शारीरिक थकान, डिहाइड्रेशन आदि से लड़े में भी मदद करता है।
इसे भी पढें: क्या गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए? डायटीशियन से जानें फायदे-नुकसान
3. पाचन स्वास्थ्य में होता है सुधार
आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए यह एक बेहतरीन ड्रिंक है। यह पाचन में सुधार करता है और पेट संबंधी समस्याओं से आपको बचाता है। पेट में कब्ज, दस्त, ब्लोटिंग आदि समस्याओं से बचाव में बहुत लाभकारी हैं।
4. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
नारियल पानी और शहद सर्दी-जुकाम, मौसमी और वायरल संक्रमण आदि से आपको सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। यह इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं और शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद करती हैं। जो संक्रमण और हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ती हैं।
इसे भी पढें: क्या कीवी खाने से खून बढ़ता है? जानें इसे खाने के फायदे और नुकसान
5. डायबिटीज रोगियों के लिए है फायदेमंद
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में यह मिश्रण बहुत लाभकारी है। शहद में प्राकृतिक शुगर होती है। यह ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता है। यह कॉम्बिनेशन ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम और इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
इसके अलावा किडनी, लिवर और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी नारियल पानी और शहद बहुत लाभकारी हैं। नियमित रोजाना खाली पेट इसका सेवन करें, इससे बहुत लाभ मिलेंगे।
All Image Source: Freepik