Doctor Verified

Scanty Periods: पीरियड्स में फ्लो में कम है तो पिएं काले तिल और गुड़ की चाय, जानें इसके फायदे

पीरियड्स में इर्रेगुलर ब्लीडिंग होना स्कैंटी पीरियड्स का कारण होता है। इसे कंट्रोल करने के लिए पिएं ये खास काले तिल और गुड़ की चाय।   
  • SHARE
  • FOLLOW
Scanty Periods: पीरियड्स में फ्लो में कम है तो पिएं काले तिल और गुड़ की चाय, जानें इसके फायदे


How Can I Increase My Scanty Period: पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हर महिला के लिए अलग-अलग होती है। कई महिलाओं को पेट में दर्द ज्यादा होता है। वहीं कई महिलाओं को कमर या पैर दर्द ज्यादा होता है। इन समस्याओं का अलग होना कोई समस्या की बात नहीं है। लेकिन अगर ब्लड फ्लो में फर्क है तो यह खतरे की बात हो सकती है। पीरियड्स में ब्लड फ्लो ज्यादा या कम होना बीमारियों की वजह हो सकता है। अगर आपको पीरियड्स में ब्लड फ्लो कम रहता है या आपको कम दिन पीरियड्स होते हैं, तो यह स्कैंटी पीरियड्स के कारण होता है। स्कैंटी पीरियड्स एक स्थिति है जिसमें कुछ समस्याओं के कारण फ्लो बहुत कम हो जाता है। इस समस्या को खत्म करने के लिए आप काले तिल और गुड़ की चाय पी सकते हैं। लेकिन पीरियड्स में यह चाय क्यों फायदेमंद है और इसका सेवन कैसे करें। इन सभी प्रश्नों के उत्तर देते हुए आयुर्वेदा डॉक्टर व डाइट एंड न्यूट्रिशन कंसल्टेंट डॉ ईशा नेगी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। 

tea

पीरियड्स में क्यों फायदेमंद है काले तिल और गुड़ की चाय- Black Sesame Seeds and Jaggery Tea Benefits For Scanty Periods 

पीरियड्स में ब्लीडिंग होने या पीरियड्स कम दिन होने जैसी समस्याओं में आप  काले तिल और गुड़ की चाय पी सकते हैं। इस समस्या को स्कैंटी पीरियड्स कहा जाता है। ऐसे में काले तिल और गुड़ की चाय पीने से नेचुरली पीरियड्स फ्लो बढ़ जाता है। काले तिल और गुड़ दोनों की तासीर ही गर्म होती है। ऐसे में इनके सेवन से रूके हुए पीरियड्स भी खुलकर आते हैं। इनमें ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं, जो पीरियड्स फ्लो को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स में होता है हैवी फ्लो? इन 4 टिप्स को अपनाकर करें नेचुरल रूप से कंट्रोल

काले तिल और गुड़ की चाय कैसे बनानी चाहिए? How To Make Black Sesame Seeds and Jaggery Tea

पीरियड्स में फ्लो नॉर्मल करने के लिए काले तिल और गुड़ की चाय फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए पैन में दो कप पानी लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच काले तिल और आधा चम्मच गुड़ मिलाएं। अच्छे से पकने दें और इसमें आधा चम्मच अदरक का पाउडर भी मिलाएं। जब तक पानी आधा न रह जाए तब तक पकाएं। इसे थोड़ा-थोड़ा करके रोज पिएं। अगर आपको इसके सेवन से परेशानी होती है, तो इसे तुरंत पीना बंद कर दें। 

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स खुलकर न हो तो क्या करें? ब्लड फ्लो सामान्य करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

काले तिल और गुड़ की चाय का सेवन कैसे करना चाहिए? How To Consume Black Sesame Seeds and Jaggery Tea

काले तिल और गुड़ की चाय का सेवन आपको पीरियड्स आने से पहले करना है। इसे पीरियड्स आने की डेट से 5 दिन पहले से पीना शुरू करें। पीरियड्स के दौरान भी इसका सेवन करना जारी रखें। इसे लगातार 2 से 3 पीरियड्स साइकिल तक फॉलो करें। इसके बाद आपको इसे रोज पीने की जरूरत नहीं होगी। इस चाय को रोज पीने के साथ ही आपके पीरियड्स का फ्लो रेगुलर हो जाएगा। 

अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए कोई दवा रोज लेते हैं, तो इस चाय का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Isha Negi | Ayurveda Doctor | Diet and Nutrition Consultant (@dr.isha.negi)

Read Next

Ovarian Cancer: मह‍िलाओं में होने वाली जानलेवा बीमारी है ओवेर‍ियन कैंसर, जानें कैसे होती है इसकी जांच

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version