मां बनना हर महिला के जीवन में सबसे सुखद क्षणों में से एक होता है। गर्भवती होने के लिए जैसे पुरुषों की स्पर्म की क्वॉलिटी बेहतर होनी जरूरी है, वैसे ही महिलाओं में ओवरीज से निकलने वाले एग्स भी स्वस्थ होने चाहिए। वरना इससे महिलाओं की फर्टिलिटी पर असर पड़ता है और कंसीव करने में काफी मुश्किलें आ सकती हैं। दरअसल महिलाओं के शरीर में मौजूद अंडाशय से निकलने वाले एग्स जितने हेल्दी होते हैं, प्रेग्नेंट होने की संभावना उतनी अधिक होती है। उम्र बढ़ाने के साथ एग्स की क्वालिटी पर असर पड़ सकता है। कई महिलाओं को तो सही उम्र में भी कंसीव करने में परेशानी होती है। ऐसे में एग्स की क्वालिटी और संख्या बढ़ाने के लिए आप अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल कर आसानी से मां बनने के अपने सपने को पूरा कर सकती है। साथ ही ये फूड्स शरीर में पोषक तत्वों की मदद से आपको फिट रखने में भी मदद करते हैं। इससे आपकी ओवरीज हेल्दी और एग्स क्वालिटी अच्छी रहती है।
इस तरह के फूड्स का करें सेवन
1. दाल और फलियां
शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी से ऑव्यूलेशन में परेशानी आ सकती है। उनमें से सबसे जरूरी तत्वों में से आयरन और प्रोटीन शामिल है। आयरन और प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए आप दाल और फलियों का भरपूर मात्रा में सेवन कर सकते हैं। ये फूड्स आयरन, विटमिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है जो फर्टिलिटी को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसलिए आपको अपनी डाइट में इन चीजों को अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए। इससे कंसीव करने के चांस कई गुना बढ़ सकते हैं।
Image Credit- Freepik
2. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल
फलों का सेवन भी शरीर के लिए कई तरीके से फायदेमंद होता है। फलों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है और ये ओवरीज से निकलने वाले एग्स को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। साथ ही यह उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी कम कर सकता है। फलों को आप अपने आहार में कई तरीके से शामिल कर सकते हैं। आप फ्रूट सलाद, स्मूदी, जूस और समूचा फल भी खा सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फलों में स्ट्रॉबेरी, अंगूर, ब्लूबेरी और संतरा आदि शामिल है।
इसे भी पढे़ं- लाइफस्टाइल से जुड़ी ये 6 गलतियां कमजोर कर रही हैं महिलाओं की फर्टिलिटी, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
3. हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों में फॉलेट, आयरन, मैंग्नीज, कैल्शियम विटमिन ए और सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो महिलाओं में फर्टिलिटी बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। आपको अपनी डाइट में रोज दो पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। इससे एग्स की क्वालिटी में सुधार होता है और आप आसानी से प्रेग्नेंट हो सकती हैं। इसके लिए आप पालक, पत्तागोभी, साग और अन्य तरह की सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।
Image Credit- Freepik
4. डेयरी प्रोडक्ट्स
लो फैट डेयरी फूड्स आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। हालांकि इससे शरीर में आवश्यक वसा की कमी हो सकती है इसलिए आप हफ्ते में एक या दो दिन हाई -फैट डेयरी वाली चीजों का भी सेवन कर सकते हैं। इससे बांझपन का खतरा कम हो सकता है। इससे ओवरीज और एग्स की गुणवत्ता अच्छी बनी रहती है। रोजाना एक गिलास दूध पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
5. फाइबर से भरपूर डाइट
फाइबर शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। यह भोजन के पाचन में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही पाचन तंत्र को सही रखने और ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है। फाइबर के लिए आप आहार में अनाज, फल और सबजियों का सेवन जरूर करें। इससे प्रजनन क्षमता का विकास होता है। साथ ही हेल्थ भी अच्छी रहती है।
Main Image Credit- Freepik