Doctor Verified

पीरियड्स में ब्राउन ब्लड क्यों आता है? जानें कारण

Possible Causes Of Brown Blood During Periods In Hindi: पीरियड्स में ब्राउन ब्लड आना कभी-कभी किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा कर सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स में ब्राउन ब्लड क्यों आता है? जानें कारण

Possible Causes Of Brown Blood During Periods In Hindi: पीरियड्स ब्लड का रंग आमतौर पर लाल होता है। कभी-कभी यह काले रंग का नजर आता है। ऐसा तब होता है, जब ब्लड थक्के के रूप में निकलते हैं। यह सब नॉर्मल होता है। वहीं, कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ब्राउन कलर का ब्लड निकलता है। इस स्थिति को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। स्पॉटिंग के दौरान अक्सर महिलाओं को ब्राउन रंग का ब्लड का स्राव (period ka blood brown hona) होता है। लेकिन, अगर रेगुलर पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ब्राउन कलर की ब्लीडिंग हो रही है, तो महिला को सावधान हो जाना चाहिए। यह कई तरह बीमारियों की ओर संकेत कर सकता है। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी होता है कि अगर पीरियड ब्लड ब्राउन है, तो यह कब चिंता का विषय बन सकता है और कब नहीं।

ब्राउन पीरियड ब्लड का कारण- Causes Of Brown Blood During Periods In Hindi

Causes Of Brown Blood During Periods In Hindi

आमतौर पर पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग होने पर तीन किस्म के ब्लड निकलते हैं। ओल्ड ब्लड, लाइट फ्लो और स्लो फ्लो। आपने अक्सर देखा होगा कि जब त्वचा में कहीं कट लग जाता है, तो शुरुआत में डार्क ब्राउन ही नजर आता है और जैसे उसका एक्सपोजर ऑक्सीजन से होता है, वह डार्क रेड ब्लड (period brown blood ka aana) हो जाता है। ठीक यही प्रोसेस पीरियड्स के ब्लड के दौरान भी होता है। खैर, पीरियड्स में ब्राउन ब्लड होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे-

  • पीरियड की शुरुआत या अंत होना
  • प्रेग्नेंसी का शुरुआती चरण
  • एक्टोपिक प्रेग्नेंसी या मिसकैरेज होना
  • फाइब्रॉएड की समस्या
  • पहली बार पीरियड
  • ओव्यूलेशन स्पॉटिंग
  • पेल्विक में सूजन 
  • पीसीओएस
  • पोस्पार्टम 
  • इंटरकोर्स के कारण
  • बर्थ कंट्रोल पिल का साइड इफेक्ट
  • इमरजेंसी कंट्रासेप्टिव पिल लेना
  • सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन होना

क्या पीरियड्स में ब्राउन ब्लड नॉर्मल है?- Is Brown Blood Normal During Period In Hindi

Is Brown Blood Normal During Period In Hindi

आमतौर पर पीरियड्स में ब्राउन कलर का ब्लड आना नॉर्मल माना जाता है। ब्लड के कलर में बदलाव की वजह हम पहले ही बता चुके हैं। जैसे ही रक्त का संपर्क ऑक्सीजन से होता है, उसका कलर बदल जाता है। इसलिए, अगर किसी महिला को पीरियड्स की शुरुआत या अंत में ब्राउन कलर का ब्लड निकले, तो इसको लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, कभी-कभी ओव्यूलेशन के दौरान ब्राउन स्पॉटिंग भी नजर आती है। वहीं, अगर किसी लड़की को पहली बार पीरियड्स हो रहे हैं, तब भी ब्राउन कलर की ब्लीडिंग हो सकती है। इसके अलावा, कुछ अन्य कारणों से भी ब्राउन कलर की ब्लीडिंग हो सकती है, जैसे-

  • पेरिमेनोपॉज की वजह से महिलाओं को ब्राउन कलर की ब्लीडिंग होती है।
  • अर्ली प्रेग्नेंसी में भी यह नोटिस किया जाता है। खासकर, प्रेग्नेंसी के पहले 12 हफ्तों तक हल्की ब्लीडिंग हो सकती है, जिसका रंग ब्राउन नजर आता है।
  • कई बार बहुत हार्श तरीके से सेक्स करने के कारण ब्लीडिंग हो जाती है, उसका रंग भी ब्राउन होता है।
  • डिलीवरी के बाद कई दिनों तक ब्लीडिंग होती है। इसका रंग ब्राउन या पिंक होता है।
  • बर्थ कंट्रोल पिल या इमर्जेंसी कंट्रासेप्टिव पिल के साइड इफेक्ट होने पर ब्राउन रंग की ब्लीडिंग हो सकती है।

ब्राउन ब्लड कब नॉर्मल नहीं होता है?- When Is Brown Period Blood Not Normal In Hindi

ब्राउन ब्लड आना हमेशा नॉर्मल हो, यह जरूरी नहीं है। डॉ. शोभा गुप्ता बताती हैं, कभी-कभी पीरियड्स में ब्राउन ब्लड आना किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा कर सकता है-

  • मिसकैरेज या एक्टोपिक प्रेग्नेंसी होने पर अक्सर ब्राउन कलर की ब्लीडिंग होती है। इस कंडीशन में ब्लीडिंग के साथ-साथ क्रैम्प और पेट दर्द जैसी समस्याएं भी होती हैं।
  • पीसीओएस, यूट्रस से जुड़ी समस्या है। पीसीओएस होने पर पीरियड्स में बदलाव होने लगते हैं। इर्रेगुलर पीरियड होने की वजह से अक्सर ब्लड ब्राउन रंग का नजर आता है।
  • फाइब्रॉएड की वजह से भी महिला के पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं और ब्लड का कलर ब्राउन होता है।
  • कई बार संक्रमण जैसे एसटीआई, वजाइनल इंफेक्शन और सर्विक्स इंफेक्शन की वजह से ब्लड का कलर ब्राउन हो सकता है।

Image Credit: Freepik

Read Next

नेचुरल तरीके से कंसीव करने के लिए क्या करें और क्या नहीं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer