Doctor Verified

Brown Discharge: क्या ब्राउन डिस्चार्ज होना सामान्य होता है? जानें डॉक्टर से

ब्लीडिंग के पहले और बाद में ब्राउन डिस्चार्ज होना सामान्य हो सकता है। लेकिन, कभी-कभी यह किसी शारीरिक बदलाव की ओर इशारा करता ह
  • SHARE
  • FOLLOW
Brown Discharge: क्या ब्राउन डिस्चार्ज होना सामान्य होता है? जानें डॉक्टर से


Is Brown Discharge Normal In Hindi: आमतौर पर योनि से वजाइनल डिस्चार्ज होना सामान्य माना जाता है। यह किसी तरह की चिंता का विषय नहीं है। हालांकि, कई महिलाओं के दिमाग में यह सवाल आ सकता है कि आखिर उन्हें ब्राउन डिस्चार्ज क्यों होता है? सबसे पहले तो आपको यह जानकारी दे दें कि ब्राउन डिस्चार्ज संभवतः आपकी पिछली मासिक धर्म का बचा हुआ ड्राई ब्लड हो सकता है। वैसे भी वजाइनल डिस्चार्ज का कलर पूरे महीने स्थिति आपके स्वास्थ्य अनुसार बदलता रहता है। वैसे तो वजाइनल डिस्चार्ज व्हाइट यानी सफेद और ट्रांसपेरेंट कलर का होता है। लेकिन, कभी-भी यह ब्राउन डिस्चार्ज में भी बदल जाता है। यहां यह जान लेना भी जरूरी हो जाता है कि कई बार हार्मोनल बदलाव के कारण ब्राउन डिस्चार्ज हो सकता है। इसके अलावा, यह कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं या फिजिकल चेंज की ओर भी इशारा कर सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आखिर ब्राउन डिस्चार्ज होने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

brown discharge

क्या ब्राउन डिस्चार्ज होना सामान्य है?- Is Brown Discharge Normal In Hindi

जैसा कि हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि ब्राउन डिस्चार्ज होना पूरी तरह सामान्य माना जा सकता है। लेकिन, कई बार यह किसी गंभीर बीमारी या स्वास्थ्य समस्याओं की ओर भी इशारा कर सकता है। इसलिए, अगर आपको पीरियड्स के आसपास के दिनों में ब्राउन डिस्चार्ज हो, तो इसको लेकर ज्यादा चिंतित न हों। वहीं, अगर आपको महीने के बीच में भी ब्राउन डिस्चार्ज हो रहा है, तो इसको हल्के में न लें। इस लेख में हम आपको ब्राउन डिस्चार्ज होने के विभिन्न कारणों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज के हो सकते हैं ये 4 कारण, जानें इससे बचाव के तरीके

ब्राउन डिस्चार्ज के कारण- Causes Of Brown Discharge In Hindi

मेंस्ट्रुएशन

कुछ महिलाओं को ब्लीडिंग से पहले, दौरान या बाद में ब्राउन डिस्चार्ज हो सकता है। इसे आप सामान्य समझा जाना चाहिए। ऐसा किसी भी महिला के साथ हो सकता है और कभी-भी हो सकता है। ब्राउन डिस्चार्ज असल में, बचा हुआ ब्लड होता है या पुराना ब्लड होता है, जो ब्राउन डिस्चार्ज कलर का दिखता है।

इसे भी पढ़ें: वजाइना से ब्लैक डिस्चार्ज क्यों होता है? जानें कारण और उपाय

पेरिमेनोपॉज

पेरिमेनोपॉज के दौरान महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होती हैं। जैसे, कभी हैवी ब्लीडिंग, तो कभी महीनों-महीनों तक ब्लीडिंग न हो। इसी तरह, कभी-कभी ब्लीडिंग के दौरा बहुत ज्यादा पेट में दर्द होना और कभी-कभी ब्लीडिंग प्रक्रिया का सामान्य हो जाता है। असल में, ये सब पेरिमेनोपॉज के ही संकेत हैं। पेरिमेनोपॉज के दौरान कई बार महिलाओं को स्पॉटिंग और लाइट ब्लीडिंग भी हो सकती है। इसका रंग ब्राउन हो सकता है। यह भी ब्राउन डिस्चार्ज कहलाता है।

मिसकैरेज

कई बार महिलाओं को पता नहीं चलता है, लेकिन प्रेग्नेंसी की शुरुआती दिनों में ही उनका मिसकैरेज हो जाता है। इसी दौरान, उन्हें ब्राउन डिस्चार्ज आ सकता है। यह सामान्य ब्लड जैसा दिख सकता है। ऐसे में अगर महिला को प्रेग्नेंसी के अन्य लक्षण भी दिखाई दिए हैं, तो उन्हें बिना देनी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आपको बता दें कि कई बार प्रेग्नेंसी की शुरुआती लक्षण के तौर पर भी महिला को ब्लीडिंग हो सकती है, जो कि ब्राउन डिस्चार्ज जैसा दिख सकता है। इसके कंफर्मेशन के लिए महिला को अपनी जांच करवानी चाहिए।

ओवुलेशन डिस्चार्ज

कई बार ओवुलेशन पीरियड में भी महिलाओं को ब्राउन डिस्चार्ज हो सकता है। इसे हम ओवुलेशन डिस्चार्ज के नाम से जानते हैं मासिक धर्म से लगभग 14 दिन पहले अंडाशय एक अंडा जारी करता है। इस दौरान, कभी-कभी लाल, ब्राउन, पिंक ब्लीडिंग हो सकती है। हालांकि, ऐसा बहुत कम महिलाओं के साथ होता है। इसके बावजूद, यह कहा जा सकता है कि यह कोई गंभीर समस्या की ओर इशारा नहीं करता है।

इंफेक्शन

कई तरह के वजाइनल इंफेक्शन हैं, जिसकी वजह से महिला को योनि में खुजली, रैशेज और ब्राउन डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है। इसमें वजाइनल यीस्ट इंफेक्शन और बैक्टीरियल वेजिनोसिस (योनि में रहने वाले कुछ बैक्टीरिया की अत्यधिक वृद्धि के कारण होता है) के कारण होता है। अगर मलिहा को वजाना में प्रॉब्लम हो रही है, तो उन्हें इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए। तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर अपना इलाज करवाना चाहिए।

All Image Credit: Freepik

Read Next

Vaginal Hygiene: महिलाएं प्राइवेट पार्ट (वजाइना) की हाइजीन को बनाए रखने के लिए अपनाएं 4 आसान टिप्स

Disclaimer