आजकल कपल्स में बेबी कंसीव करने में काफी कठिनाई देखी जा रही है। बहुत से कपल्स ऐसे हैं, जो किसी कारणवश बेबी कंसीव नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते बहुत से लोग आईवीएफ का भी सहारा लेते हैं। आमतौर पर ऐसा इनफर्टिलिटी के कारण होता है। यही नही खराब लाइफस्टाइल और असंतुलित जीवनशैली को भी इसके पीछे का बड़ा कारण माना जाता है। अगर आप भी बेबी कंसीव करने की कोशिश कर रहे हैं तो यह लेख आप ही के लिए है। चलिए दिल्ली के साकेत स्थित अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं बेबी कंसीव करने के लिए क्या करें।
पुरुष खुदपर दें ध्यान
केवल महिलाओं में ही कमी होती है यह कहना बिलकुल गलत है। कई बार पुरुषों में भी प्रजनन क्षमता से जुड़ी कुछ कमियां पाई जाती हैं। इसलिए पुरुषों को भी अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। कंसीव करने में स्पर्म की गुणवत्ता भी महत्वपूर्ण होती है।
शराब पीने से बचें
कई शोध के नतीजे बताते हैं कि शराब पीने से प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। इसलिए अगर आप बेबी कंसीव करना चाहते हैं तो इसके लिए शराब पीने और धूम्रपान करने से बचें।
एक्सरसाइज करें
प्रजनन क्षमता को बढ़ाने या इनफर्टिलिटी को ठीक करने में एक्सरसाइज अहम भूमिका निभाती है। इसके लिए कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज या वर्कआउट करें साथ ही योग और मेडिटेशन भी कर सकते हैं।
View this post on Instagram
ज्यादा चाय कॉफी न पिएं
अगर आप चाय और कॉफी के शौकीन हैं और ज्यादा मात्रा में पीते हैं तो आपको यह आदत कम करने की जरूरत है। यही नहीं एनर्जी और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने से भी बचें।
पोषक तत्वों को रखें बैलेंस
अगर आप कंसीव करना चाहते हैं तो इसके लिए शरीर में पोषक तत्वों को बैलेंस रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आपको फोलिक एसिड, विटामिन डी और विटामिन बी12 को बैलेंस रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - जल्दी कंसीव करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में
खानपान पर दें ध्यान
अगर आप कपल हैं और बेबी कंसीव करना चाहते हैं तो इसके लिए खानपान को हेल्दी रखना चाहिए। ऐसे में नियंत्रित और पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी भी पिएं।
बीमारियों पर रखें काबु
अगर आप डायबिटीज, थायरॉइड और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं तो ऐसे में सबसे पहले इन बीमारियों को काबु करें। ऐसा करने से यह समस्या ठीक होती है।