Doctor Verified

नेचुरल तरीके से कंसीव करने के लिए क्या करें और क्या नहीं? डॉक्टर से जानें

How To Increase Chances Of Conception In Hindi: नेचुरल तरीके से कंसीव करने के लिए लाइफस्टाइल को हेल्दी रखें और शराब-स्मोकिंग से दूर रहें।
  • SHARE
  • FOLLOW
नेचुरल तरीके से कंसीव करने के लिए क्या करें और क्या नहीं? डॉक्टर से जानें


How To Increase Chances Of Conception In Hindi: मौजूदा समय में कई महिलाएं ऐसी हैं, जो चाहकर भी नेचुरल तरीके से कंसीव नहीं कर पा रही हैं। इसके पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं। कुछ महिलाओं की लाइफस्टाइल बहुत खराब है, जिसकी वजह से उनकी हेल्थ बिगड़ चुकी है। जबकि, कुछ महिलाएं करियर के चलते देरी से शादी करती हैं, जिस कारण नेचुरल तरीके से कंसीव करने की उनकी क्षमता कमजोर हो जाती। जब महिला प्राकृतिक तरीके से कंसीव नहीं कर पाती है, तो वह आईवीएफ या सरोगेसी जैसी तकनीक की मदद लेते हैं। ये सभी तकनीक न सिर्फ महंगी हैं, बल्कि कष्टकारी भी हैं। इसलिए, महिलाओं को चाहिए कि वे नेचुरल तरीके से कंसीव करने की कोशिश करें। सवाल है, इसके लिए क्या करें और क्या न करें? यह जानने के लिए हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता बात की है।

नेचुरल तरीके से कंसीव करने के लिए क्या करें- Dos When Trying To Conceive In Hindi

Dos When Trying To Conceive In Hindi

  • लाइफस्टाइल फैक्टर पर विशेष ध्यान दें। अगर कोई महिला कंसीव करना चाहती है, तो उन्हें अपना वजन संतुलित रखना चाहिए, हेल्दी डाइट फॉलो करना चाहिए और रेगुलर एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके अलावा, स्ट्रेस को मैनेज करने की कोशिश करनी चाहिए।
  • अगर आप नेचुरल तरीके से कंसीव करना चाहती हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह से नियमित रूप से फॉलिक एसिड ले सकती हैं।
  • नेचुरल तरीके से कंसीव करने के लिए जरूरी है कि आप अपने ओवुलेशन पीरियड पर नजर रखें। ओवुलेशन के दौरान आपको कुछ संकेत नजर आ सकते हैं, जैसे वजाइनल सीक्रेशन, वेट (गीला)और क्लियर होता है। इसके अलावा, बॉडी टेंप्रेचर भी हल्का सा बढ़ा हुआ होता है।
  • कंसीव करने की चाह रखने वाली महिलाएं अक्सर सेक्स को एक ड्यूटी की तरह करती हैं। ध्यान रखें, ऐसा करने से आपको पॉजिटिव रिजल्ट नहीं मिलेगा। ओवुलेशन पीरियड में सेक्स को प्लेजर का हिस्सा बनाएं। इससे कंसीव करने की संभावना बढ़ जाती है।
  • ऐसे हर्ब्स या सप्लीमेंट का यूज करें, जो फर्टिलिटी को बूस्ट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: जल्दी कंसीव करना चाहती हैं तो आजमाएं ये 5 तरीके, बढ़ जाएंगे प्रेगनेंसी के चांसेज

नेचुरल तरीके से कंसीव करने के लिए क्या न करें- Don’ts When Trying To Conceive In Hindi

Don’ts When Trying To Conceive In Hindi

  • नेचुरल तरीके से कंसीव करने के लिए महिलाओं को चाहिए कि वे स्मोकिंग से दूर रहें और तंबाकू का सेवन न करें। आपको बता दें कि इनका स्वास्थ्य और फर्टिलिटी पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
  • नेचुरल तरीके से कंसीव करने की संभावना बढ़ानी है, तो शराब का सेवन न करें। इससे फर्टिलिटी का स्तर कम होता है। अगर कोई महिला कंसीव करना चाहती है, तो इसे अपने रेगुलर लाइफस्टाइल से निकाल बाहर करें।
  • कंसीव करने के लिए एक्सरसाइज करना अच्छा होता है। लेकिन एक सप्ताह में 5 घंटे से ज्यादा एक्सरसाइज करना कंसीव करने के लिए सही नहीं होता है। इसका नेगेटिव असर ओव्यूलेशन पर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: मिड-एज में महिलाएं फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, नहीं आएगी प्रेगनेंसी में परेशानी

फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट से कब मिलें- When To Visit A Fertility Specialist In hindi

  • अगर आपको अनियमित पीरियड्स होते हैं।
  • अगर एसटीआई जैसा कोई गंभीर संक्रमण है।
  • पहले कभी पेल्विक या पेट से जुड़ी सर्जरी हो सकती है।
  • अगर इंफर्टिलिटी की हिस्ट्री है।

Image Credit: Freepik

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी में रोजाना ट्रैवल करना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानिए इसका जवाब

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version