
What To Eat To Get Pregnant Faster: मां बनना हर महिला के लिए एक खूबसूरत एहसास होता है। लेकिन इंफर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं के कारण कई लोगों के लिए कंसीव करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में डाइट पर खास ध्यान देना होता है, जिससे रिप्रोडक्टिव हेल्थ को फायदा होता है। कंसीव करने से लेकर डिलीवरी तक डाइट में फोलिक एसिड जरूर लेना चाहिए। यह पोषक तत्व पूरी प्रेग्नेंसी जर्नी को हेल्दी बनाए रखता है। इसके अलावा, कई ऐसे फूड्स भी हैं जो कंसीव करना आसान बना सकते हैं। इन फूड्स के बारे में बताते हुए मैटरनल और चाइल्ड न्यूट्रिशनिस्ट व डायटिशियन रमिता कौर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख में जानें जल्दी कंसीव करने वाले इन फूड्स के बारे में।

जल्दी कंसीव करने में मदद कर सकते हैं ये फूड्स- Foods To Consume For Conceiving Fast
अनार- Pomegranate
अनार का सेवन करना महिला और पुरूष दोनों के लिए फायदेमंद है। यह स्पर्म क्वालिटी बेहतर बनाता है और यूट्रस भी हेल्दी रखता है। इसे आप फल, जूस या सलाद के रूप में सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो इसे डॉक्टर की सलाह पर ही खाएं।
खजूर- Dates
पाचन स्वस्थ बनाने से लेकर वेट लॉस करने के लिए खजूर फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से जल्दी कंसीव करने में भी मदद मिल सकती है। यह महिलाओं में प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही इसमें आयरन, पोटेशियम और वी-विटामिन होते है जो स्पर्म काउंट और क्वालिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Food For Fertility: बेहतर प्रजनन क्षमता के लिए क्या खाएं और किससे करें परहेज, जानिए IVF एक्सपर्ट से
कद्दु और सूरजमुखी के बीज- Pumpkin and Sunflower Seeds
कद्दू के बीज में जिंक की मात्रा अधिक होती है, जिससे जल्दी कंसीव करने में मदद मिलती है। वहीं सूरजमुखी के बीजों में विटामिन ई होता है, जो इम्प्लांटेशन में मदद करता है। इन बीजों के नियमित सेवन से रिप्रोडक्टिव हेल्थ को फायदा है।
एवोकाडो- Avocado
एवोकाडो को आप सलाद या फल के रूप में खा सकते हैं। यह यूट्रस हेल्दी रखता है, जो कंसीव करना आसान बनाता है। यह नियमित ओव्यूलेशन को बढ़ावा देता और और प्रजनन क्षमता बेहतर बनाने में भी मदद करता है।
गाय का घी- Cow Ghee
रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए डाइट में हेल्दी फैट्स होना भी जरूरी है। ऐसे में गाय का घी आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। यह हार्मोन्स को बैलेंस करता है, जिससे रिप्रोडक्टिव हेल्थ बेहतर होती है।
इसे भी पढ़ें- मां बनने में आ रही है परेशानी? ओवुलेशन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स, अंडों की क्वालिटी होगी बेहतर
शतावरी- Shatavari
प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए शतावरी फायदेमंद हो सकता है। यह सेक्स डिजायर तो बढ़ाता ही है, साथ ही कंसीव करना भी आसान बनाता है। यह शुक्राणु को अंडे से मिलने में मदद करता है, जिसमें यह कंसीव करने के प्रोसेस को आसान बना देता है।
इन बातों का रखें
- प्रजनन क्षमता बेहतर बनाने के लिए आप कुछ योगासन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे आपको जल्दी कंसीव करने में मदद मिलेगी।
- वेट मेंटेन रखें और ज्यादा वजन होने से भी कंसीव करना मुश्किल हो सकता है।
अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो इन्हें डाइट में लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डाक्टर से संपर्क करें।
Read Next
प्रेग्नेंसी में मिसकैरेज से बचने के लिए न करें इन फूड्स का सेवन, सेहत को पहुंचाते हैं नुकसान
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version