Benefits of Pecans and Walnuts: सेहत के लिए ड्राई फ्रूटस फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए जरूरी है। ड्राई फ्रूटस में मौजूद आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स समस्त स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। हर ड्राई फ्रूट का अपना अलग फायदा होता है। जैसे बादाम मानसिक स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं, तो काजू गुड़ कॉलेस्ट्रोल के लिए। इसी तरह पेकन नट्स और अखरोट भी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ये दोनों ही नट्स देखने और स्वाद में लगभग एक जैसे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इनमें से क्या ज्यादा फायदेमंद है? इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें दोनों में फर्क।
पेकन नट्स और अखरोट दोनों में क्या ज्यादा हेल्दी है? Pecans and Walnuts Which One Is More Healthy
पोषक तत्वों के लिए
पेकन नट्स और अखरोट दोनों में ही पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इनमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स के साथ मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, जिंक और पोटेशियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। अखरोट में भी एंटीऑक्सीडेंट के साथ हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। इसमें पेकन नट्स जितने ही सभी पोषक तत्व होते हैं।
वेट लॉस के लिए
पेकन नट्स में कैलोरी कम होती है, जिससे यह वेट लॉस के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। अखरोट में पेकन नट्स के मुकाबले कैलोरी ज्यादा होती है, इसलिए इसे लिमिट में खाने की जरूरत होती है।
इसे भी पढ़ें- Pecan Nuts Benefits: इन 5 कारणों से सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है पेकन नट का सेवन
पाचन तंत्र के लिए
पेकन नट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अखरोट की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसके ज्यादा सेवन से आपको पाचन की समस्या हो सकती है।
स्वाद के नजरिये
पेकन नट्स को पकाकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका स्वाद थोड़ा मक्खन जैसा होता है। वहीं अखरोट का स्वाद थोड़ा फीका और हल्का कड़वा होता है।
हेल्दी फैट्स किसमें ज्यादा
अखरोट में प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। जबकि पेकन नट्स में केवल एंटीऑक्सीडेंट अधिक पाए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- बच्चों का दिमाग करना है तेज, तो रोज उन्हें खिलाएं ये 7 नट्स
इन बातों का रखें ध्यान
- हेल्दी फैट्स के लिए आप रोजाना 30 से 60 ग्राम अखरोट का सेवन कर सकते हैं। साथ ही, इसका सेवन भिगोकर करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसे आप ओट्स, स्मूदी या स्नैक्स की तरह एंजॉय कर सकते हैं।
- पेकन नट्स में कैलोरी कम होती है, इसलिए इसका सेवन वेट लॉस स्नैक्स की तरह किया जा सकता है। इसे पकाकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
- दोनों की नट्स का सेवन करते समय मात्रा का ध्यान जरूर रखें। ज्यादा मात्रा में सेवन से आपको स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही सेवन करना शुरू करें।
इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से बात करें।