Is It Normal To Have Heavy Periods After Miscarriage In Hindi: मिसकैरेज जैसी दुर्घटना के बाद महिलाएं मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह टूट जाती हैं। इस तरह की घटना से उबरना किसी महिला के लिए आसान नहीं होता है। लेकिन, इस बात का इंकार नहीं किया जा सकता है कि मिसकैरेज के बाद महिलाओं के शरीर में एकाएक कई गंभीर बदलाव होते हैं। इसमें खासकर, पीरियड्स से जुड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। कई महिलाएं मिसकैरेज के बाद पीरियड्स में उतार-चढ़ाव महसूस करती हैं। कुछ महिलाएं इस दौरान पीरियड साइकिल के लिए शुरू होने पर लाइट ब्लीडिंग या स्पॉटिंग की शिकायत करती हैं। तो वहीं, कुछ महिलाओं को इस दौरान हैवी ब्लीडिंग होती है। क्या वाकई मिसकैरेज के बाद हैवी ब्लीडिंग (Miscarriage Ke Baad Bleeding) होना सामान्य है? आइए, जानते हैं कि इस बारे में एक्सपर्ट का क्या कहना है?
मिसकैरेज बाद हैवी ब्लीडिंग होना सामान्य है?- Is It Normal To Have Heavy Periods After Miscarriage In Hindi
जैसा कि हमने पहले ही स्पष्ट किया है कि मिसकैरेज के बाद पीरियड साइकिल शुरू होने पर महिलाओं को कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो मिसकैरेज के कारण शरीर में कई हार्मोनों का स्तर झटके से गिरता है। ऐसे में महिलाओं के शरीर में कई चेंजेस होने लगते हैं। इसमें महिलाओं के पीरियड्स सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई मिसकैरेज के बाद हैवी ब्लीडिंग होना सामान्य है? इस बारे में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता का कहना है, "हां ऐसा हो सकता है। मिसकैरेज के बाद शुरुआती कुछ समय तक महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग हो सकती है। इस दौरन क्लॉटिंग भी देखी जा सकती है। इस संबंध में महिलाओं को ज्यादा चिंतित नहीं होना चाहिए। हां, अगर ब्लीडिंग लंबे समय तक चले, क्रैंप्स महसूस हों और एक ही दिन में कई-कई पैड बदलने की जरूरत महसूस हो। इस स्थिति में डॉक्टर के पास जाना चाहिए।"
इसे भी पढ़ें: मिसकैरेज के बाद हो सकती है हल्की ब्लीडिंग, डॉक्टर से जानें इसके कारण
मिसकैरेज के बाद पीरियड्स के लिए कैसे तैयार हों
मिसकैरेज के बाद पीरियड्स में बदलाव होंगे। इसे आप नकार नहीं सकती हैं। इसलिए, मिसकैरेज के बाद खुद को पीरियड्स के लिए रेडी करना बेहद जरूरी होता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि पीरियड्स के लिए कैसे तैयार हों-
- पीरियड्स में उतार-चढ़ाव की वजह से हार्मोनल स्तर बदलता है। ऐसे में आपको कुछ पीरियड्स शुरू होने से पहले कुछ इमोशनल लक्षण जैसे मूड स्विंग होना आदि नजर आ सकते हैं। इसके लिए, पहले से ही तैयार रहें।
- मिसकैरेज ट्रॉमेटिक होता है। ध्यान रखें कि आप जितना तनाव में रहेंगी, आपके शरीर को हील होने में उतना समय लगेगा। इससे पीरियड्स भी प्रभावित होते हैं। इसलिए, कोशिश करें कि हमेशा पॉजिटिव लोगों के आसपास रहें।
- अगर पीरियड्स के दौरान कभी ब्लीडिंग हैवी हो या कभी लाइट हो ज्यादा परेशान न हों। हां, अगर लंबे समय तक ऐसा चलता रहे, तो डॉक्टर के पास जाने में देरी न करें।
- ध्यान रखें कि मिसकैरेज के बाद पीरियड्स को सामान्य होने में 2 से 3 महीने लग सकते हैं। शुरुआती दिनों में पीरियड्स में हो रहे बदलावों को लेकर सामान्य बनी रहें।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version