Doctor Verified

रोज सुबह उठकर सबसे पहले पिएं करी पत्ते का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके लिए इसमें, विटामिन ए, बी और ई भी पाए जाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज सुबह उठकर सबसे पहले पिएं करी पत्ते का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


Curry Leaves Water Benefits in Hindi: भारतीय घरों में करी पत्ते का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। इसमें मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन करी पत्ता, सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके लिए इसमें, विटामिन ए, बी और ई भी पाए जाते हैं। आजकल अधिकतर लोग करी पत्ते का पानी पीना भी पसंद करते हैं। आप रोज सुबह खाली पेट करी पत्तों का पानी पी सकते हैं। करी पत्ते का पानी पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सुबह उठकर करी पत्ते का पानी पीने के फायदे- 

सुबह उठकर करी पत्ते का पानी पीने के फायदे- Benefits of Drinking Curry Leaf Water After Waking Up in Morning in Hindi 

1. पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक करे

सुबह खाली पेट करी पत्ते का पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। दरअसल, करी पत्ते में पाचन एंजाइम होते हैं, जो पाचन दुरुस्त रखते हैं। इससे मल त्याग को बढ़ावा मिलता है। करी पत्ते का पानी पीने से गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। पाचन को दुरुस्त रखने के लिए आप करी पत्ते के पानी का सेवन कर सकते हैं। 

2. एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर

करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट शरीर और त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और पाचन में भी सहायता करता है। एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। इससे कई तरह की समस्याओं जैसे-हृदय रोग और कैंसर से बचाव होता है। 

इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट पिएं आंवला और करी पत्ता का पानी, सेहत को मिलेंगे 8 जबरदस्त फायदे

3. ब्लड को शुद्ध करता है

त्वचा और शरीर को स्वस्थ रहने के लिए ब्लड का शुद्ध होना बहुत जरूरी होता है। इसमें मौजूद गुण शरीर को अंदर से शुद्ध करता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट करी पत्ते का पानी पिएंगे, तो इससे रक्त को शुद्ध करने में मदद मिलती है। इससे लिवर और किडनी का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। रोजाना करी पत्ते का पानी पीने से ब्लड शुद्ध होता है।

4. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखे

आजकल अधिकतर लोग डायबिटीज रोग से जूझ रहे हैं। डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में रक्त शर्करा के स्तर को कम करने के लिए आप सुबह उठकर करी पत्ते का पानी पी सकते हैं। इससे आपका संपूर्ण स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो सुबह खाली पेट करी पत्ते का पानी पी सकते हैं। 

5. इम्यूनिटी बूस्ट होती है

स्वस्थ रहने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। जब शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, तो शरीर कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। अगर आप रोजाना करी पत्ते का पानी पिएंगे, तो इससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। इससे संक्रमण और बीमारियों से भी शरीर को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें- बालों के लिए फायदेमंद है करी पत्ते और कलौंजी का तेल, जानें इसे बनाने और लगाने का तरीका

करी पत्ते का पानी कैसे बनाएं?

  • इसके लिए आप 5-6 करी पत्ते लें।
  • इन्हें अच्छी तरह से धो लें।
  • अब 2 गिलास पानी लें और इसमें करी पत्ते डाल दें।
  • फिर इसे अच्छी तरह से उबालें। 
  • फिर आप छानकर सुबह इस पानी का सेवन कर सकते हैं।

करी पत्ते का पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही करी पत्ते का पानी पिएं।

Read Next

पेकन नट्स या अखरोट: इन दोनों में से सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer