प्रेगनेंसी के दौरान बायोटिन क्यों जरूरी है? जानें इसके फायदे और स्रोत

Biotin in Pregnancy : प्रेगनेंसी के दौरान बायोटिन का सेवन बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी के दौरान बायोटिन क्यों जरूरी है? जानें इसके फायदे और स्रोत


जब बच्चा गर्भ में होता है, तो मां जैसा खाती है या व्यवहार करती है, उसका सीधा असर बच्चे पर पड़ता है। इसलिए, गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ आहार जरूर लेना चाहिए। साथ ही उन्हें ये भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके आहार में सभी तरह के पोषक तत्व और विटामिन शामिल  हों। एक ऐसा ही विटामिन है बायोटिन या विटामिन B7। यह पानी में घुलनशील बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन है, जो भोजन को ऊर्जा में बदलने में प्रमुख भूमिका निभाता है। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा को तोड़ने में मदद करने वाले एंजाइम बनाने के लिए बायोटिन की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बायोटिन और फोलिक एसिड की गोलियों जैसे आवश्यक सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं।

गर्भावस्था के दौरान बायोटिन की कमी के लक्षण

कई गर्भवती महिलाएं बायोटिन की कमी से पीड़ित होती हैं क्योंकि गर्भावस्था के दौरान उनका शरीर बायोटिन को अधिक तेजी से तोड़ता है। बायोटिन की कमी के कारण कई स्वास्थ्य  समस्याएं हो सकती  हैं, जिनमें शामिल हैं। 

1. खराब नाखून और बाल

2. डायबिटीज

3. भूख में कमी

4. थकान

5. अनिद्रा

6. डिप्रेशन

biotin-pregnancy

बायोटिन की कमी दूर करने के लिए खाएं ये फूड्स 

1. डेयरी उत्पाद और अंडे

अंडे की जर्दी में भरपूर मात्रा में बायोटिन पाया जाता है। इसके अलावा दूध, पनीर और अन्य डेयरी उत्पादों में भी बायोटिन की अच्छी मात्रा होती है। प्रेगनेंसी के दौरान आप इन चीजों को आसानी से अपने आहार में शामिल कर सकती हैं। अंडे की जर्दी और डेयरी उत्पाद से आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी मिल सकता है, जो सेहत के लिए काफी जरूरी पोषक तत्व है। 

2. नट्स 

प्रेगनेंसी के दौरान ड्राई नट्स का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। नट्स और साबुत अनाज जैसे पेकन, अखरोट, मूंगफली और बादाम में भरपूर मात्रा में बायोटिन पाया जाता है। साथ ही इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन बी और थायमिन पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रोल लेवल और हाई ब्लड प्रेशर कम करने में मदद कर सकते हैं। इसका नियमित सेवन गर्भावस्था के दौरान काफी फायदेमंद हो सकता है। 

इसे भी पढे़ं- क्या आपको सच में बायोटिन सप्लीमेंट की जरूरत है? जानें बायोटिन से मिलने वाले 5 फायदे

3. मछली और मांस

मछली और मांस में भी प्रचुर मात्रा में बायोटिन पाया जाता है, जो प्रेगनेंसी के दौरान आपकी और बच्चे की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इससे आपको अच्छी नींद भी आती है। साथ ही तनाव और अवसाद की समस्या भी नहीं होती है। 

biotin-pregnancy

4. फलियां

काली मटर या बाकला, सोयाबीन और अन्य फलियां भी बायोटिन के समृद्ध स्रोत हैं, जिसके सेवन से बाल मजबूत होते हैं और मांसपेशियों में थकान महसूस नहीं होती है। कई लोगों को बायोटिन की कमी से चक्कर आने और पैरों में झुनझुनी होने जैसी परेशानियां भी होती हैं। 

5. फल और सब्जियां

कई ताजे फल और सब्जियां इस विटामिन के उत्कृष्ट स्रोत हैं।  एवोकाडो, फूलगोभी, रसभरी, मशरूम, गाजर, खीरा और प्याज आदि में बायोटिन की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही हरी सब्जियों के सेवन से आपको कई तरह के पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। 

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

क्या थायराइड में बादाम खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer