Benefits Of Drinking Jaggery Tea For Women During Periods: सदियों में गन्ने से बने गुड़ का इस्तेमाल घरों में होता आ रहता हैं। गुड़ के सेवन से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को कई फायदे मिलते हैं। गुड़ शरीर को हेल्दी रखने के साथ इसका इस्तेमाल लोग चीनी की जगह पर भी करते हैं। महिलाओं के लिए गुड़ बहुत अधिक फायदेमंद होता है। यह पीरियड्स को समय पर लाने के साथ ब्लड फ्लो को भी ठीक रखता हैं। अक्सर महिलाओं को पीरियड्स में काफी ज्यादा शरीर और पेट में दर्द होता है। ऐसे में महिलाएं गुड़ की चाय बनाकर पी सकती हैं। गुड़ में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन,कैल्शियम, आयरन और जिंक। इसके सेवन से महिलाओं के शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ असंतुलित हार्मोन की समस्या से भी राहत मिलती हैं। पीरियड्स में गुड़ की चाय पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है और बीमारियों से बचाव होता हैं। महिलाओं को गुड़ की चाय पीने के अधिक फायदों के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
पीरियड में होने वाले दर्द से छुटकारा
पीरियड्स में महिलाओं को गुड़ की चाय पीने से इसमें होने वाला दर्द और ऐंठन से छुटकारा मिलता हैं। बहुत सी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान तेज पेट में दर्द के साथ ऐंठन की समस्या भी होती रहती है। ऐसे में महिलाओं को दिन में 1 बार गुड़ की चाय का अवश्य सेवन करना चाहिए।
हार्मोन असंतुलन को करें ठीक
अक्सर महिलाओं को हार्मेन असंतुलन की समस्या ज्यादा रहती है। जिस कारण कई बार पीसीओडी के साथ पीसीओएस की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में गुड़ की चाय पीने से इन समस्याओं से राहत मिलने के साथ थायराइड से भी राहत मिलती है।
ब्लड फ्लू बढ़ाए
बहुत सी महिलाओं को पीरियड्स में कम ब्लड फ्लो की समस्या रहती है। जिस कारण कम ब्लीडिंग होने के साथ पीरियड्स खुलकर नहीं होते हैं। ऐसे में महिलाओं को गुड़ की चाय पीने से पीरियड्स में होने वाला ब्लड फ्लो ठीक होने के साथ समय पर पीरियड्स होते हैं।
इसे भी पढ़ें- PCOS से पीड़ित महिलाएं खाएं हलीम के बीज से बने ये खास लड्डू, जानें इनके फायदे और रेसिपी
शरीर की कमजोरी दूर करें
अक्सर महिलाओं को पीरियड्स के समय शरीर की कमजोरी का अनुभव ज्यादा होता है। ऐसे में गुड़ की चाय पीने से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ शरीर के दर्द से भी छुटकारा मिलता है। गुड़ में मौजूद आयरन शरीर को ताकत देता है और हीमोग्लोबिन लेवल को भी बढ़ाता है।
पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
महावारी में अक्सर महिलाओं को पेट दर्द के साथ अपच, गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या भी हो जाती हैं। ऐसे में महिलाओं को गुड़ की चाय पीने से खाना ठीक से पचता है, इससे गैस और अपच से राहत मिलती है। वहीं गुड़ की चाय पीने से पेट साफ होने में मदद भी मिलती हैं।
गुड़ की चाय बनाने का तरीका
1 गिलास पानी को उबलने रखें। इसमें 1 चम्मच सौंफ और 2 हरी इलायची को उबालें। अब इसमें चाय पत्ती को डालकर चाय को कुछ देर उबलने दें। जब चाय उबल जाएं, तो कप में 1 चम्मच गुड़ को डालकर चाय को मिलाएं। गुनगुना होने पर चाय को पिएं। चाय में आप दूध भी मिला सकते हैं।
पीरियड्स में महिलाओं को गुड़ की चाय पीने से यह फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इस चाय का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version