How To Control Heavy Period Flow: हर महिला को पीरियड्स में अलग-अलग समस्या हो सकती है। ऐसे में किसी को मूड स्विंग ज्यादा होते हैं, तो कुछ महिलाओं को बॉडी पेन ज्यादा होता है। पीरियड्स में हैवी फ्लो होना कुछ आंतरिक समस्याओं का कारण हो सकता है। अगर अपने लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी बदलाव किये जाए, तो इसे कंट्रोल भी किया जा सकता है। इस बारे में बात करते हुए डॉ स्मिता भोर पाटिल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पीरियड्स में हैवी फ्लो कंट्रोल करने की टिप्स साझा की हैं।
पीरियड्स में हैवी फ्लो क्यों होता है? Causes of Heavy Menstrual Flow
डॉ स्मिता के मुताबिक पीरियड्स में हैवी फ्लो होना एस्ट्रोजन डॉमिनेंस के कारण होता है। हाई एस्ट्रोजन लेवल होने से ब्लड फ्लो ज्यादा हो सकता है, जिसे मेनोरेजिया भी कहा जाता है। दरअसल, एस्ट्रोजन हॉर्मोन यूट्रस की परत (एंडोमेट्रियम) के विकास को कंट्रोल करता है। जब शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ हो जाती है, तो एंडोमेट्रियम मोटा हो सकता है, जिसके कारण पीरियड्स में हैवी फ्लो होने लगता है। वहीं पीसीओएस, रिप्रोडक्टिव ट्रैक्ट के इंफेक्शन या हाइपोथायरायडिज्म में भी यह समस्या हो सकती है।
पीरियड्स में हैवी फ्लो कंट्रोल करने के लिए टिप्स- Tips To Control Heavy Flow In Periods
एस्ट्रोजेनिक फूड न खाएं- Estrogenic food
पीरियड्स में ब्लड फ्लो को बैलेंस करने के लिए डाइट सबसे जरूरी है। अगर आपको हैवी फ्लो होता है, तो आपको एस्ट्रोजेनिक फूड जैसे कि डेरी प्रोडक्ट्स, सोया, चीनी और मार्केट के सोडा ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से एस्ट्रोजन डॉमिनेंस बढ़ जाता है, जो ब्लड फ्लो बढ़ा सकता है। इसकी जगह आप फ्रूटस, नट्स, सीड्स और वेजिटेबल खा सकते हैं।
सब्जियों का सेवन बढ़ाए
पीरियड्स में फ्लो को कंट्रोल करने के लिए कुछ सब्जियां फायदेमंद मानी जाती हैं। ऐसे में ब्रोकोली, पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी क्रूसिफेरस सब्जियां खानी चाहिए। इनमें इंडोल-3 कार्बिनोल और सल्फोराफेन नामक कंपाउंड होते हैं। जो लीवर को एस्ट्रोजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इससे पीरियड्स के हैवी ब्लड फ्लो को कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़े- पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग से हैं परेशान? इसे रोकने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय
ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स
हैवी फ्लो को कंट्रोल करने के लिए ओमेगा-3 जरूरी मिनरल माना जाता है। इसके लिए आप सैल्मन, मैकेरल फिश, अलसी या अखरोट जैसे खाद्य पदार्थ खा सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गर्भाशय में सूजन कम करने और ब्लड फ्लो को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
रोज एक्सरसाइज करें
रोज एक्सरसाइज करने से वजन और हार्मोन्स को कंट्रोल रखा जा सकता है। वहीं ज्यादा वजन होने से शरीर एस्ट्रोजन हार्मोन ज्यादा बनाता है, जिससे हैवी फ्लो हो सकता है।
इसे भी पढ़े- पीरियड्स के दौरान खून के थक्के आने से हैं परेशान, तों जानिए क्या हैं इसके कारण और उपाय
इस समस्या को सही इलाज और हेल्दी डाइट से कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं एक्सपर्ट की बताई ये टिप्स भी काफी फायदेमंद हो सकती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version